backup og meta

बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें, जानिए यहां

और द्वारा फैक्ट चेक्ड Niharika Jaiswal


Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/07/2022

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें, जानिए यहां

    शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं चाहे आप किसी भी उम्र के हों। बड़ों की तरह बच्चों के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार है कि बच्चों और किशोरों (6-17 वर्ष की आयु) के लोगों को हर दिन कम से कम 60 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए। इसके लिए पेरेंट्स को बच्चों की मदद करनी चाहिए। कई पेरेंट्स के मन में भी यह सवाल होता है कि बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें (How To Help Children To Be More Active) ? इससे लिए बहुत सारे रास्ते हैं, वैसे भी आजकल की ऑनलाइन वीडियोज से भी बच्चों को गाइड किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें (How To Help Children To Be More Active)।

    बच्चों का एक्टिव रहना क्यों जरूरी है (Why it is important for children to be active)?

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें, इससे पहले यह जान लें कि बच्चों के लिए एक्टिव रहना क्यों जरूरी है? वयस्कों की तरह, बच्चों में भी एक्सरसाइज को कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए प्रभावकारी माना गया है। दूसरे शब्दों में, एक लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। बच्चे फिजिकली जितना एक्टिव रहेंगे, उनकी ग्रोथ भी उतनी अच्छी होगी। तो आइए जानते हैं कि बच्चों का एक्टिव रहना क्यों जरूरी है:

    • बच्चों वेट मैंनटेन रहता है
    • उनका विकास अच्छा होता है
    • मजबूत, स्वस्थ हड्डियां और मांसपेशियां के लिए
    • अच्छे दिल और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए
    • एक्सरसाइज, हृदय रोगों, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर के दीर्घकालिक जोखिम को कम करता है
    • कम तनाव और चिंता और अवसाद की समस्या को ठीक करता है
    • आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान सहित मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कल्याण में सुधार के लिए प्रभावकारी है

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें (How to help kids stay active) ?

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें यह एक बड़ा सवाल है, तो हम आपको बता दें कि बच्चे स्वाभाविक रूप से एक्टिव होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे वे किशोरावस्था में प्रवेश करते हैं, वे कम सक्रिय होते जाते हैं। यह लड़कियों के लिए विशेष रूप से फैक्ट माना गया है, जिन्हें फिजिकली एक्टिव रहने के लिए और भी अधिक  प्रोत्साहन की आवश्यकता हो सकती है। पेरेंट्स को बच्चों को फिजिकली एक्टिव रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिनमें शामिल हैं:

    • एक एक्टिव जीवन शैली के लिए आप फिटनेस का लेकर बच्चे की रोल मॉडल बनें। इसके लिए आप खुद की फिटनेस का भी ध्यान रखें। अपने आप को और अधिक स्थानांतरित करना शुरू करें और एक परिवार के रूप में एक साथ सक्रिय होने के तरीके खोजें।
    • बच्चों और किशोरों के लिए शारीरिक गतिविधि थोड़ी फन वाली और मजेदार होनी चाहिए। बच्चों के जीवन में उन गतिविधियों को शामिल करें, जैसे कि बच्चों को जंपिंग और स्वीमिंग जैसी एक्टिविटी बहुत पंसद आती है।
    • बच्चों को एक्टिव होने में कैसे मदद मदद करें, इसका एक जवाब यह भी है कि आप उसके टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान दें। उसके टीवी देखने, वीडियो गेम खेलने और डिजिटल डिवाइस का उपयोग करने के समय को सीमित करें।

    बच्चों को किस तरह से एक्सरसाइज करनी चाहिए और कौन सी स्ट्रेचिंग टिप्स उनके लिए फायदेमंद हो सकती हैं, इस बारे में एनएफएक्स के फिटनेस कोच आदित्य सिंह का कहना है कि बच्चों के लिए एरोबिक मूवमेंट्स भी काफी मददगार साबित हो सकती हैं। जैसा कि एरोबिक्स डांस और म्यूजिक का कॉम्बिनेशन है, तो यह बच्चों को काफी पंसद आता है। इसके अलावा, बच्चों को कूदना, जॉगिंग करना आदि एक्टिविटीज भी उन्हें बढ़ने में मदद करते हैं। यदि बच्चे इस तरह की एक्सरसाइज करते हैं, तो उनकी बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी अच्छी होती है।

    और पढ़ें: लंबे समय से घर पर रहे रहें बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए अपनाएं एक्सपर्ट टिप्स!

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें और फायदे (How to help keep kids active and the benefits)

    एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग का बच्चों के लिए कई फायदे हैं, इससे बच्चे की सिर्फ फिजिकल ग्रोथ ही ही नहीं बल्कि अच्छी मेंटल ग्रोथ भी होती है। इससे बच्चे अधिक एक्टि रहते हैं।

    • ये हेल्दी वेट और ग्रोथ में मदद करती है।
    • इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी अच्छी होती है
    • ये बैलेंस बनाने में मददगार है।
    • फ्लेक्सिबिलिटी के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
    • इससे बच्चों की भी हाइट भी अच्छी होती है।
    • ये आपके बच्चे की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।

    और पढ़ें: डायबिटिक पेशेंट्स में कार्डिएक रिस्क होने पर एक्सरसाइज करने इस तरह से हो सकता है असर!

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें : बेस्ट एक्टिविटी (Best activity)

    रेसिंग (Racing)

    दौड़ना व्यायाम का सबसे सरल आसान एक्सरसाइज है और यह बच्चों की अंतहीन ऊर्जा और गति की आवश्यकता के लिए एकदम सही है। बच्चों को दौड़ की जगह आप वॉकिंग एक्टिविटीज की के लिए भी कह सकते हैं। क्योंकि दोड़ने से उन्हें चोट लग सकती है। इससे उन्हें दिन भर में 15 मिनट की कम से कम वॉक करने को कहें यह उनके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा वो हाइड एंड सीक गेम भी खेल सकते हैं। इस तरह के एक्टिविटीज में बच्चों को काफी मदद मिलेगी।

    और पढ़ें: बच्चों को स्विमिंग क्लासेस भेजने से पहले रखें 4 बातों का ध्यान, साथ ही जानें बच्चों को स्विमिंग सिखाने के फायदे

    स्विमिंग (Swimming)

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें (How To Help Children To Be More Active), इसके लिए तैराकी भी एक अच्छा ऑप्शन है। स्विमिंग बच्चों के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे बच्चों के पूरी शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। यदि आपका बच्चा सप्ताह में दो दिन भी स्विमिंग कर रहा है, तो समझ लीजिए कि उसके पूरे सप्ताह की एक्सरसाइज हो गई है। स्विमिंग से बच्चों की मसल्स भी अच्छी, टोंड और स्ट्रॉन्ग बनती है। इससे बच्चों के डे शेड्यूल में 30 से 40 मिनट के लिए शामिल किया जा सकता है।

    और पढ़ें: WHO के अनुसार, लॉकडाउन में पेरेंटिंग टिप्स अपनाने बेहद जरूरी, रिश्ता होगा मजबूत

    डांस (Dance)

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें, इसका एक जवाब डांस भी है। डांस बच्चों को सबसे ज्यादा पंसद आता है और यह एक ऐसी एक्टिविटी है, जिससे पूरे शरीर की फिटनेस बनी रहती है। इसमें बच्चों को काफी मजा आता है। एरोबिक्स बच्चे के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसके बच्चों के डांस भी सिखने की मदद मिलती है। इससे बच्चों की हाइर्ट बढ़ने में भी मदद मिलती है। अगर आपका बच्चा एक्सरसाइज से दूर भागता है। तो वह इसे पंसद से करेगा।

    और पढ़ें: किशोरावस्था में बदलाव व्यवहार के संदर्भ में क्यों आता है, माता-पिता को क्या उठाने चाहिए कदम

    बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें (How To Help Children To Be More Active) , यह आपने जाना यहां। बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटीज बहुत जरूरी है। नहीं तो इससे उनकी ग्रोथ ताे रूक ही सकती है, साथ में बढ़ते वजन के कारण वो डायबिटीज के भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए रोज कम से कम 30 घंटे की उनकी कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। इसके अलावा बच्चों को एक्टिव रखने में कैसे मदद करें, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डाॅक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    और द्वारा फैक्ट चेक्ड

    Niharika Jaiswal


    Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/07/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement