पिछले तीन महीनों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ 400 से अधिक लोगों में डेंगू के पॉजिटिव परिणाम सामने आए हैं। बीती शुक्रवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में डेंगू का इलाज करा रहे हैं 22 साल के एक लड़के की मौत हो गई। बता दें, पिछले तीन महीनों में यहां डेंगू फीवर से होने वाली यह दूसरी मौत है।
केपी त्रिपाठी (चेयरपर्सन, वेक्टर-जनित रोग नियंत्रण यूनिट) के बताए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य की राजधानी से 400 डेंगू फीवर के मामले सामने आए हैं, वास्तविक आंकड़े इससे अधिक हो सकते हैं। इस साल 2,200 से अधिक लोगों में डेंगू फीवर के सकारात्मक परीक्षण किए गए हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में यह संख्या 10% -20% कम है। मानसून के मौसम के बाद डेंगू फीवर के मामले बढ़ रहे थे। इस वृद्धि का मुख्य कारण जल-जमाव है, जो मच्छरों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करता है।