backup og meta

Patent Foramen Ovale: क्या दिल में छेद से जुड़ी इस प्रॉब्लम के लिए जरूरी है उपचार?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/06/2022

    Patent Foramen Ovale: क्या दिल में छेद से जुड़ी इस प्रॉब्लम के लिए जरूरी है उपचार?

    फोरेमन ऑवल हमारे सेप्टम में लोकेटेड एक स्मॉल होल को कहा जाता है, जो हार्ट के दो अपर चैम्बर्स के बीच की दीवार है। जब शिशु जन्म लेता है, तो वो ऑक्सीजन रिच ब्लड प्राप्त करने के लिए अपने फेफड़ों का उपयोग नहीं करता। इसकी जगह यह ब्लड मां के प्लेसेंटा से आता है और एम्बिलिकल कॉर्ड (umbilical cord) से डिलीवर किया जाता है। फोरेमन ऑवल ब्लड का वेन्स से फीटस के हार्ट के राइट साइड और फिर सीधे हार्ट की लेफ्ट साइड फ्लो करना संभव बनाता है। जन्म के बाद हार्ट के लेफ्ट साइड में ब्लड प्रेशर के बढ़ने से फोरेमन ऑवल क्लोज हो जाता है। यह तो थी जानकारी फोरेमन ऑवल के बारे में। लेकिन, कई बार यह होल जन्म के बाद क्लोज नहीं हो पाता। इस समस्या को पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) कहा जाता है। आइए जानें क्या है पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) ?

    पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) क्या है?

    पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) उस समस्या को कहा जाता है, जब हार्ट में मौजूद होल उस तरह से क्लोज नहीं होता है, जैसे उसे जन्म के बाद होना चाहिए। अधिकतर मामलों में, पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) हमेशा ओपन नहीं रहता है। यह एक फ्लैप की तरह होता है, जो तब खुलता है जब हार्ट के राइट साइड के चैम्बर्स में सामान्य से अधिक दबाव होता है। जिन स्थितियों में अधिक दबाव हो सकता है, उनमें मल त्याग के दौरान स्ट्रेन, खाँसना और छींकना शामिल हैं। जब दबाव काफी अधिक हो जाता है, तो ब्लड राइट एट्रियम से लेफ्ट एट्रियम में जा सकता है।

    संक्षेप में कहा जाए तो जब बच्चा गर्भ में ग्रो होता है, तो फोरेमन ऑवल (Foramen Ovale) हार्ट के राइट और लेफ्ट टॉप चैम्बर्स के बीच मौजूद होता है। यह आमतौर पर बचपन में बंद हो जाता है। लेकिन, जब फोरेमन ऑवल (Foramen Ovale)  बंद नहीं होता है, तो इसे पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) कहा जाता है। अब जानते हैं कि क्या हैं इसके लक्षण?

    और पढ़ें: क्या स्ट्रेस का पड़ सकता है आपकी हार्ट हेल्थ पर असर? जानिए कैसे करें स्ट्रेस को मैनेज?

    पेटेंट फोरेमन ऑवल के क्या हैं लक्षण? (Symptoms of Patent Foramen Ovale)

    अधिकतर मामलों में पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) के कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। दुर्लभ मामलों में इस समस्या से पीड़ित नवजात शिशु के रोने या मल त्यागने पर उनकी त्वचा पर नीले रंग का निशान हो सकता है। इसे सायनोसिस (Cyanosis) कहते हैं। यह आमतौर पर केवल तभी होता है, जब बच्चे को पेटेंट फोरेमन ऑवल और दिल से संबंधित कोई अन्य समस्या भी हो। अब जानिए इसके कारणों के बारे में।

    और पढ़ें: Left Arm Numbness: लेफ्ट आर्म में नंबनेस यानी सुन्नता हो सकता है हार्ट अटैक का सिम्प्टम, ऐसे में यह जानकारी है जरूरी!

    क्या हैं पेटेंट फोरेमन ऑवल के कारण? (Causes of Patent Foramen Ovale)

    जन्म से पहले पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) सामान्य है। फीटस में हाय ऑक्सीजन युक्त ब्लड राइट एट्रियम से, एट्रिया के बीच के होल में और फिर लेफ्ट एट्रियम में जाता है। यहां से ऑक्सीजन से भरपूर ब्लड हार्ट के लोअर लेफ्ट पार्ट से बाहर और अन्य शरीर के हिस्सों तक जाता है। जन्म के बाद हाय ऑक्सीजन युक्त ब्लड पहले से ही लेफ्ट एट्रियम में होता। तो इसे राइट एट्रियम से ब्लड की जरूरत नहीं होती है। इसलिए, जन्म के बाद फोरेमन ऑवल (Foramen Ovale) बंद हो जाता है। डॉक्टर्स को इस समस्या के कारणों के बारे में सही जानकारी नहीं है। लेकिन, ऐसा माना जाता है कि इसमें हेरीडिटी और जेनेटिक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब जानिए कैसे किया जा सकता है इस समस्या का निदान?

