अगर आप गर्भवती हैं तो आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था में प्रवेश करते ही होने वाली मां को अक्सर यह सलाह दी जाती है इस समय उसे क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करनी चाहिए। दरअसल हर किसी की इस बारे में राय व सलाह अलग होती है। तो ऐसे में अक्सर महिलाएं परेशान हो जाती हैं कि प्रेग्नेंसी में कौन-सी चीज खाना उनके लिए सुरक्षित है और कौन-सी चीज नहीं। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है अखरोट। जिसे लेकर भी महिलाएं दुविधा में रहती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाना चाहिए या नहीं, तो पढ़िए यह आर्टिकल और पाइए अपने सवालों के जवाब।
गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाना सुरक्षित है या नहीं
सबसे पहले हम आपके मन से आपकी इस दुविधा को समाप्त कर देते हैं कि इसे प्रेग्नेंसी के दौरान खाना चाहिए या नहीं। आप अखरोट को इस दौरान खा सकती हैं और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। अखरोट में पर्याप्त न्यूट्रिशन होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन, मिनरल , प्रोटीन, फाइबर आदि भी होते हैं। अगर आप गर्भवती हैं तो अखरोट और अपने अन्य खाने-पीने के बारे में अपने डॉक्टर से अवश्य पूछ लें। क्योंकि अखरोट को कब खाना है और कितनी मात्रा में खाना है। इस बारे में ध्यान रखना आवश्यक है। जानिए गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं: