

एवोकैडो हरे रंग का फल है। इस फल का उपयोग तेल के उत्पान में किया जाता है। एवोकैडो ऑयल काफी हद तक एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर रहता है। ये ऑलिव ऑयल की तरह लोगों के बीच जाना-पहचाना नाम नहीं है लेकिन इसका यूज स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें: स्किन टाइप के हिसाब से चुनें अपने लिए बॉडी लोशन
एवोकैडो क्यों है स्किन के लिए बेस्ट
एवोकैडो ऑयल में 70 % हेल्दी ऑलिक एसिड होता है। साथ ही मोनोसेचुरेटेड ओमेगा-9 फैटी एसिड और फैटी एसिड स्किन के लिए लाभकारी होता है।13 पेशेंट में की गई स्टडी के मुताबिक ‘ जिन लोगों ने एवोकैडो ऑयल और विटामिन B12 युक्त क्रीम का यूज किया उन्हें स्किन की प्रॉब्लम से 12 हफ्तों में छुटकारा मिल गया। साथ ही एवोकैडो से बनी क्रीम का यूज स्किन की इंजरी को ठीक करने में भी किया जाता है।
मुहांसे को करता है दूर
मुहांसों के दूर करने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं लेकिन हमे इससे आसानी से निजात नहीं मिलता है। एक्ने की समस्या से निपटने के लिए ओटीसी दवाओं का भी यूज किया जाता है, जो शायद आपको निराश करती हो। एक बरा बार एवोकैडो ऑयल का यूज करके देखिए। इस ऑयल में अद्भुत गुण होते हैं। एवोकैडो तेल पोषक तत्वों से भरा होता है और इसका सही तरीके से उपयोग करने से मुंहासों को साफ किया जा सकता है। साथ ही मुहांसो से होने वाले निशान को भी दूर किया जा सकता है।
अगर आप ये सोच रही हैं कि एवोकाडो ऑयल का यूज किस तरह से करें यहां कुछ विधि दी गई हैं, जिनका यूज हेल्दी स्किन के लिए किया जा सकता है। ये मुहांसों को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: स्किन और मेकअप से जुड़े अहम सवाल के जवाब जानने के लिए खेलें क्विज
1.एवोकैडो ऑयल और हल्दी

विधि
इस पेस्ट का यूज मुहांसे के ऊपर रोजाना किया जा सकता है।हल्दी में रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं और हीलिंग प्रक्रिया में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: ये पिंपल्स क्यों करते हैं इतना परेशान, क्विज में छुपा है इसका जवाब
2.एवोकैडो ऑयल और लैवेंडर ऑयल
विधि
एक दिन में दो या तीन बार इसे लगा सकते हैं।आप लैवेंडर का तेल, चाय के पेड़ का तेल या जुनिपर तेल ले सकती हैं। ये सभी आवश्यक तेल मुख्य रूप से उनके जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण मुंहासे के उपचार के लिए फायदेमंद होते हैं।
यह भी पढ़ें: चेहरे से जुड़ी अनेक परेशानियों का इलाज हायल्यूरॉनिक एसिड डर्मल फिलर, जानें कैसे करता है काम
एवोकैडो ऑयल के फायदे निम्नलिखित हैं। जैसे:-
कुछ रिसर्च के अनुसार एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल मनुष्य के दिल के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फोलिक एसिड होते हैं। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एवोकैडो के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है, जैसे कि टोटल, LDL और HDL कोलेस्ट्रॉल या ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स की परेशानी भी दूर हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल सब्जियों के साथ खाने से शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल का सेवन लाभकारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: एलोवेरा के फायदे: सिर्फ त्वचा में निखार ही नहीं इसके हैं अन्य फायदे
एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल से निम्नलिखित शारीरिक परेशानी हो सकती है। जैसे:-
ऊपर बताई गई परेशानी एवोकैडो या एवोकैडो ऑयल के सेवन से हो सकती है।
अगर आप एवोकैडो ऑयल से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।
और पढ़ें:
हेल्दी स्किन के लिए नए साल में नए टिप्स, इन्हें जरूर आजमाएं
जानिए ड्राई स्किन के लिए कंसीलर कौन-सा है सबसे अच्छा
जानिए कैसे स्किन के लिए टी ट्री ऑयल है बेहद फायदेमंद?
स्किन टाइटनिंग के लिए एक बार करें ये उपाय, दिखने लगेंगे जवान
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Avocado Oil Extraction Processes: Method for Cold-Pressed High-Quality Edible Oil Production Versus Traditional Production/https://www.agroengineering.org/index.php/jae/article/view/467/507/Accessed on 17/05/2020
Avocado Oil: Characteristics, Properties, and Applications/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6600360/Accessed on 17/05/2020
Moisturizers: Options for softer skin/https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/dry-skin/in-depth/moisturizers/art-20044232/Accessed on 17/05/2020
Avocado Oil/https://nepis.epa.gov/Accessed on 17/05/2020
Current Version
15/06/2020
Bhawana Awasthi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Sanket Pevekar