    और पढ़ें: Blood Pressure and Heart Rate: क्या ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट दोनों का लेवल एक साथ बढ़ सकता है?

    पेटेंट फोरेमन ऑवल का निदान कैसे संभव है? (Diagnosis of Patent Foramen Ovale)

    इस रोग के निदान के लिए इकोकार्डियोग्राम का इस्तेमाल किया जाता है। जो एक प्रकार है अल्ट्रासाउंड होता है। आइए जानते हैं कि इस रोग के निदान के लिए डॉक्टर किन टेस्ट्स की सलाह दे सकते हैं:

    • इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram) – यह हार्ट का एक तरह का अल्ट्रासाउंड होता है, जिससे हार्ट वॉल्व और चैम्बर्स में रक्त के प्रवाह की जांच की जा सकती है।
    • ट्रांसेसोफेजियल एको (Transesophageal echo) – इस टेस्ट में टाइनी कैमरा वाला एक प्रोब अन्नप्रणाली में प्लेस किया जाता है। इस तरह के एको से डिफेक्ट की क्लियर पिक्चर नजर आती है।
    • बबल स्टडी (Bubble study) – यह टेस्ट इकोकार्डियोग्राम या ट्रांससोफेजियल एको के दौरान किया जाता है। इसमें एजिटेटेड सेलाइन (Agitated saline) से भरा एक IV रोगी की बांह में प्लेस किया है। यह स्लाइन बबल बनाता है, इससे डॉक्टर यह जानते हैं कि क्या वे हार्ट के एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हैं।

    इसके साथ ही पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) के निदान के लिए अन्य टेस्ट्स के लिए भी कहा जा सकता है जिनसे हार्ट रिदम, नर्वस सिस्टम की जांच करने में मदद मिल सकती है। अब जानते हैं इस रोग के उपचार के बारे में।

    पेटेंट फोरेमन ऑवल, Patent Foramen Ovale

    और पढ़ें: Yoga and heart health: हार्ट हेल्थ को सुधारने के लिए यह योगासन हो सकते हैं फायदेमंद!

    पेटेंट फोरेमन ऑवल का उपचार (Patent Foramen Ovale Treatment)

    इस रोग से पीड़ित लोगों को उपचार की जरूरत नहीं होती है। अगर अन्य कारणों की वजह से किए जाने वाले इकोकार्डियोग्राम से इसका निदान होता है, तो इस ओपनिंग को बंद करने की प्रक्रिया आमतौर पर नहीं की जाती है। लेकिन, अगर आपको लो ब्लड ऑक्सीजन की समस्या है और यह परेशानी पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) से जुडी हो या आपको अनएक्सप्लेंड स्ट्रोक हुआ हो, तो आपके डॉक्टर आपके दिल में छेद को बंद करने के लिए प्रक्रिया की सलाह दे सकते हैं। माइग्रेन को रोकने के लिए पेटेंट फोरेमन ऑवल  (Patent Foramen Ovale) को बंद करने की अभी प्राथमिक उपचार के रूप में सलाह नहीं दी जाती है। बार-बार स्ट्रोक होने से बचने के लिए इस होल को बंद करने के लिए डॉक्टर तभी कह सकते हैं, अगर उन्हें लगता है कि इससे रोगी को लाभ होगा।

    दवाइयां (Medications)

    आपके डॉक्टर पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) को क्रॉस करने वाले ब्लड क्लॉट्स के जोखिम को कम करने की कोशिश करने के लिए दवाओं के लिए कह सकते हैं। ब्लड थिनर (एंटीकोआगुलंट्स) कुछ ऐसे लोगों के लिए मददगार हो सकते हैं, जिन्हें स्ट्रोक हुआ है और यह समस्या भी है।

    और पढ़ें: हार्ट हेल्थ के लिए स्टेयर्स क्लाइमिंग: जानिए क्या है दिल के बारे में जानने का यह तरीका?

    सर्जिकल और अन्य प्रोसीजर Surgical or other procedures

    हार्ट के इस होल को बंद करने के लिए डॉक्टर कुछ सर्जिकल प्रोसीजर के लिए  कह सकते हैं। यह प्रोसीजर इस प्रकार हैं:

    • डिवाइस क्लोजर (Device closure)
    • सर्जिकल क्लोजर(Surgical closure)

    और पढ़ें: हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम (Holiday Heart Syndrome) : हॉलिडे का मजा बन सकता है आपकी सजा

    यह तो थी जानकारी पेटेंट फोरेमन ऑवल (Patent Foramen Ovale) के बारे में। यह समस्या आमतौर पर घातक नहीं होती है और इसके रोगियों को पता भी नहीं होता कि उन्हें यह समस्या है। लेकिन, स्ट्रोक और माइग्रेन इससे जुड़ी कुछ कॉम्प्लीकेशन्स हो सकती हैं। इस स्थिति में उपचार की भी जरूरत नहीं होती है। लेकिन, कई मामलों में दवाइयों और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। अगर इस बारे में आपके मन में कोई भी सवाल है, तो डॉक्टर से इस बारे में अवश्य जानें। आप हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement