backup og meta

चेहरे पर अनचाहे तिल से न हों परेशान, अपनाएं ये 14 घरेलू उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/10/2020

    चेहरे पर अनचाहे तिल से न हों परेशान, अपनाएं ये 14 घरेलू उपाय

    दाग-धब्बों रहित बेदाग चेहरा हर किसी का सपना होता है। चेहरे पर एक तिल का होना सुंदरता को बढ़ा देता है। लेकिन अगर यह तिल बहुत अधिक हों तो देखने में बुरे लगते हैं। मेकअप से आप इन्हें कुछ समय के लिए छुपा सकते हैं लेकिन दूर नहीं कर सकते। कुछ लोग तिल हटाने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग तिल हटाने के उपाय अपनाने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। इसलिए, यहां हम आपको तिल हटाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। पढ़िए इस बारे में विस्तार से। पहले जानें तिल हटाने के कारण क्या हैं।

    तिल क्या हैं और इनके कारण क्या हैं?

    तिल त्वचा पर होने वाले काले और भूरे या काले रंग के धब्बे होते हैं। हमारे शरीर में मेलानोसाइटस नाम की कोशिकाएं होती हैं, जो मेलानिन नाम के पिग्मेंट को बनाती हैं। जब यह कोशिकाएं इकट्ठा हो जाती हैं, तो उसके कारण तिल बनते हैं। हालांकि, तिल से हमारे शरीर पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता। तिल बनने के कई कारण होते हैं जैसे असंतुलित हार्मोन्स, त्वचा पर प्रदूषण या सूरज की रोशनी आदि का गलत प्रभाव पड़ना, आनुवंशिक आदि।

    और पढ़ें : शरीर, त्वचा और बालों के लिए विटामिन ई (Vitamin E) के फायदे

    घरेलू उपाय अपनाकर तिल हाटने के उपाय क्या हो सकते हैं?

    1. सेब का सिरका

    सेब का सिरका तिल से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छी चीज हो सकती है। इसमें मेलिक और टार्टरिक एसिड पाए जाते हैं, जो तिल को दूर करने में सहायक है। थोड़ी सी रूई लें और इसके ऊपर सेब का सिरका डालें। अब इसे तिल पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। 15 दिनों तक इसे दोहराएं। आपको काफी हद तिल दूर करने में मदद मिल सकती है। 

    2. लहसुन

    तिल को हटाने के घरेलू उपाय में से एक है लहसुन। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए तिल को जलाने या हटाने के लिए यह बेहतरीन है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को मसल कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने तिल पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूखने लगे तो इस तिल के ऊपर बैंडेज लगा लें और रात भर इसे रहने दें। एक हफ्ते तक इस प्रक्रिया को दोहनाने के बाद आपको लाभ होगा।

    3. आलू

    आलू न केवल खाने में बल्कि त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है। इसमें प्रकृतिक ब्लीचिंग प्रभाव होता है। हालांकि, आलू के प्रयोग से आप तिल को पूरी तरह से दूर नहीं कर पाते लेकिन समय के साथ यह हलके हो जाते हैं।

    और पढ़ें : गर्मियों में कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल?

    [mc4wp_form id=’183492″]

    4. अरंडी का तेल (Castor oil )

    अरंडी का तेल त्वचा की समस्याओं को दूर करने और तिल को दूर करने में लाभदायक है। एक चम्मच अरंडी के तेल को बेकिंग सोडा के साथ मिला लें। इस पेस्ट को तिल पर लगाएं और पूरी रात रहने दें। सुबह इसे धो लें। एक महीने तक इसे लगाने से आपको फायदा होगा।

    5. अलसी का तेल

    कुछ अध्ययनों के अनुसार अलसी के तेल में ऐसे गुण होते हैं, जो घावों और अन्य तकलीफों से छुटकारा पाने में बहुत लाभदायक है। लोग इसका प्रयोग काले धब्बे या तिल दूर करने के लिए करते हैं।

    और पढ़ें : जानें त्वचा के लिए क्यों जरुरी है नाइट क्रीम

    6. अनानास का जूस

    अनानास का जूस बैक्टीरिया को दूर करता है इसीलिए इसका प्रयोग त्वचा की कई क्रीमों में भी किया जाता है। थोड़ा अनानास का जूस लें और इसमें समुद्री नमक मिला लें। अब इसका स्क्रब बना लें। इस मिश्रण को तिल पर लगाएं और स्क्रब करें। लगभग पंद्रह मिनटों तक स्क्रब करें ताकि तिल के ऊपर की परत निकल जाए। तिल को हटाने के घरेलू उपाय में यह भी एक अच्छा तरीका है।

    7. एलोवेरा

    त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन उपाय है। यही नहीं, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी  पाए जाते हैं। एलोवेरा के गुदे को निकाल कर तिल पर लगाएं। हालांकि इससे तिल को ठीक होने में समय लगेगा लेकिन यह एक सुरक्षित तरीका है। गुदे को लगाने के बाद कुछ देर तक उसे ऐसे ही रहने दें।

    8. टी ट्री ऑयल

    तिल को हटाने के घरेलू उपाय समाप्त नहीं होते। टी ट्री आयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और यह शोध से प्रमाणित हुआ है कि यह भी तिल को दूर करने में प्रभावी है। इस तेल को दिन में कई बार लगाने से तिल गायब हो जाता है। इसके साथ ही नींबू के रस का प्रयोग करने से भी लाभ होता है। 

    और पढ़ें : सी-सेक्शन स्कार को दूर कर सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

    9. केले का छिलका

    केले के छिलके में मौजूद एंजाइम और एसिड शरीर के तिलों को दूर करने में लाभकारी हैं। यही नहीं, इसे त्वचा यह मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। शहद के एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण अगर इसे तिल पर लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में तिल का रंग हल्का हो सकता है।

    10. हाइड्रोजन पेरोक्साइड

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भी तिल हटाने के गुण पाए जाते हैं, इसलिए जब आप इसे तिल पर लगाते हैं तो तिल दूर होते हैं। इसे दिन में तीन से चार बार लगाएं। उपयोग से पहले अपने फार्मासिस्ट से पूछ लें कि तिल हटाने के लिए आपको किस तरह के हाइड्रोजन पेरोक्साइड की जरूरत है।

    11. स्ट्रॉबेरी

    स्ट्रॉबेरी का न केवल स्वाद बेहतरीन होता है, लेकिन तिल दूर करने में भी यह सहायक है। स्ट्रॉबेरी को काटकर आप तिल पर लगाएं। इससे आपके तिल कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगे। इसी तरह से आयोडीन भी तिल को हटाने के घरेलू उपाय में से बेहतरीन है।

    12. नींबू का रस

    नींबू के रस को प्राकृतिक तौर पर ब्लीचिंग के गुण पाए जा सकते हैं। जो दाग-धब्बों के निशान को आसानी से हल्का कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच नींबू का रस लें। फिर कॉटन बॉल के छोटे-छोटे टुकड़े नींबू के रस में भिगोकर उसे तिल वाले स्थान पर लगाएं। और रात भर के लिए इन्हें लगा रहने दें। कॉटन बॉल चेहरे पर लगा रहे इसके लिए आप इसके ऊपर से बैंडेड या टेप भी लगा सकते हैं। जल्द ही आपको इनके निशान हल्के होते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    13. प्याज

    प्याज के रस का इस्तेमाल तो आप बालों को लंबा करने के लिए करते ही होंगे। लेकिन आप चेहरे से तिल के निशान हटाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप प्याज का रस निकाल लें। फिर रुई की मदद से इसके रस को तिल व मस्से वाले स्थान पर लगा कर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से त्वचा को धो लें। इस प्रक्रिया को आप दिन में दो बार दोहरा सकते हैं।

    14. विटामिन सी टैबलेट

    विटामिन सी की एक गोली को पीस कर उसका पाउडर तिल वाले स्थान पर भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद उस जगह को बैंडेज से ढंक दें। आप कुछ के बाद या पूरी रात के बाद इसे हटा कर साफ पानी से चेहरा धो सकते हैं।

    यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि घरेलू उपचार किसी हानिकारक बीमारी का उपचार नहीं कर सकते और यही बात तिलों पर भी लागू होती है। अगर आपको अपनी त्वचा पर कोई गंभीर या असामान्य तिल दिख रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    और पढ़ें : ड्राई स्किन से हैं परेशान, तो आजमाएं कुछ आसान घरेलू उपाय

    इन जरूरी बातों को भी जानें

    क्या चेहरे से तिल हटाने का कोई ट्रीटमेंट भी है?

    हां, आप चेहरे से तिल हटाने के लिए अपने डॉक्टर और सर्जन के सलाह पर कुछ तरह के कॉस्मेटिक सर्जरी करवा सकते हैं। हालांकि, यह अधिक खर्चीला भी हो सकते हैं और कई बार इसके परिणाम आपको संतुष्ट करने वाले भी नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने डॉक्टर के सलाह पर तिल हटाने के लिए क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ये कितना असरदार हो सकते हैं इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    ध्यान रहे कि तिल भी कई तरह के होते हैं, ऐसे में ये घरेलू उपचार कुछ हद तक तो इन्हें हटाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें पूरी तरह खत्म कर दें ऐसा जरूरी नहीं है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/10/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement