backup og meta

पेट से आवाज आने के कारण जानिए, आवाज आने पर नहीं होंगे परेशान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/02/2022

    पेट से आवाज आने के कारण जानिए, आवाज आने पर नहीं होंगे परेशान

    क्या आपने कभी आपके पेट से आने वाली आवाज पर ध्यान दिया है? पेट से आवाज आना (Stomach Noises) अक्सर खाना खाने के बाद होता है। डायजेस्टिव सिस्टम के साथ फूड पास करने वाली इंटेस्टिनल वॉल्स के संकुचन के कारण यह गड़गड़ाहट (Gurgling) होती है। इसके अलावा, पेट से आवाज आना हंगर की तरफ भी एक इशारा हो सकता है। हंगर सेंसेशन के लिए जिम्मेदार हॉर्मोन लेवल में वृद्धि भी आंतों और पेट को कॉन्ट्रैक्ट कर सकती है। नतीजन, स्टमक गर्गलिंग (Stomach gurgling) होती है। बोएल (या पेट) की आवाज अक्सर एक सामान्य घटना होती है। बार-बार, असामान्य रूप से तेज आवाज या पेट की आवाज में कमी डायजेस्टिव सिस्टम के अंदर एक अंडरलाइंन कंडिशन का संकेत दे सकती है। हालांकि, यह काफी रेयर है। इस बारे में अधिक जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें और समझें अपने स्टमक गर्गलिंग या साउंड के बारे में और बेहतर तरीके से।

    पेट से आवाज आना (Stomach growling)  और इसके कारण 

    पेट से आवाज आने के कई कारण हैं, जिनमें से कुछ के बारे में यहां बताया गया है:

    पेट से आवाज आना: पाचन (Digestion) में मदद करने के लिए

    जब भोजन छोटी आंत में पहुंचता है, तो शरीर फ़ूड आइटम्स को ब्रेक करने और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए एंजाइम रिलीज करता है। पेरिस्टलसिस (Peristalsis) एक मस्कुलर कॉन्ट्रैक्शंस की एक सीरीज है जो डायजेस्टिव ट्रैक्ट के साथ फूड को ट्रांसफर करने के लिए होती है। इन एक्टिविटीज में गैस और आंशिक रूप से पचने वाले फूड्स की आवाजाही शामिल होती है, जिससे बोरबोरिग्मिक (Borborygmic) या गड़गड़ाहट की आवाज होती है। पेट से आवाज आने को मेडिकल भाषा में बोरबोरिग्मी कहा जाता है।

    और पढ़ें: टॉप डायजेस्टिव एंजाइम्स : यह एंजाइम्स निभाएं पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका

    पेट से आवाज आना: भूख का संकेत

    अगर पिछले घंटों में कोई भोजन नहीं खाया गया है, तब भी शरीर नियमित रूप से क्रमाकुंचन (peristalsis) की प्रक्रिया शुरू करेगा। साथ ही भोजन के इंजेशन के लिए पेट और आंतें भी एसिड और एंजाइम रिलीज करते हैं। पेट का शोर एक बार में 20 मिनट तक बना रह सकता है। उत्तरी अमेरिका के एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म क्लीनिक द्वारा प्रकाशित एक लेख के अनुसार, जब आप भूखे होते हैं, तो ब्रेन में हॉर्मोन खाने की इच्छा को एक्टिव करते हैं, तब ब्रेन आंतों और पेट को संकेत भेजता है। नतीजतन, आपके पाचन तंत्र में मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और इन पेट से आवाज आने का कारण बनती हैं।

    अंडरलाइन इश्यूज की तरफ इशारा

    पेट से आवाज आना

    कभी-कभी, पेट से आवाज आना (Stomach Noises) एक अंडरलाइंन मेडिकल प्रॉब्लम भी हो सकती है, खासकर अगर दर्द, कब्ज या दस्त जैसे अन्य लक्षणों के साथ पेट से आवाज आए तो इस तरफ ध्यान देना चाहिए। स्टमक ग्रोवलिंग का कारण बनने वाली मेडिकल प्रॉब्लम्स में शामिल हैं:

    पेट से आवाज आना कैसे करें कम? (How to reduce stomach noises?)

    जहां पेट से आवाज आना (Stomach Noises) सामान्य डायजेशन का एक हिस्सा है, वहीं कई बार गड़गड़ाहट की आवाजें शर्मिंदगी का कारण बन सकती हैं। पेट से आने वाली आवाज को रोकने के लिए यहां 10 नेचुरल रेमेडीज बताई जा रही हैं:

    1. पानी पिएं

    एक गिलास पानी पीना पेट से आने वाली आवाज को कम करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है, खासकर अगर समय पर कुछ खाना संभव न हो। पानी पेट भरने के साथ-साथ पाचन क्रिया में भी मदद करता है। ये दोनों क्रियाएं पेट से आने वाली आवज को रोकने या उसकी आवाज को कम करने में मदद करती हैं। बेहतर होगा पूरे दिन में धीरे-धीरे पानी पीते रहें। कम समय में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से पेट से गड़गड़ाहट की आवाज आ सकती है।

    और पढ़ें: कॉन्स्टिपेटेड बच्चों के लिए मसाज : कब्ज से छुटकारा पाने का है आसान तरीका!

    1. धीरे-धीरे चबाएं

    भोजन को चबाने की शारीरिक क्रिया से, मुंह में डायजेशन शुरू होता है। पेट से आवाज आना (Stomach Noises) जो कि अपच से जुड़ा हो सकता है, भोजन को अधिक अच्छी तरह से चबाने और अधिक धीरे-धीरे खाने से कम हो सकता है। भोजन को ठीक से चबाने से पेट में जाने वाली एयर की मात्रा भी कम हो जाती है, जिससे गैस और पाचन संबंधी परेशानी से बचाव होता है।

    1. शुगर, एल्कोहॉल और एसिडिक फूड्स (Acidic foods) को लिमिट करें

    शुगर फूड आइटम्स, एल्कोहॉल और एसिडिक फूड्स पेट की आवाज को ट्रिगर कर सकते हैं। शुगर, जैसे फ्रुक्टोज (Fructose) और सोर्बिटोल (Sorbitol), विशेष रूप से समस्या का कारण बनते हैं। खट्टे फल और कॉफी सहित एसिडिक फूड आइटम्स भी स्टमक ग्रोवलिंग के लिए जाने जाते हैं। शराब पाचन तंत्र को प्रभावित करती है और पेट में शोर पैदा कर सकती है। यह एसिड प्रोडक्शन को भी बढ़ाती है और पेट की परत में सूजन का कारण बनती है। एल्कोहॉल की हाय डोज गैस्ट्रिक को खाली करने में देरी कर सकती है और पेट दर्द का कारण बन सकती है।

    1. कुछ खाओ

    एक बार जब पेट थोड़ी देर के लिए खाली हो जाता है, तो पेट से आवाज आना (Stomach Noises) संकेत है कि फिर से खाने का समय है। एक स्मॉल मील या स्नैक लेने से अस्थायी रूप से स्टमक ग्रोवलिंग शांत हो सकती है। यदि पेट से आवाज हर दिन एक ही समय पर और जल्दी-जल्दी आती है तो यह संकेत हो सकता है कि नियमित भोजन की आवश्यकता है। कुछ लोग भूख और पेट की आवाज को रोकने के लिए एक दिन में 4 से 6 स्मॉल मील्स लेते हैं।

    और पढ़ें: क्या हैं पाचन समस्याएं कैसे करें इन समस्याओं का निदान?

    1. इनसे रखें दूरी

    कुछ फ़ूड और पेय पदार्थ दूसरों की तुलना में अधिक गैस बना सकते हैं। बोरबोरिग्मी की समस्या का एक समाधान इन फूड आइटम्स दूर रहना है:

    • फलियां
    • बीयर
    • ब्रोकली
    • ब्रसल स्प्राउट
    • पत्ता गोभी
    • गोभी
    • मसूर की दाल
    • मशरूम
    • प्याज
    • मटर
    • सोडा
    • साबुत अनाज

    और पढ़ें: पाचन तंत्र को करना है मजबूत तो अपनाइए आयुर्वेद के ये सरल नियम

    1. एक्टिव रहें (Be Active)

    भोजन के बाद टहलने जाना पेट के खाली होने की दर को तेज करके पाचन प्रक्रिया में मदद करने के लिए अच्छा है। साथ ही यह पेट से आवाज आने की समस्या को भी कम कर सकता है। भोजन के बाद टहलना अन्य तरीकों से भी पाचन को लाभ पहुंचा सकता है। रिसर्च से पता चलता है कि खाना खाने के 15 मिनट बाद 20 मिनट के लिए टहलना टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। हालांकि, खाने के तुरंत बाद हाय-इंटेंसिटी एक्टिविटीज से बचना चाहिए।

    डॉक्टर के पास कब जाएं? (When you should do to doctor)

    यदि आपके पास अन्य लक्षण हैं, तो आपको डॉक्टर विजिट पर जाना चाहिए, जैसे:

    लक्षणों के आधार पर, डॉक्टर सीटी स्कैन, एंडोस्कोपी या ब्लड टेस्ट जैसे लैब टेस्ट्स कराने की सलाह दे सकते हैं, ताकि कारण की पहचान की जा सके और सबसे उपयुक्त ट्रीटमेंट शुरू किया जा सके।

    हालांकि, पेट से आवाज आना (Stomach Noises) सामान्य है जिसे कुछ टिप्स फॉलो करके कंट्रोल किया जा सकता है जिसमें नियमित रूप से खाना, समस्या को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना और स्ट्रेस मैनेजमेंट आदि शामिल है। यदि स्टमक ग्रोवलिंग एक नियमित घटना बन गई है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। खासकर अगर अन्य लक्षणों के साथ आपको यह समस्या हो रही हो क्योंकि यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन या अधिक गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

    उम्मीद करते हैं कि आपको पेट से आवाज आना (Stomach Noises) और इसके कारणों से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

     

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement