ऑव्युलेशन के बाद एग्स सिर्फ 24 घंटे तक ही फर्टाइल रहता है। इसके अलावा पुरुष के स्पर्म 24-48 घंटे तक जीवित रहते हैं। इसी कारण के चलते ऑव्युलेशन के 4-6 दिन पहले और दूसरे दिन सेक्स करने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें: 7 स्वास्थ्य समस्याएं जो फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती हैं
अपनी सेहत को नजरअंदाज करना
कुछ कपल्स अपनी सेहत पर बिना ध्यान दिए गर्भाधारण की कोशिश करते हैं। जो कि गर्भधारण में गलतियां है। गर्भाधरण में महिला और पुरुष दोनों को ही अपने पोषण और दिनचर्या का मूल्यांकन करना चाहिए।
गर्भधारण का प्रयास करने से पहले पांच चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए। मेडिकल, न्यूट्रिशन, रिलेशनशिप, माइंडसेट और लाइफस्टाइल। आपका दिमाग, भावनाएं और मनोवैज्ञानिक कारक जैसे तनाव और गलत खानपान गर्भधारण पर गंभीर असर डालते हैं।
सहायता न मांगना
कपल्स में महिला और पुरुष दोनों ही अपनी गलती को कभी स्वीकार नहीं करते हैं लेकिन, यदि आपकी उम्र 30 वर्ष या इससे अधिक हो गई है और एक साल से गर्भधारण का प्रयास करने के बाद भी आप सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको चिकित्सा सलाह की जरूरत है। इसमें से कुछ कपल्स पहले ही सोच लेते हैं कि महिला की बॉडी में दिक्कत है लेकिन, हकीकत में 15 प्रतिशत मामलों में अकेले पुरुषों में ही फर्टिलिटी की समस्याएं होती हैं। गर्भधारण में गलतियां करने के कारण कप्ल्स में मन मुटाव की स्थिति बन जाती है।
स्मोकिंग करना भी है गर्भधारण में गलतियां
स्मोकिंग का असर फर्टिलिटी पर पड़ता है। हाल में इंडिया सीएसआर के रिसर्च के अनुसार गर्भधारण में गलतियां करने का कारण 60 प्रतिशत महिलाओं में स्मोकिंग की लत का होना। प्रेग्नेंसी के पहले से स्मोकिंग का असर गर्भ धारण के बाद गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मां की स्मोकिंग का असर भ्रूण के DNA पर पड़ता है। इसलिए अगर महिलाएं प्रेग्नेंट होना चाहती हैं और चाहती हैं कि बच्चा स्वस्थ रहे तो गर्भावस्था के दौरान स्मोकिंग से महिलाएं परहेज करती हैं ठीक वैसे ही गर्भावस्था के पहले भी स्मोकिंग न करें। यह मां और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक होता है।