आयुर्वेद में डायबिटीज को क्या जड़ से खत्म किया जा सकता है, तो इस सवाल का यही जवाब है कि एक बार डायबिटीज (Diabetes) होने के बाद उसे फिर कभी जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। बस उसे सीमा पर कंट्रोल रखा जा सकता है, जिसका बढ़ा हुआ लेवल आगे जाकर आपके लिए घातक नहीं बनेगा। आयुर्वेद में इसके उपचार में, अतिरिक्त चीनी और कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) के सेवन से बचने का सुझाव दिया जाता है। आयुर्वेदिक उपचार (Ayurvedic Treatment), आयुर्वेद के तीन दोषों के आधारित है,जो हैं वात, कफ और पित्त हैं।टाइप 2 डायबिटीज का आयुर्वेदिक उपचार की बात करें, तो डायबिटीज एक एक विकार है, जिसमें शरीर में रक्त में उच्च रक्त शर्करा हो जाती है। डायबिटीज बचने के लिए मिठाई (Sweet), समुद्री भोजन (Seafood), डेयरी उत्पाद (Dairy Product), वसा और कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) वाले फूड से बचना चाहिए।
और पढ़ें: बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज का ट्रीटमेंट बन सकता है हायपोग्लाइसेमिया का कारण, ऐसे करें इस कंडिशन को मैनेज
खाने में कापा वाले भोजन से बचें, यह ऊर्जा (Kapha energy) को बढ़ाते हैं, जिससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। हल्के भोजन का सेवन करना चाहिए। उपचार के तौर पर इसे कंट्रोल रखने के लिए व्यायाम, हर्बल सप्लिमेंट (Herbal Supplement) और मेडिटेशन (Meditation) करना चाहिए है। आयुर्वेद में कई ऐसे नैचुरल हर्ब (Natural Herbs) भी हैं, जिसके इस्तेमाल से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है और यह हर्ब भारतीय किचन में बहुत आसानी से उपलब्ध है, जैसे कि अदरक, मेथी, दालचीनी (Cinnamon) और आंवला (Gooseberry) आदि।
और पढ़ें: डायबिटीज पेशेंट हैं, तो विटामिन सी सप्लिमेंट्स के सेवन से इम्यूनिटी को बना सकते हैं स्ट्रॉन्ग!
टाइप 2 डायबिटीज का आयुर्वेदिक उपचार क्या है, यह तो आपने जान लिया, पर साथ में आपको कुछ और भी बातों का ध्यान रखना होगा, जिनमें शामिल हैं:
- अगर आपको डायबिटीज को कंट्राेल में रखना है, तो रोज सुबह उठकर खाली पेट मेथी पाउडर (Fenugreek Powder) को गर्म पानी के साथ जरूर लें।
- रोज सुबह दालचीनी वाली चाय भी ले सकते हैं।
- शहद (Honey) के साथ त्रिफला, इलायची और मेथी मिलाकर खाएं।
- डायबिटीज पेशेंट के लिए हल्दी और दालचीनी (Turmeric and cinnamon combination) का मिश्रण भी फायदेमंद होता है।
और पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज और जंक फूड : यह स्वादिष्ट आहार कहीं बन ना जाए जी का जंजाल!
- डायबिटीज पेशेट डायट में केला, चौराई, मेथी , करेला, परवल और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। इससे शुगर कंट्रोल रहने के साथ शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलता है।
- सोयाबीन (Soyabean), मूंगफली (Peanut) और सरसों का तेल लाभकारी माना जाता है।
- फलों में आप संतरा (Orange), तरबूज (watermelon), सेब (Apple), जामुन, आंवला, पपीता (Papaya) जैसे कम मीठे फलों का सेवन कर सकते हैं।
- खाली पेट करेले का रस का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है।
- नियमित रूप से मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखें।