5. त्वचा के लिए प्रभावकारी है
रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कई सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। इसमें में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो चेहरे की त्वचा में मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने के साथ त्वचा की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हैं। इसके आलावा, रोजमेरी के एंटी-एजिंग के लिए भी प्रभावकारी है। ये चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। कई अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि रोजमेरी का तेल सूरज की हानिकारण UV किरणों से त्वचा की रक्षा भी करता है।
7. ओरल केयर है रोजमेरी
दांतों के लिए रोजमेरी के फायदे बहुत हैं। दरअसल ओरल एक्सपर्ट्स एवं रिसर्च के अनुसार रोजमेरी का इस्तेमाल माउथवॉश की तरह किया जा सकता है। यह ऐंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से ही यह दांतों या मसूड़ों में होने वाले इंफेक्शन से आपको बचाये रख सकता है। यही नहीं रोजमेरी के फायदे कैविटी की समस्या से भी निजात दिला सकता है।
8. सर्दी-जुकाम और खांसी
रोजमेरी के फायदे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी शारीरिक परेशानियों को दूर करने लिए भी जाना जाता है। सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से निजात दिलाने में रोजमेरी इसलिए सहायक माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यही दोनों (एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी) संक्रमण से बचाने में मददगार होता है। वहीं बंद नाक की समस्या को दूर करने के लिए रोजमेरी के फायदे जाने जाते हैं। रोजमेरी तेल एसेंशियल ऑयल की श्रेणी में आता है, नोज ब्लॉक की परेशानी को दूर करने में सक्षम माना जाता है।
और पढ़ें : रूमेटाइड अर्थराइटिस के लिए डाइट प्लान: इसमें क्या खाएं और क्या न खाएं?
9. बालों को मिलता है संपूर्ण पोषण
एक नहीं बल्कि बालों की कई समस्यायों के समाधान के लिए रोजमेरी के फायदे हैं। इसलिए बाल झड़ने की समस्या हो या डैंड्रफ की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए रोजमेरी हेयर ऑयल का इस्तमाल करना चाहिए। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नॉलजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार झड़ते बालों की परेशानी को भी रोजमेरी ऑयल के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है।
10. कैंसर के लक्षण होंगे दूर
कैंसर रिसर्च यूके (Cancer Research UK) के अनुसार कैंसर के लक्षणों को दूर करने के लिए एसेंशियल ऑयल कारगर होता है। रोजमेरी भी एसेंशियल ऑयल है और इसमें मौजूद रोजमेरिनिक एसिड कैंसर के लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकता है। इसलिए कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के रोकथाम में रोजमेरी के फायदे हो सकते हैं।