backup og meta

Vietnamese Coriander : वियतनामी धनिया क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/05/2020

Vietnamese Coriander : वियतनामी धनिया क्या है?

परिचय और उपयोग

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) क्या है?

वियतनामी धनिया एक औषधि है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल दवा बनाने में होता है। सामान्य तौर पर यह, भारतीय घरों में पाई जाने वाली हरी धनिया से एकदम अलग होती है। आमतौर पर सामान्य धनिया का इस्तेमाल हम सब्जियों की सजावट करने और एक मसाले के तौर पर करते हैं। लेकिन, यह विदेशी धनियां आमतौर पर एक औषधी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस धनिया कि पत्तियां हरे रंग की होती हैं जिनके मध्य में मैरून रंग की लकीरें होती हैं। इस धनिया के तने पतले, हल्के हरे या लाल रंग के होते हैं। यह एक बारहमासी जड़ी बूटी होता है। अगर सलाद या अनय कच्चे रूप में इसे खाना हो, तो हमेशा इसके ताजे पत्तियों का ही सेवन करें। सूखी और बासी पत्तियों का स्वाद बेदह कड़वा हो सकता है।

वियतनाम में इस धनिया को वियतनामी सिलान्ट्रो के नाम से भी जाना जाता है। वहां पर इसे राऊ राम के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, मलेशिया में इसे दून केसुम या लाकसा लीफ के रूप में भी जाना जाता है। इसे क्षेत्र के अन्य भागों में वियतनामी टकसाल, गर्म टकसाल और फक फाई भी कहा जाता है। इसे वानस्पतिक रूप से पर्सिसेरिया गंध के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) का इस्तेमाल किस लिए होता है?

लोग मौखिक रूप से वियतनामी धनिया का सेवन डायबिटीज, पेट दर्द और सेक्स की इच्छा को कम करने के लिए लेते हैं। सिर पर रूसी होने पर वियतनामी धनिया का एक्सट्रैक्ट स्काल्प पर लगाया जाता है। भोजन में वियतनामी धनिया का इस्तेमाल सूप, मुरब्बे या अचार और सलाद में स्वाद (फ्लेवर) के तौर पर होता है।

ओरल कैंसर के लिए इसका लाभाकारी उपयोग

एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, GLOBOCAN से साल 2018 में अपने एक शोध में इसका दावा किया है कि वियतनामी धनियां ओरल कैंसर या मुंह के कैंसर का उपचार करने में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा ओरल कैंसर भारत में प्रचलित दूसरा सबसे बड़ा कैंसर भी है। मौजूदा समय में मुंह के कैंसर के इलाज के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं। हालांकि, इसके बावजूद, ट्यूमर का दोबारा से होने का जोखिम बना रहता है। इस अध्ययन में इस विदेशी धनिया के एंटी कैंसर की क्षमता की जांच की गई, इस धनिया को पर्सिसेरिया गंध के रूप में जाना जाता है।

मौजूदा समय में सामान्य तौर पर इस धनिया का इस्तेमाल सूजन जैसी समस्या होने, पेट की बीमारियों को दूर करने, ट्यूमर, आदि के उपचार के लिए एक पारंपरिक रूप में चिकित्सा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ओरल कैंसर के उपचार में यह कितना प्रभावी हो सकता है इसके लिए इससे कच्चे मेथनॉलिक अर्क तैयार किया गया था। इसका अर्क बनाने के लिए इसकी तनों और पत्तियों के भाग को लिया गया था। जिसका अध्ययन मानव शरीर के कोशिकाओं और अन्य मानव मौखिक स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा सेल लाइन पर इसके एंटी कैंसर गुणों का मूल्यांकन किया गया। हालांकि, उस अध्ययन में इसके नतीजे काफी कारगर साबित हुए थे, लेकिन अभी भी उस दिशा में उचित अध्ययन करने की आवश्यकता है।

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) कैसे कार्य करता है?

इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) कैमिकल्स होते हैं। यह कैमिकल्स एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करते हैं। इसके अलावा, वियतनामी धनिया में कुछ ऐसे कैमिकल्स भी होते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं।

और पढ़ें: Alkanna: रतनजोत क्या है?

सावधानियां और चेतावनी

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको वियतनामी धनिया के किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। वियतनामी धनिया का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) कितना सुरक्षित है?

वियतनामी धनिया का सेवन सुरक्षित है या इसके संभावित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है।

और पढ़ें: Fenugreek : मेथी क्या है?

विशेष सावधानियां और चेतावनी

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में वियतनामी धनिया का सेवन सुरक्षित है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध नही है। सुरक्षा के लिहाज से दोनों ही स्थितियों में इसका सेवन करने से बचें।

साइड इफेक्ट्स

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें: Abuta: अबूटा क्या है?

रिएक्शन

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?

यह औषधि आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।

और पढ़ें: Ginger : अदरक क्या है?

डोसेज

उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) का सामान्य डोज क्या है?

हर मरीज के मामले में वियतनामी धनिया का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं।वियतनामी धनिया के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

वियतनामी धनिया (Vietnamese coriander) किन रूपों में आता है?

वियतनामी धनिया निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:

  • कच्चा वियतनामी धनिया

[mc4wp_form id=’183492″]

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

डॉ. पूजा दाफळ

· Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/05/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement