पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है, अगर आप इस सवाल का उत्तर ढूंढ रहे हैं तो आपके दिमाग में भी यह अवश्य आया होगा कि क्या सेक्स के दौरान पेनिट्रेशन ही सब कुछ है। इस बात को समझना बहुत जरूरी है कि सेक्स का अर्थ केवल पेनिट्रेशन ही नहीं है। आपको अच्छा महसूस होना और संतुष्ट होना भी आवश्यक है। हर कोई सुरक्षित और संतोषजनक सेक्स कर सकता है। इसके लिए कई सेक्स तकनीकें भी हैं जिन्हें आप पहली बार सेक्स के दौरान ट्राई कर सकते हैं। इसलिए पेनिट्रेशन को लेकर चिंतित न हों।
[mc4wp_form id=”183492″]
सुरक्षा भी है जरूरी
पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है, यह जानना बहुत आवश्यक है। सबसे पहले आप सुरक्षित सेक्स के बारे में जान लें। यही नहीं, आपको सुरक्षा की चीजों के बारे में पता होना चाहिए और प्रयोग करना भी आना चाहिए जैसे कंडोम और लुब्रीकेंट। अपना ध्यान रखने और सुरक्षित रहने को लेकर शर्मिंदा होने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही आपको इससे होने वाले बीमारियों जैसे एचआईवी या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STDs) आदि के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है।
पहली बार सेक्स की अवधि क्या होनी चाहिए?
यह बात पूरी तरह से आप पर और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। कई युवा शीघ्रपतन (अर्ली ऑर्गैज्म) का अनुभव करते हैं, खासकर यदि वो यौन रूप से अभी एक्टिव हुए हों। लेकिन यह बेहद सामान्य है।
और पढ़ें:सेक्स मिस्टेक्स (sex mistakes) : यौन संबंध के समय जाने-अनजाने महिलाएं करती हैं ये 9 गलतियां
क्या पहली बार सेक्स से पहले फोरप्ले आवश्यक है?
हां, सेक्स से पहले फोरप्ले महत्वपूर्ण है। इससे न केवल आपका पहली बार का समय रोचक होगा बल्कि नेचुरल लुब्रिकेशन की वजह से आपको संभोग में भी आसानी होगी। इससे आपको कम दर्द भी होगा।
क्या ऑर्गैज्म तक पहुंचना ही सेक्स का अंत है?
अगर आप पहली बार सेक्स कर रहे हैं तो आप ऑर्गैज्म तक पहुंचने की अपेक्षा नहीं रखे तो अच्छा है। पहली बार तो आपको केवल अपने पार्टनर के संवेदनशील भागों का पता लगाने और उन क्षणों का मजा लेने के लिए प्रयोग करना चाहिए। खासतौर महिलाओं को ऑर्गैज्म तक पहुंचने में पुरुषों के मुकाबले अधिक समय लगता है।
क्या पहली बार इरेक्शन में समस्या आती है?
हां, पहली बार सेक्स के दौरान आप इरेक्शन में समस्या महसूस कर सकते हैं। लेकिन, यह पूरी तरह से सामान्य है। अपने इस रिश्ते को थोड़ा समय दें, फोरप्ले करें। हो सकता है कि आपको इरेक्शन में इसलिए समय लग रहा है, क्योंकि आप पहली बार को लेकर थोड़ी चिंता और तनाव में हों। इसलिए रिलैक्स हो जाएं और इन पलों का मजा लें।
सेक्स के दौरान किसी भी समय आप ना कह सकते हैं?
अगर आप सेक्स के दौरान कम्फर्टेबल नहीं हैं या आपकी रूचि उसमें नहीं है तो आपको पूरा हक है कि आप अपने मन को बदलते हुए अपने पार्टनर को न कह दें। इसके साथ ही आपके साथी को भी कोई हक नहीं है कि वो आपको जबरदस्ती कुछ करने को कहे। जीवन के किसी भी समय जब आपको लगे कि आप पहली बार संभोग के लिए तैयार हैं तो उसी समय इसकी पहल करें।
और पढ़ें: World Sexual Health Day: यौन संबंध बनाने से पहले और बाद जरूर करें इन नियमों का पालन
पहली बार सेक्स के बाद शरीर में बदलाव आता है?
नहीं, पहली बार या उसके बाद भी सेक्स के बाद शरीर में कोई बदलाव नहीं आता। हालांकि कुछ अस्थायी परिवर्तन आप महसूस कर सकते हैं जैसे योनि के आसपास सूजन, लिंग में इरेक्शन, सांस का तेज होना, पसीना आदि। लेकिन यह सब अस्थायी है और जल्दी ही ठीक हो जाते हैं।
पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है इस बात का जवाब तो आपको मिल ही गया होगा। लेकिन पहली बार के जोश में अपनी इच्छाओं को नजरअंदाज न करें। आपकी भी कुछ खास इच्छाएं होगी। उन्हें अपने साथी को बताने से पीछे न हटें। इस रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप अपने साथी के साथ अपने दिल की हर बात शेयर करें ताकि पहली बार संभोग का आपका अनुभव सबसे अच्छा हो।