गैस बनना एक आम प्रक्रिया है। दरअसल, कभी–कभी कुछ खाने–पीने के बाद या लंबे वक्त तक नहीं खाने की स्थिति में ऐसा होता है। जब ये गैस पेट के आंतों में पहुंच जाती है, तब दर्द और अन्य परेशानी महसूस होने लगती हैं।
गैस या गैस का दर्द उन आहार से होता है जो अधिक गैस पैदा करते हैं। हालांकि, अक्सर खाने में कुछ बदलाव करने से गैस के दर्द से आराम पाया जा सकता है।

कुछ विशेष प्रकार के पाचन प्रणाली संबंधी विकार जैसे इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम या सेलिएक डिजीज के कारण भी आपको गैस की समस्या या गैस का दर्द हो सकता है। कुछ मामलों में गैस अन्य पाचन संबंधी समस्या का संकेत या लक्षण हो सकता है।
गैस दर्द की समस्या सामान्य है। डॉक्टर से मिलकर आपको गैस का दर्द क्यों होता है यह आसानी से समझा जा सकता है।
ज्यादातर लोगों के लक्षण साफ समझ सकते हैं, जैसे –
इनसभी लक्षणों के अलावा और भी लक्षण हो सकते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
निम्नलिखित कारण होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
इन कारणों के अलावा और भी कारण हो सकते हैं। इसलिए जल्द से जल्द इलाज शुरू करवाना बेहतर होता है।
जब हम खाना खाते हैं तो कई बार कार्बोहाइड्रेट बिना पाचन के लार्ज इंटेस्टाइन में चला जाता है और यहां फर्मेन्ट होकर गैस में तब्दील हो जाता है। आहार में उच्च फाइबर की वजह से गैस का दर्द ज्यादा हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आहार में फाइबर की मात्रा जरूर शामिल करना चाहिए।
निम्नलिखित फूड आइटम जिनमे फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है:
कुछ अन्य कारण जिनकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है, जैसे –
आर्टिफिशियल ऐडिटिव
खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाला कृत्रिम मीठा जैसे सोर्बिटोल, मनिनटोल आदि से बने शुगर प्रोडक्ट से गैस की समस्या ज्यादा होती है। कुछ लोगों में दस्त तो कुछ लोगों में कब्ज की समस्या होने से गैस पास करना, पेट भारी लगना और पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है।
निम्नलिखित कारणों से गैस का दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है, जैसे:
और पढ़ें – Generalized Anxiety Disorder : जेनरलाइज्ड एंजायटी डिसऑर्डर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए बेहतर होगा की आप अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
गैस का दर्द का निदान कैसे किया जाता है?
डॉक्टर सबसे पहले गैस बनने के कारणों को समझने की कोशिश करेंगे। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स आपसे निम्नलिखित बातें पूछ सकते हैं:
बॉडी चेकअप के दौरान डॉक्टर आपके पेट को दबाकर जांच कर सकते हैं। आपके लक्षणों के अनुसार डॉक्टर आपका इलाज शुरू करेंगे।
गैस के दर्द का इलाज कैसे किया जाता है?
गैस बनने की अलग वजह भी हो सकती है। इसलिए निम्नलिखित बातों पर गौर करना जरूरी है। यदि आपकी गैस की समस्या का कारण कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है तो उस बीमारी का इलाज करने से आपको गैस से आराम मिल सकता है।
अन्य बीमारियों के कारण गैस की समस्या होना –
क्रोनिक इंटेस्टिनल डिजीज – अत्यधिक गैस कई बार क्रोनिक इंटेस्टिनल डिजीज जैसे विपुटीशोथ (diverticulitis), अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रोहन रोग का लक्षण होती है।
स्माल बॉवेल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ – छोटी आंत में बैक्टीरिया के बढ़ने या उसमें बदलाव के कारण गैस की समस्या, डायरिया और वजन कम होने लगता है।
फूड इनटॉलेरेंस – पाचन प्रणाली द्वारा विशेष प्रकार के आहारों को अवशोषित न कर पाने के कारण भी गैस या पेट फूलने की समस्या आती है। इन आहारों में मुख्य रूप से दूध से बने उत्पादक या प्रोटीन जैसे अनाज में मौजूद ग्लूटन शामिल हैं।
कब्ज – गैस की समस्या होने का मुख्य कारण कब्ज हो सकता है व कब्ज के कारण गैस का दर्द भी हो सकता है। कब्ज और गैस दोनों ही एक दूसरे से जुड़ी समस्याएं हैं। हालांकि, अगर आप कब्ज का इलाज कर लेते हैं तो आपकी गैस की समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप चाहें तो फाइबर का सेवन बड़ा सकते हैं, पर्याप्त मात्रा में पानी पियें और हल्का व्यायाम करें। इन सभी बदलावों की मदद से कब्ज और गैस दोनों से छुटकारा मिल जाएगा।
हालांकि, अगर आपको कोई अन्य रोग नहीं है जिसके कारण गैस का दर्द हो रहा हो तो आपको डायट में बदलाव, ओटीसी दवाओं का सेवन या जीवनशैली को बेहतर बनाने की जरूरत पड़ सकती है।
निम्नलिखित आहार परिवर्तन से गैस की मात्रा को कम किया जा सकता है:
निम्न दवाओं की मदद से गैस के दर्द को कम किया जा सकता है –
लैक्टेज सप्लीमेंट – डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध से बने उत्पादक) को पचना कुछ लोगों के लिए मुश्किल होता है इसलिए इस दवा के सेवन से आप उन्हें आसानी से डाइजेस्ट कर पाएंगे। लैक्टेज सप्लीमेंट या अन्य किसी भी दवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें, खासतौर से अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करवाती हैं।
एक्टिवेटिड चारकोल – खाना खाने से पहले या बाद में इसका सेवन करने से लक्षणों में कमी आ सकती है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें।
अल्फा-गलैक्टोसीडीस – यह दवाएं बींस और अन्य सब्जियों में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़ने व अवशोषित करने में मदद करती हैं। इस दवा को खाना खाने से ठीक पहले लेना चाहिए।
सिमेथिकोन – यह दवा गैस के गुब्बारों को फोड़ने में मदद करती हैं जिससे गैस पाचन प्रणाली से आसानी से पास हो पाए और आपको गैस के दर्द से आराम मिले। इन दवाओं गैस से आराम दिलाने के प्रभावों को लेकर बेहद कम चिकित्सीय सबूत मौजूद हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य अनुसार डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सेवन करें।
कुछ ऐसे भी प्रोडक्ट हैं, जिनसे स्वास्थ्य लाभ हो सकता है
निम्नलिखित टिप्स अपनाकर गैस का दर्द से आराम मिल सकता है –
आप गैस के दर्द की स्थिति के खतरे को कम कर सकते हैं। अगर आपको गैस की समस्या होती रहती है तो एक फूड डायरी रखना एक अच्छा विकल्प होता है।
इससे आपको यह पहचानने में मदद मिलेगी की किन आहारों के कारण आपको गैस की समस्या होती है और किन से नहीं। इस बात का पता चलने पर आप उन आहारों का सेवन करना छोड़ सकते हैं जिनसे आपको गैस का दर्द उत्पन्न होता हो।
एक-एक कर के अपने आहर से खाने को कम करने की कोशिश करें और उसके बाद उस आहार का सेवन करना बंद कर दें।
इस चीज की शुरुआत करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं –
डायट व जीवनशैली में बदलाव, ओटीसी दवाओं का सेवन और घरेलू उपाय अपना कर देखें की कौन सा उपचार आपके लिए सबसे अधिक प्रभावशाली है।
इस आर्टिकल में हमने आपको गैस के दर्द से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी।
अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Gas and gas pains https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/gas-and-gas-pains/diagnosis-treatment/drc-20372714 Accessed on 26/10/2017
How to Get Rid of Gas, Pains, and Bloating Accessed on 26/10/2017
Symptoms & Causes of Gas in the Digestive Tract https://www.niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/gas-digestive-tract/symptoms-causes Accessed on 26/10/2017
Gas and gas pains https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/gas-and-gas-pains/symptoms-causes/syc-20372709 Accessed on 26/10/2017
How to get rid of trapped gas http://niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/gas-digestive-tract/treatment Accessed on 09/12/2019
Gas in the Digestive Tract http://mayoclinic.org/symptoms/intestinal-gas/basics/causes/sym-20050922Accessed on 09/12/2019
Current Version
28/01/2022
Nidhi Sinha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Bhawana Awasthi
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar