
यह दो दवाइयों का कॉम्बिनेशन है। डोमपेरिडोन एक प्रोकाइनेटिक (आंत के मूवमेंट और कॉन्ट्रैक्शन को बढ़ाने वाली दवाइयां) (prokinetic) दवा है, जो अपर डाइजेस्टिव ट्रैक पर कार्य करके पेट और आंत के मूवमेंट को बढ़ा देती है। इससे भोजन पेट की तरफ आसानी से प्रवाहित हो जाता है। ओमेप्राजोल प्रोटोन पंप इनहिबिटर (PPI) दवा है, जो पेट में अम्ल की मात्रा को कम करती है। इससे अम्ल से जुड़ी अपच की समस्या और हार्टबर्न में राहत मिलती है।
ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन के अलग-अलग ब्रांड्स को अलग तरीकों से स्टोर किया जाता है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा ना जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता ना रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें: जानिए क्या है पाचन संबंधी विकार ( Digestive Disorder) और लक्षण ?
निम्नलिखित स्थितियों में इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें:
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चूंकि, यह कॉम्बिनेशन इस दौरान महिलाओं में प्रोलेक्टिन लेवल (मिल्क प्रोडक्शन) बढ़ा सकता है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ओमेप्राजोल से महिलाओं को अतिसंवेदनशीलता की समस्या हो सकती है। इस बात का खास ध्यान रहे कि दोनों ही स्थितियों में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की दवा या हर्बल प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए।
ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को इन साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं होता है। उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा भी इस कॉम्बिनेशन के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन के साथ निम्नलिखित दवाइयां रिएक्शन कर सकती हैं:
हालांकि, यह उन सभी दवाइयां की पूर्ण सूची नहीं है, जिनके साथ यह कॉम्बिनेशन रिएक्शन कर सकता है। ओवर-दि-काउंटर, विटामिंस और हर्बल प्रोडक्ट्स भी इस कॉम्बिनेशन के साथ रिएक्शन कर सकते हैं। यदि आप ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन के रिएक्शन को लेकर चिंतित हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन आपकी हेल्थ पर असर डाल सकती है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। यदि आप बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे वक्त तक इस दवा का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकती है। साथ ही बॉडी में मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ की कमी भी होती है। लंबी अवधि तक इसका सेवन करने के दौरान कैल्शियम और मैग्नीशियम या अन्य सप्लिमेंट्स का सेवन करें। ध्यान इस संबंध में अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
ज्यादातर लोगों में ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में डायरिया, पेद दर्द, पेट फूलना, मुंह सूखना, चक्कर आना, सिरदर्द और अन्य और दुलर्भ साइड इफेक्ट्स सामने आ सकते हैं। डॉक्टर के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही इसका सेवन करें। यदि उपरोक्त लक्षणों के अलावा भी आपको कुछ दुष्प्रभावों का अनुभव होता है और वो लंबे वक्त तक बने रहते हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
ओमेप्राजोल+डोमपेरिडोन का डोज मिस हो जाता है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को न खाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक न खाएं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/omeprazole.html
http://www.drugsupdate.com/generic/view/689
https://clinicaltrials.gov/ct2/show/results/NCT02140073
https://www.1mg.com/generics/domperidone-omeprazole-401458
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5457029/
Accessed 11 Feb, 2020
Current Version
02/09/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Nidhi Sinha