backup og meta

दांतों में लगे कैविटी के घरेलू उपाय क्या हैं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/01/2020

    दांतों में लगे कैविटी के घरेलू उपाय क्या हैं?

    कैविटी यानी दांतों में कीड़ा लगना दांतो से संबंधित बहुत ही आम समस्या है। ऐसे में कई लोग कैविटी के घरेलू उपाय भी तलाशते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन बच्चों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। एक शोध के अनुसार, मुंह की समस्याओं से हर साल पूरी दुनिया में 30 लाख लोग प्रभावित होते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि गांवों के मुकाबले शहरों के लोग इस परेशानी से अधिक पीड़ित हैं। 

    क्या है कैविटी?

    स्ट्रेप्टोकॉकस मुटान्स वो बैक्टीरिया है, जिनके कारण दांतों में कीड़ा लगने की समस्या होती है। यह बैक्टीरिया हमारे दांतो की दरारों, गड्डों, दांतो के बीच या अन्य खाली जगहों आदि में पनपते हैं। समय के साथ-साथ यह दांतो के अंदर की परत तक पहुंच जाते हैं, जिन्हे डेंटिन कहा जाता है और इससे कैविटी होना शुरू होती है। इसमें कोई शक नहीं है कि इस समस्या से बचने के लिए अपने दांतो को साफ और खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

    कुछ हानिकारक चीजों जैसे मीठी चीजें, जंक फूड आदि खाने से मुंह में एसिड बनने लगता है। इससे दांत खोखले हो जाते हैं और इन्हीं छेदों में कीड़ा लगता है। यही नहीं, अगर दांतों में इंफेक्शन हो, तब भी कीड़ा लग सकता है। कैविटी होने से दांतो से खून या पस निकलना या दांतो का टूटना बहुत ही सामान्य है। जानिए  कुछ घरेलू उपाय के बारे में, जिन्हें अपना कर आप कैविटी से छुटकारा पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : आंखों में खुजली/जलन (Eye Irritation) कम करने के घरेलू उपाय

    दांतों की कैविटी के घरेलू उपाय क्या हैं?

    लौंग

    लौंग दांतो की समस्याओं जैसे कैविटी को ठीक करने में प्रभावी है। इसके जलन को दूर करने वाले गुण और  एंटी-बैक्टीरियल गुणों से दांतों का दर्द भी कम होता है और यह यह समस्या बढ़ती नहीं है। यह भी एक बेहतरीन कैविटी के घरेलू उपाय हैं।

    लहसुन

    खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही लहसुन मुंह के स्वास्थ्य को भी सही रखता है। कच्चे लहसुन को खाना भी दांतो के कीड़ों को दूर करने में लाभदायक होता है। इसके एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण दर्द को दूर करने का काम भी करते हैं। यह भी एक बेहतरीन कैविटी के घरेलू उपाय हैं।

    हल्दी

    हल्दी को सदियों से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। दांतों के लिए भी बेहद लाभदायक है। हल्दी में सरसों का तेल मिला कर दांतो को इनसे साफ करने से दांतों के कीड़े से छुटकारा मिलता है। यह भी एक बेहतरीन कैविटी के घरेलू उपाय हैं।

    नमक

    नमक में ऐंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। इससे दांतों का दर्द और सूजन कम होती है। इसके साथ ही इंफेक्शन से भी छुटकारा मिलता है। गर्म पानी में नमक डाल कर उससे कुल्ला करने से कैविटी में फायदा होता है।

    नीम

    सेहत के साथ ही दांतों की समस्याओं को दूर के लिए नीम भी अच्छा है। इसके प्रयोग से न केवल दांत में लगा कीड़ा दूर होता है, बल्कि दांत भी मजबूत होते हैं। गांव में नीम की दातुन का प्रयोग किया जाता है। नीम के पत्तों को दांतों पर रगड़ने से फायदा होता है। 

    हींग

    कैविटी के घरेलू उपाय में शामिल है हींग। हींग को गर्म कर के दांतों में लगाने से दांतों में कीड़े की परेशानी दूर हो सकती है।

    नींबू

    नींबू में विटामिन-सी भरपूर होता है, जिससे दांतो में मौजूद कीटाणुओं का नाश होता है और कैविटी में होने वाली दांतो के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। आपको बस नींबू को अपने मुंह में रखना है, इसे चबाना है और अपने मुंह को साफ पानी से धो लेना है।

    अंडे का खोल (Eggshell)

    अंडे के खोल में कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जिससे दांतो की सड़न दूर होती है और यह दांतो के इनेमल को कम नहीं होने देता। इसके लिए अंडे के खोल को साफ करें और उसके बाद उबालें, इसे सुखाने के बाद इसका पाउडर बना लें। अब इसमें बेकिंग सोडा और कोकोनट ऑयल डाल कर मिक्स कर लें और टूथपेस्ट के रूप में प्रयोग करें।

    आंवला

    आंवला में मौजूद एंटी-ऑक्‍सिडेंट और विटामिन-सी दांतों को मजबूत और साफ रखने के साथ-साथ दांतों के कीड़े को दूर करने में भी लाभदायक है। इसके लिए आंवला खाएं।

    यह भी पढ़ें : अक्ल दाढ़ के दर्द से हो गए हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

    कैविटी के घरेलू उपाय अपनाने के साथ-साथ बरतें ये सावधानियां

    खाने के बाद ब्रश करें

    कैविटी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अपने दांतों को साफ रखना। डॉक्टर भी दिन में कम से कम दो बार दांतों को साफ करने की सलाह देते हैं। जब भी हम कुछ खाते हैं, तो खाने की चीज दांतो में फंस जाते हैं और उसमे कीड़ा लग जाता है। इसलिए सुबह और सोने से पहले ब्रश करने की आदत न छोड़ें। 

    फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट

    फ्लोराइड से दांत मजबूत होती है और दांतों के लिए यह फायदेमंद है। इसलिए आप हमेशा फ्लोरिड वाला टूथपेस्ट ही चुनें। इसके प्रयोग से दांतों में कीड़ा नहीं लगता।

    मीठी चीजें कम खाएं

    मीठी चीजें, मैदे से बनी चीजें और जंक फूड से दांतों में कीड़ा लगने की संभावना बढ़ जाती है और दांतो को नुकसान होता है। इसलिए इन चीजों को कम खाएं। कैविटी के घरेलू उपाय अपना रहें हैं, तो विकल्प को कभी भी नजरअंदाज न करें। 

    फ्लॉसिंग

    दांतो के बीच बचा खाना या अन्य चीजें कीड़ा लगने की वजह बनती है और यह टूथब्रश से भी नहीं निकलती। ऐसे में फ्लॉसिंग करने से यह चीजें खुद की निकल जाती हैं। इसलिए, फ्लॉसिंग करना भी न भूलें।

    शुगर फ्री च्यूइंगम

    बिना चीनी की च्यूइंगम चबाने से मुंह में लार बनती है, जिससे दांतों में कीड़ा नहीं लगता। कैविटी के घरेलू उपाय में यह विकल्प सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 

    इन सब चीजों के अलावा, आपको समय-समय पर अपने डॉक्टर से जांच आवश्यक करानी चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने दांतो की स्थिति के बारे में सही जानकारी मिल जाती है। याद रखें, शरीर के अन्य अंगों की तरह दांत भी हमारे शरीर का मुख्य हिस्सा हैं। इसलिए इनकी सेहत को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज न करें, बल्कि पूरा ख्याल रखें।

    अगर आप कैविटी के घरेलू उपाय से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

    और पढ़ें:

    वॉटर प्यूरीफाई करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    क्या आपको भी है भूलने की है बीमारी? जानिए याद्दाश्त बढ़ाने के 10 घरेलू उपाय

    Oral Cancer: ओरल कैंसर या माउथ कैंसर क्या है?

    धूम्रपान (Smoking) ना कर दे दांतों को धुआं-धुआं

    बच्चों के मुंह के अंदर हो रहे दाने हो सकते हैं ‘हैंड-फुट-माउथ डिसीज’ के लक्षण

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 17/01/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement