पेंटिड्स 400 (Pentids 400) टैबलेट एक एंटीबायोटिक ड्रग है।

पेंटिड्स 400 (Pentids 400) टैबलेट प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है। इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा दवा के पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस टैबलेट में सक्रिय तत्व के रूप में पेनिसिलीन जी (Penicillin G) या बेंजिलपेनसिलीन (Benzylpenicillin) पाया जाता है।
पेंटिड्स 400 (Pentids 400) टैबलेट का मुख्य रूप से थ्रोट इंफेक्शन, कान, नाक, त्वचा के इंफेक्शन और सेक्सुएल ट्रांसमिटेड डिजीज के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन
इस दवा का इस्तेमाल बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। वो बैक्टीरियल इंफेक्शन त्वचा, कान, नाक, गले आदि जगहों पर हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर इस दवा का सेवन करने की सलाह देते हैं।
सिफैलिस (Syphilis)
सिफैलिस एक सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज है, जिसके इलाज के लिए इस दवा इस्तेमाल किया जाता है।
रूमेटाइड फिवर
रूमेटाइड फिवर की रोकथाम के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है।
पेंटिड्स 400 (Pentids 400) टैबलेट का जेनेरिक फॉर्मूला पेनिसिलीन जी (Penicillin G) या बेंजिलपेनसिलीन (Benzylpenicillin) है। पेनिसिलीन जी (Penicillin G) या बेंजिलपेनसिलीन (Benzylpenicillin) एक एंटीबायोटिक या एंटी बैक्टीरियल ड्रग है। ये दवा बैक्टीरिया की कोशिका झिल्ली (Cell wall) पर अटैक कर के उसे मार देता है और विकसित नहीं होने देता है।
एलर्जी
अगर आपको पेनिसिलीन जी (Penicillin G) या बेंजिलपेनसिलीन (Benzylpenicillin) से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको एंटीबायोटिक दवाओं से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन न करें। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
हैवी मशीन ऑपरेशन या ड्राइविंग करना
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई भारी मशीन को ऑपरेट करें।
डॉक्टर परामर्श पर बच्चों को दें
इस दवा का इस्तेमाल 12 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों में साइड इफेक्ट देखने को मिल सकता है। इसलिए डॉक्टर के परामर्स पर ही बच्चों को ये दवा दें।
एल्कोहॉल का सेवन
इस टैबलेट के सेवन के दौरान शराब ना पिएं, क्योंकि यह इस दवा के साथ एल्कोहॉल इंटरैक्ट कर सकती है। जिससे नींद आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप ने गलती से इस दवा का सेवन एल्कोहॉल के साथ कर लिया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए पेंटिड्स 400 (Pentids 400) टैबलेट सेफ नहीं है। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह तभी देते हैं, जब ये दवा गर्भवती के लिए बहुत जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, दवा लेने से पहले डॉक्टर से इस दवा के फायदे, नुकसान और जोखिमों के बारे में जरूर पूछ लें।
ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स के अलावा कुछ और भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो फूड्स हम खाते हैं, उसके साथ रिएक्ट करती है। लेकिन ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह टैबलेट कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है, जैसे :
वयस्क के लिए खुराक
वयस्कों में इस दवा की खुराक 24 मिलियन यूनिट हर दो घंटे के हिसाब से सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, ये दवा टैबलेट में आती है तो आपको कितने अंतराल पर टैबलेट का सेवन करना है, इसकी जानकारी डॉक्टर से ले लें।
नोट : इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
पेंटिड्स 400 (Pentids 400) टैबलेट की खुराक अगर मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ न लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
और पढ़ें : Levolin Respules : लेवोलिन रेसपुल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा टैबलेट के रूप में 400,000 यूनिट की मात्रा में 6 टैबलेट की स्ट्रेंथ में बाजार में उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Pentids https://www.drugs.com/mmx/pentids.html Accessed on 26/8/2020
Pentids https://www.medindia.net/drug-price/penicillin/pentids-400-pentids.htm Accessed on 26/8/2020
Benzylpenicillin https://www.sciencedirect.com/topics/agricultural-and-biological-sciences/benzylpenicillin Accessed on 26/8/2020
Pentids https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Pentids Accessed on 26/8/2020
TREATMENT OF SYPHILIS https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK384905/ Accessed on 26/8/2020
Current Version
28/08/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal