गर्भावस्था के दौरान किसी खास खाद्य पदार्थ का सेवन करने की इच्छा होना सामान्य है। इसे क्रेविंग कहा जाता है। लेकिन इस समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक है। अगर आप गर्भावस्था के दौरान खानपान का ध्यान नहीं रखेंगे, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इन्हीं खाद्य पदार्थों में एक है चीज (Cheese)। बाजार में कई प्रकार के चीज उपलब्ध हैं। चीज, खाने के स्वाद को बढ़ा देता है, ऐसे में इसकी क्रेविंग होना आम है। लेकिन गर्भावस्था में इसका सेवन करना सुरक्षित है या नहीं, इस बात का ध्यान रखें। जानिए गर्भावस्था के दौरान चीज (Cheese during Pregnancy) का सेवन करना चाहिए या नहीं।
गर्भावस्था के दौरान चीज: गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर क्रेविंग क्यों होती है?
गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर क्रेविंग होने के पीछे एक कारण, हॉर्मोन्स में परिवर्तन को माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन्स में बदलाव होते रहते हैं, यही क्रेविंग का कारण बनते हैं। इसके साथ यह भी माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान क्रेविंग होने का अर्थ यह है कि आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) की कमी है। जैसे अगर आपके शरीर में विटामिन C (Vitamin C) की कमी है, तो आप अचानक खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू को खाना पसंद करेंगे। हालांकि प्रेग्नेंसी में क्रेविंग के कारण आप कई बार अनहेल्दी आहार (Unhealthy diet) का सेवन कर सकते हैं। जैसे अगर आपका मन कुछ मीठा खाने का करता है, तो आप बहुत ज्यादा आइसक्रीम या मिठाईयां खा लेते हैं, जो आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं।
और पढ़ें: मोटापा और गर्भावस्था: क्या जन्म लेने वाले शिशु के लिए है खतरनाक?
गर्भावस्था के दौरान चीज: गर्भावस्था के दौरान खानपान में चीज खाने की इच्छा होने का क्या अर्थ है?
गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाएं चीज की क्रेविंग की शिकायत करती हैं। इसका यह मतलब हो सकता है कि आपके शरीर को अतिरिक्त प्रोटीन (Protein) और कैल्शियम (Calcium) की जरूरत होगी। हालांकि चीज कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी है। लेकिन इसे पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर इसे अधिक खा लिया जाए, तो गैस और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। दूध (Milk) और दही (Curd) भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। इसलिए कैल्शियम प्राप्त करने के लिए दूध और दही का सेवन गर्भावस्था (Pregnancy) के समय करना अधिक सुरक्षित है। गर्भावस्था के दौरान खानपान में थोड़ा परिवर्तन करके अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रख सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान चीज: क्या गर्भावस्था के दौरान खानपान में चीज खाना सुरक्षित है?
इसमें कोई संदेह नहीं कि चीज प्रोटीन (Protein) और विटामिन बी (Vitamin B) का अच्छा स्रोत है और इससे हमारे शरीर की पोषक तत्वों की जरूरत भी पूरी होती है। यही नहीं, बच्चे के विकास में भी यह लाभदायक है। लेकिन बाजार में चीज की कई किस्में मौजूद हैं। जिनमें से सभी को खाने की सलाह नहीं दी जाती। इनमें से कुछ पूरी तरह से सुरक्षित हैं, तो कुछ को बिलकुल भी सुरक्षित नहीं ऐसा माना जाता है। ऐसा भी कहते हैं कि बाजार में मौजूद नरम चीज को बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनमें माइक्रोस्कोपिक जीव होते हैं, जिन्हें लिस्टेरिया कहा जाता है। यह जीव लिस्टेरियोसिस नामक स्थिति पैदा करते हैं।
- लिस्टेरियोसिस नवजात शिशुओं, बूढ़े लोगों या ऐसे लोगों की, जिनकी इम्युनिटी (Immunity) कमजोर है , उनमें एक खतरनाक संक्रमण (Infection) पैदा कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान आपके लिए यह जानना बेहद आवश्यक है कि कौन सी चीज खाना आपके लिए सुरक्षित है और कौन सी नहीं। ताकि गर्भावस्था के दौरान आप अपनी चीज खाने की इच्छा भी पूरी कर सके और आपको और आपके शिशु को कोई नुकसान भी न हो।
- लिस्टेरिया के कारण कुछ गर्भवती महिलाओं को बैक्टीरिया (Bacteria) मेनिन्जाइटिस और सेप्टिसीमिया जैसी समस्या हो सकती है।
- इसमें होने वाले लिस्टेरिया के कारण शिशु समय से पहले जन्म ले सकते हैं। गर्भ में संक्रमित अन्य शिशुओं में रक्त संक्रमण, बुखार, त्वचा के घाव और विभिन्न अंगों पर घाव या मेनिन्जाइटिस जैसी समस्या हो सकती है, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) को प्रभावित करती है।
- कई चीज और चीज स्प्रेड, क्रीम चीज आदि में बहुत फैट होता है। हालांकि गर्भावस्था में शिशु के विकास के लिए फैट जरूरी है। लेकिन बहुत अधिक चीज खाने से पेट में खराबी और जेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational diabetes) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान खानपान का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए।
और पढ़ें: गर्भावस्था में ओरल केयर न की गई तो शिशु को हो सकता है नुकसान
गर्भावस्था के दौरान चीज: जानिए चीज की कौन सी किस्में हैं सुरक्षित ?
गर्भावस्था के दौरान चीज: स्प्रेडेबल चीज
चीज का वह प्रकार, जिसे आप खाद्य पदार्थों पर फैला कर खा सकते हैं, जैसे क्रीम चीज, मेल्टेड चीज खाने में सुरक्षित है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान खानपान का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
गर्भावस्था के दौरान चीज: नरम चीज
यह कच्चे या अनपॉश्चराइज्ड दूध से बनते हैं, जैसे चविग्नोल गोट चीज, कूपलियर्स इनका सेवन नहीं करना चाहिए। पॉश्चराइज्ड दूध से बना चीज जैसे कॉटेज और रिकोटा चीज इस दौरान खाना सुरक्षित है।
गर्भावस्था के दौरान चीज: सेमि-सॉफ्ट चीज
कच्चे या अनपॉश्चराइज्ड दूध से बना चीज उदहारण के लिए ब्लू, सेंट-पॉलिन, रोक़ुइफोर्ट आदि को नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही पॉस्चुरीकृत दूध से बने चीज (उदहारण बल्क फेटा) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। सेमि-सॉफ्ट चीज जैसे ब्लू चीज और मोल्डेड- रिंड चीज को अगर पॉस्चुरीकृत दूध से भी बनाया गया हो, तो भी उसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इनमें नमी अधिक होती है और यह सख्त चीज से कम एसिडिक (Acidic) होते हैं, ऐसे में इनमें लिस्टेरिया के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। गर्भावस्था के दौरान खानपान के बारे में लिस्ट बनाते हैं, तो इस बात को अवश्य नोट कर लें। पॉस्चुरीकृत दूध के साथ बनाया गया चीज उदाहरण के लिए मोज़ेरेला इस दौरान खाना सुरक्षित है।
और पढ़ें : गर्भावस्था में जरूरत से ज्यादा विटामिन लेना क्या सेफ है?
गर्भावस्था के दौरान चीज: सख्त चीज
कच्चे या अनपॉश्चराइज्ड दूध से बने चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। जबकि इस दौरान पॉश्चराइज्ड दूध से बना चीज जैसे चैडार, गौड़ा, स्विस, परमेसन आदि के साथ ही मेल्टेड चीज जैसे क्राफ्ट सिंगल्स, वेलवेता का सेवन करना सुरक्षित है।
अगर आप गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर चिंतित हैं, तो आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर इन चीज को उच्च तापमान (74 डिग्री सेल्सियस और अधिक) पर घर में पकाया जाता है। तो इससे बैक्टीरिया (Bacteria) मर जाते हैं और भोजन खाने के लिए सुरक्षित हो जाता है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जब वो इसका सेवन करें, तो यह चीज पूरी तरह से गर्म हो। अपने टेस्टबड्स को शांत करने के लिए क्रीम चीज का प्रयोग करें। इसके साथ ही बाजार में चीज की ऐसी कई वेराइटीज मिल जाएगी जिसमें स्वाद के साथ कम वसा भी हो।
[mc4wp_form id=”183492″]
गर्भावस्था के दौरान चीज: अगर गर्भावस्था में ऐसा आहार खा लिया है जिससे आपको समस्या हो, तो क्या करना चाहिए?
गर्भावस्था के दौरान चीज का सेवन या गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर सचेत रहना आवश्यक है, लेकिन अगर आपको निम्नलिखित लक्षण हो या आप कुछ गलत खाने को लेकर चिंतित हैं, अपने चिकित्सक को दिखाएं। लिस्टेरियोसिस के लक्षण फ्लू के समान हैं और इसमें यह समस्याएं शामिल हैं:
- बुखार (Fever)
- सिरदर्द (Headache)
- जी मिचलाना
- उल्टी (Vomiting)
- मांसपेशियों में दर्द (Muscles pain)
[embed-health-tool-due-date]