backup og meta

केले के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2021

    केले के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

    संतुलित आहार लेने की दिशा में ऐसा माना जाता है कि फलों का सेवन रोज करना चाहिए। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। हर किसी की बेहतर सेहत के लिए फलों का सेवन करना जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में हम केले के फायदे के बारे में जानेंगे। केले में मौजूद विटामिन और मिनरल के बारे में समझने की कोशिश करेंगे। जानेंगे केले के सेवन से सेहत को कैसे फिट रखा जा सकता है? साथ ही जानेंगे कि क्या केले से सही मायने में वजन बढ़ सकता है? तो चलिए जानते हैं केले के फायदे के बारे में।

    पहले जानिए केले में क्या-क्या पौष्टिक तत्व होते हैं :

    केले में मौजूद विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रीएंट्स खनिज तत्व मौजूद होते हैं, जो बॉडी को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।  

    केले के फायदे 

    मस्तिष्क होगा तेज : 

    केले में मौजूद खनिज तत्व मस्तिष्क के लिए लाभदायक हैं। इसके नियमित और सही मात्रा में सेवन करने से दिमाग तेज होता है। केले के फायदे सिर्फ आपके पाचन तंत्र को सही रखना ही नहीं बल्कि यह आपके दिमाग को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।    

    ब्लड प्रेशर में भी होंगे केले के फायदे : 

    केले में पोटैशियम की मात्रा पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।  

    और पढ़ें: रेड वाइन पीना क्या बना सकता है हेल्दी, जानिए इसके हेल्थ बेनीफिट्स

    दिल को भी होते हैं केले के फायदे : 

    केले में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम होने की वजह से शरीर में ब्लड फ्लो ठीक से होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है। 

    डिप्रेशन में केले के फायदे : 

    केले में मौजूद विटामिन बी6 शरीर में ग्लूकोज के लेवल को मेंटेन रखता है। डिप्रेशन के मरीजों के लिए केला बहुत फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स डिप्रेशन के मरीज को केला खाने की सलाह देते हैं।

    कॉन्स्टिपेशन की समस्या में केले के फायदे : 

    केले में मौजूद फाइबर खाने को डायजेस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। 

    वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन : 

    अगर आप अंडरवेट हैं, तो केले को दूध के साथ मिलाकर रोजाना खाने से वजन बढ़ाया जा सकता है। 

    जिम से पहले केले के फायदे : 

    अगर आप जिम जाते हैं, तो आपको दो से तीन केले जिम जाने के पहले खाना चाहिए। इससे आपको जिम करते समय एनर्जी मिलेगी।  

    और पढ़ें : क्या आप जानते हैं दूध से एलर्जी (Milk Intolerance) का कारण सिर्फ लैक्टोज नहीं है?

    आंखों की चमक रहेगी बरकरार : 

    केले में मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। 

    एसिडिटी में केले के फायदे : 

    अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो केला फायदेमंद हो सकता है। एसिडिटी होने पर केले का सेवन दही और चीनी के साथ करने से यह समस्या कम हो सकती है।  

    पीरियड्स में केले के फायदे : 

    केले के सेवन से पीरिड्स में होने वाले दर्द से भी राहत पाई जा सकती है। चूंकि, केले में पोटैशियम होता है, जो पीरियड्स पेन कम करने में मदद करता है।   

    नवजात शिशु को केला जरूर खिलाएं : 

    बच्चे के जन्म से चार महीने के बाद पके हुए केले को दूध के साथ अच्छी तरह मिक्स कर के खिलाना चाहिए। इससे नवजात शिशु को पूर्ण पोषण मिलता है।   

    गर्भावस्था में केले के फायदे : 

    डॉक्टर से सलाह लेकर अपने शरीर के अनुसार केले का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भवती महिला और बच्चे दोनों को फायदा मिलता है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    डायबिटीज में केले के फायदे

    कई अध्ययनों में सामने आया है कि डायबिटीज में भी केले के फायदे हो सकते हैं। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा केले में रेसिस्टेंड स्टार्च, मिनरल्स, विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा केले में बायोएक्टिव कंपाउंड भी पाए जाते हैं। ये कंपाउंड टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में मदद करता है। केले में भारी मात्रा में पौटेशियम भी पाया जाता है। यह भी डायबिटीज के इलाज में लाभाकारी साबित हो सकता है।

    डायरिया में केले के फायदे

    कई अध्ययनों में डायरिया में भी केले के फायदे देखे गए हैं। केला डायरिया में एक दवा के तौर पर काम करता है। केले में पाए जाने वाले फाइबर बाउल मूवमेंट को कंट्रोल करके डायरिया की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में डायरिया में केले खाने की सलाह दी जाती है।

    और पढ़ेंः क्या ब्राउन शुगर से ज्यादा हेल्दी है स्टीविया? जानें स्टीविया के फायदे और नुकसान

    हैंगओवर में भी फायदेमंद हैं केले

    पार्टी के बाद हैंगओवर की समस्या में भी केले खाने की सलाह दी जाती है। शरीर में एल्कोहॉल जाने पर यह पहले से मौजूद सोडियम, पौटेशियम और मिनरल्स की मात्रा को कम देता है। ये सभी शरीर में तरल की मात्रा को ठीक बनाएं रखने का काम करते हैं। ऐसे में केले का सेवन करने से यह शरीर में कम हुए पौटेशियम और मिनरल्स की पूर्ति करता है। साथ ही यह पेट को भई आराम पहुंचाता है।

    एनीमिया में केले के फायदे

    एनीमिया एक गंभीर बीमारी है। एनीमिया की समस्या में बॉडी में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। रेड ब्लड सेल्स के बनने में आयरन और फोलेट की अहम भूमिका रहती है। केले में भरपूर मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। ऐसे में एनीमिया की समस्या में केले के फायदे होते हैं और इसे रेगुलर डायट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

    शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है केला

    शरीर में एनर्जी के फ्लो को बनाए रखने के लिए केले के फायदे देखे गए हैं। 100 ग्राम कैलोरी में लगभग 89 कैलोरीज पाई जाती हैं। इससे आप एनर्जेटिक फील करते हैं। केले में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन काफी मात्रा में मिलता है। ये बॉडी में एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।

    तो ये थे केले के फायदे, जिन्हें जानकर आपको भी अपनी डायट में केले को शामिल कर लेना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आप केले के सेवन करना जरूर शुरू करेंगे, ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement