backup og meta

ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए यह फूड्स हो सकते हैं मददगार

और द्वारा फैक्ट चेक्ड AnuSharma


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/04/2022

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए यह फूड्स हो सकते हैं मददगार

    हमारे शरीर के लिए गुड सर्कुलेशन बेहद जरूरी है क्योंकि इसके माध्यम से ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स सेल्स तक ट्रांसपोर्ट होते हैं। डायट भी ब्लड फ्लो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और कुछ फूड्स का सर्कुलेशन पर असर हो सकता है। यही नहीं, कुछ लाइफस्टाइल फैक्टर्स और मेडिकल कंडिशंस भी सर्क्युलेशन को प्रभावित करती हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी मिलेगी ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) के बारे में। ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) में जानिए कि इसके लिए आप क्या खाएं और किन चीजों को पूरी तरह से नजरअंदाज करें। लेकिन, सबसे पहले ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन के बारे में जान लेते हैं।

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन (Blood Flow and Circulation) क्या है?

    यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन क्या है और यह क्यों जरूरी है? दरअसल सही ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन से आर्टरीज के माध्यम से सेल्स में ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स लाता है व वेस्ट प्रोडक्ट्स को नसों द्वारा पिक किया जाता है और लिवर, हार्ट और लंग्स में वापस ले जाया जाता है।  यदि सर्क्युलेटरी सिस्टम का कोई क्षेत्र बिगड़ा हुआ है, तो आप इस तरह के लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं:

    सही आहार और हेल्दी हैबिट्स और अपना कर आपका ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को सही रहने में मदद मिल सकती है। अब जानिए ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) के बारे में।

    और पढ़ें: क्या सूखी अंजीर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में निभाती हैं अहम भूमिका?

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation): जानिए क्या खाएं?

    पुअर सर्कुलशन कई कंडिशंस में होने वाली सामान्य प्रॉब्लम है जैसे डायबिटीज, ओबेसिटी आदि। ब्लड फ्लो और सर्कुलेश के कारण कई गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे दर्द होना,मसल क्रैम्प्स, डायजेस्टिव इश्यूज आदि। यही नहीं, जिन लोगों को पुअर सर्क्युलेशन्स की समस्या है, जो एथलिट हैं और एक्टिव रहने वाले लोगों को अपनी एक्सरसाइज परफॉरमेंस और रिकवरी को सुधारने के लिए ब्लड फ्लो को बढ़ाने की जरूरत होती है। जिसमें कुछ खाद्य पदार्थ आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) इस प्रकार हैं:

    चुकंदर (Beetroot)

    चुकंदर वो सब्जी है जिसमें नाइट्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं जिसे हमारा शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। नाइट्रिक ऑक्साइड प्रकृति रूप से ब्लड वेसल्स को लूज करने और टिश्यूज व ऑर्गन्स तक ब्लड फ्लो को सुधारने में मदद करता है। यह नहीं शोध से यह भी पता चला है कि चुकंदर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को लो होने में भी सहायता होती है।

    और पढ़ें: हाय ब्लड प्रेशर के लिए एक्सरसाइज की शुरुआत कैसे करें और कौन सी एक्सरसाइज करें जानिए

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) में बेरीज (Berries)

    बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, खासतौर पर वो एंटीऑक्सीडेंट्स जो ब्लड वेसल्स के लिए बेहतर है। इस एंटीऑक्सीडेंट को एंथोसायनिन (Anthocyanin) कहा जाता है। एंथोसायनिन (Anthocyanin) आर्टरीज की वॉल्स को नष्ट होने से प्रोटेक्ट करने में मदद करता है और उन्हें सख्त होने से रोकता है। इसके अलावा, एंथोसायनिन, नाइट्रिक ऑक्साइड की रिलीज को भी बढ़ावा देता है, जो ब्लड प्रेशर  को कम करने में मदद करता है।

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स, Foods to Increase Blood Flow and Circulation .

    फैटी फिश (Fatty Fish)

    क्या आपको पता है कि फिश भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है? कुछ फैटी फिशेज जैसे सल्मोन, ट्राउट आदि में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। स्टडीज यह बताती हैं यह कंपाउंड्स सर्क्युलेशन्स के लिए अच्छा होता है। फिश का सेवन करना न केवल रेस्टिंग ब्लड प्रेशर को लो करने के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे आर्टरीज भी क्लियर और अनक्लॉग्ड रहती हैं।

    और पढ़ें: गट बैक्टीरिया और ब्लड प्रेशर में क्या संबंध है? जानिए एक्सपर्ट की राय

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) में अनार (Pomegranates)

    अनार के गुणों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह न्यूट्रिएंट से भरपूर होता है खासतौर पर इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और नाइट्रेट्स की सही मात्रा होती है। इससे ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन सही से होता है। यही नहीं, इससे ब्लड प्रेशर लो रहता है। इसका अर्थ है कि इससे अधिक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मसल्स और अन्य टिश्यूज तक डिलीवर होते हैं। एक्टिव लोगों के लिए सही ब्लड फ्लो से उनकी परफॉरमेंस बढ़ती है।

    लहसुन (Garlic)

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) में अगला खाद्य पदार्थ है लहसुन। लहसुन में सल्फर नाम का कंपाउंड होता है जिसे एलीसिन (Allicin) कहा जाता है। यह ब्लड वेसल्स को रिलेक्स  करने में मददगार होता है। स्टडीज यह बताती हैं कि जो लोग लहसुन को सही मात्रा में लेते हैं, उनमें ब्लड फ्लो सही से होता है। इसका अर्थ है कि इसके सेवन से हार्ट को पूरे शरीर में ब्लड को मूव करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है।

    और पढ़ें: हायपरटेंशन में एक्यूप्रेशर भी पहुंचा सकता है आराम, जानिए ब्लड प्रेशर को कम करने वाले पॉइंट्स के बारे में

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स  में अखरोट (Walnut)

    अखरोट अल्फा-लिनोलेनिक एसिड्स से भरपूर होता है। यह एक ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार है, जो ब्लड को स्मूदली मूव करने में मदद करता है। स्टडीज यह बताती हैं कि आठ सप्ताहों तक लगातार अखरोट का सेवन करने से ब्लड वेसल हेल्थ में सुधार होता है। यही नहीं, इससे वेसल्स को इलास्टिक होने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर लो रहता है।

    अंगूर (Grapes)

    अंगूर न केवल स्वादिष्ट और सबका मनपसंद फल है बल्कि यह आर्टरीज को हेल्दी रखने और ब्लड फ्लो को सुधारने में मदद करता है। एक स्टडी के मुताबिक अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसल्स को रिलेक्स रखने में और अच्छे से काम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह सूजन और उन मॉलिक्यूल्स को रोकते हैं जो रक्त को चिपचिपा बना सकते हैं और सर्कुलेशन के रास्ते में आ सकते हैं।

    हल्दी (Turmeric)

    हल्दी को अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभदायक होती है।  ऐसे ही इसमें पाया जाने वाला एक कंपाउंड करक्यूमिन curcumin नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन को बूस्ट करता है, इससे ब्लड वेसल वाइड होते हैं। इससे ब्लड को फ्लो होने में मदद मिलती है।

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स, Foods to Increase Blood Flow and Circulation .

    और पढ़ें: वेसोडायलेशन यानी ब्लड वेसल्स का चौड़ा होना, जानिए कब बन सकता है यह परेशानी का कारण?

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) में पालक (Spinach)

    पालक भी सर्कुलेशन को सुधारने में मददगार है। इसमें मौजूद कंपाउंड ब्लड वेसल्स को एंलार्ज करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने में मदद मिलती है। पालक के साथ ही खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा आदि में भी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे सूजन कम होती है। इससे ब्लड क्लॉट्स से बचाव होता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधरती है। ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) में इसका सेवन भी किया जा सकता है। अब जानते हैं कि पुअर ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन का कारण कौन से फूड्स हो सकते हैं?

    और पढ़ें: पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) बनने के हो सकते हैं कारण

    ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) में किन को शामिल न करें?

    सही ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन के लिए अगर आपको यह पता होना चाहिए कि किन फूड्स का सेवन करना चाहिए। बल्कि, यह जानना भी आवश्यक है कि किन चीजों का सेवन करना इस दौरान हानिकारक हो सकता है। आइए जानें कि ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन के लिए किन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए:

    • फैटी, प्रोसेस्ड या रेड मीट जैसे सैचुरेटेड फैट्स से आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल का बिल्ड-अप होता है, जिससे हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ता है।
    • अपने डायट में अधिक एडेड शुगर को शामिल करने से कई डिजीज का जोखिम बढ़ता है जैसे डायबिटीज, हाय कोलेस्ट्रॉल, हाय ब्लड प्रेशर आदि। इनसे आर्टरी वाल्स डेमेज हो सकती है या आर्टरीज हार्ड हो सकती है। नहीं नहीं, इनसे ब्लड प्रेशर और नर्वस के डैमेज होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।
    • ट्रांस फैट्स एनिमल प्रोडक्ट्स में पाया जाता है जैसे दूध, मक्खन, चीज और मीट आदि। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है जिससे आर्टरीज में प्लाक फार्मेशन और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है

      अधिक नमक का सेवन करने से हाय ब्लड प्रेशर, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचें जिनमें अधिक नमक हो।

    और पढ़ें: Bruise Vs Blood Clot: जानिए ब्रूस या ब्लड क्लॉट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    यह तो थी जानकारी ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन में बढ़ोतरी के लिए फूड्स (Foods to Increase Blood Flow and Circulation) के बारे में। सही ब्लड फ्लो और सर्कुलशन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। सही ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को सुधारने के कई नेचुरल तरीके हैं जिनमें ब्लड फ्लो को स्टिमुलेट करने के लिए सही आहार का चुनाव शामिल है। एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रेट्स, विटामिन्स और अन्य सब्सटांस युक्त फूड्स सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसके साथ ही आप अन्य हेल्दी हैबिट्स को भी अपनाएं जैसे स्मोकिंग करने से बचें, एक्टिव रहें, हेल्दी वेट हो मेंटेन रखें आदि। अगर इसके बारे में आपके मन में कोई भी सवाल है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    और द्वारा फैक्ट चेक्ड

    AnuSharma


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement