अकल दाढ़ के आने के बाद ही व्यक्ति को अकल आती है। यह बात शायद इसलिए कही जाती है क्योंकि कुछ व्यक्तियों में यह अकल दाढ़ (Wisdom teeth) 17 से 21 साल के बीच में आ जाती है। वहीं कुछ में यह 21 के बाद आती है। यह अकल दाढ़ मुंह के सबसे पीछे के दांत होते हैं। माना जाता है कि यह सबसे मजबूत दांत होते हैं। जिस तरह हमें जिंदगी के कई बुरे अनुभवों के बाद अकल आती है। ठीक उसी तरह अकल दाढ़ भी आने में काफी तकलीफ होती है। यही वजह है कि कई लोग अकल दाढ़ निकलवाना (Wisdom teeth removal) पसंद करते हैं। यदि अभी तक आपकी अकल दाढ़ नहीं आई है या आप अकल दाढ़ के दर्द से परेशान हैं तो, यह खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।