अकल दाढ़ (विस्डम टूथ) को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसका संबंध उम्र से है। यह ऐसी उम्र में आती है जब व्यक्ति को अक्ल आ चुकी होती है। हालांकि, इंसान की अक्ल और इन दांतों का कोई सीधा तालमेल नहीं है। माना जाता है कि यह 17 से 21 साल के बाद ही आती है। यह अक्ल दाढ़ मुंह के सबसे पिछले हिस्से में आते हैं। यह दांतों के तीसरे और मोलर के सबसे आखिरी सेट होते हैं। जैसे अक्ल दाढ़ (Wisdom teeth) को अक्ल से जोड़कर देखा जाता है। ठीक वैसे ही इससे जुड़ी और भी भ्रांतियां हैं। अकल दाढ़ (Wisdom teeth) के बारे में पहले सच जरूर जान लें।