backup og meta

जरूर ट्राई करें नेल आर्ट के 5 ट्रेंडिंग स्टाइल, हैं बिल्कुल हटके

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/05/2021

    जरूर ट्राई करें नेल आर्ट के 5 ट्रेंडिंग स्टाइल, हैं बिल्कुल हटके

    नेल आर्ट, ऐसी कला है, जो हर किसी को अपनी तरफ पहली ही नजर में लुभा सकती है। आपके छोटे-छोटे नाखूनों पर नेल आर्ट के जरिए कितनी की कला कृतियां बनाई जा सकती है, इसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। नेल आर्ट में सिर्फ अलग-अलग तरह के पैटर्न बनाएं जाते हैं, बल्कि नाखूनों की सेहत का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

    नेल आर्ट ने बहुत लोकप्रियता हासिल की है और अब यह बहुत ज्यादा ट्रेंडिंग में भी रहता है। नेल आर्ट तकनीकों (nail art techniques) में स्पॉन्गिंग, टेपिंग, पेंटिंग या ब्रश के साथ ड्रॉइंग, डिजिटल नेलआर्ट कई तरह के तरीके शामिल हैं, जो पहली ही झलक में आपका दिल जीत सकती हैं। हैलो स्वास्थ्य के इस आर्टिकल में जानते हैं नेल आर्ट के ट्रेंडी डिज़ाइन और घर पर नेल आर्ट करने का सही तरीका।

    और पढ़ें : तेजी से नाखून कैसे बढ़ाएं? जानें नाखून बढ़ाने के टिप्स

    जानिए ट्रेंडिंग नेल आर्ट (nail art) और नेल पॉलिश के बारे में

    आजकल ट्रेंड में किस तरह का नेल आर्ट चल रहा है जानिए-

    ट्रेंडिंग नेलआर्ट

    सबसे ट्रेंडिग नेल आर्ट (trending nail art) के लिए आप सोशल मीडिया का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए इंस्टाग्राम सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इंस्टाग्राम पर ऐसे कई पेज है, जो नेलआर्ट के लिए बहुत ही फेमस है।

    1.भांग की पत्तियों वाला नेलआर्ट

    इंस्टाग्राम के पेज द हैंग एडिट (thehangedit) पर आपको ऐसे कई नेलआर्ट मिल सकते हैं। इसी का एक नेलआर्ट है, भांग की पत्तियों वाला। इसे नेल आर्ट में नाखूनों में नाखूनों पर भांग की पत्तियों का चित्र बनाया है, जिसके ऊपर से ट्रांसपेरेंट रंग का नेल पॉलिश लगाया गया है। आप चाहें तो, इन पत्तियों को अपने मनचाहे रंग में बना सकती हैं।

    HangEdit Nail Art - Weed Leaves Art

    और पढ़ें : Ingrown Toenail Surgery : इनग्रोन टो नेल सर्जरी क्या है?

    2.साइड आकृतियों वाला नेलआर्ट

    इस नेलआर्ट में नाखूनों के सिर्फ आधे भाग में मनचाही आकृति बनाई जाती है, जिसे आप रंग-बिरंगी भी बना सकते हैं। आकृति बनाने के बाद उसके ऊपर से आप ट्रांसपेरेंट रंग की नेल पॉलिश (nail polish) लगा सकते हैं।

    HangEdit Nail Art - Side Shapes Art

    और पढ़ें : हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखूनों से जुड़ी मजेदार बातें

    3.ग्रेडिएंट नेलआर्ट

    स्पंज की मदद से आप नाखूनों पर ग्रेडिएंट और अक्रोमेटिक तरह के डिजाइन बना सकते हैं। पहले पीच रंग का नेल पॉलिश लगाएं, फिर उसे सूखने दें। उसके बाद सिरे से आधे हिस्से में हल्के गहरे रंग की नेल पॉलिश लगाएं। फिर उसे स्पंज से दबा दें। अगर नाखूनों के किनारे अतिरिक्त नेल पॉलिश लग जाती है, तो उसे नेल पेंट रिमूवर (nail paint remover) से साफ कर लें।

    4.टेप से नाखूनों पर आकृति

    नाखूनों पर सबसे पहले किसी भी रंग की नेल पॉलिश लगाएं। उसे सूखने दें। फिर टेप का एक पतला हिस्सा नाखूनों के बीच में लगाएं। उसके बाद दोबारा से किसी दूसरे रंग की नेल पॉलिश नाखूनों पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो टेप हटा दें।

    5.वॉटर मार्बल

    वाटर मार्बल नेल्स एक नेलआर्ट की तकनीक है जिसमें नाखूनों पर क्रिस्टल बनाएं जाते हैं। इन दिनों यह तकनीक बहुत आम है क्योंकि आप इससे कई डिजाइन बना सकते हैं।

    और पढ़ें : घर पर पार्लर जैसा पैडीक्योर करने के 5 आसान स्टेप्स

    नेल आर्ट स्टिकर

    इन सबके अलावा, नेल आर्ट स्टिकर का भी आज के समय में काफी प्रचलन हो गया है। इसकी खास बात ये है कि इन्हें लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और ये लगते भी काफी सुंदर हैं। इसके अलावा नेल पॉलिश भी विभिन्न प्रकार में आती है, जिसे आप अलग-अलग अवसरों पर लगा सकती हैं। ऐसे बहुत से नेल पॉलिश के प्रकार है जिनके बारे में हर किसी को शायद ही पता होगा।

    और पढ़ें : कौन-से ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा को एलर्जी दे सकते हैं? जानें यहां

    घर पर नेल आर्ट करने का सही तरीका

    हर बार ब्यूटी सलून जाकर नेल आर्ट कराना पॉसिबल नहीं हो पाता है। इसके लिए आप घर पर ही नेलआर्ट का सामान ले आएं और नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करते हुए घर पर ही नेल आर्ट करें।

    • नेल आर्ट करने से पहले नाखूनों की सफाई कर लें। इसके लिए हाथों को नींबू और मीठा सोडा वाले गुनगुने पानी में डालकर थोड़ी देर रखें। फिर कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।
    • इसके बाद नेल्स को फाइलर की मदद से मनचाहा शेप दें। सुविधानुसार नाखूनों को गोल, अंडाकार या स्क्वायर शेप दे सकती हैं।
    • अब नेल प्राइमर लगाने के बाद बेस कोट लगाएं। इससे नेल्स सुरक्षित रहते हैं और नाखूनों में पीलापन नहीं आता है।
    • बेस कोट के दो कोट अप्लाई करें। बेस कोट सूखने पर नेल पेंट से मनचाही डिजाइन बनाएं।
    • घर पर बारीक ब्रश की सहायता से आप डिजाइन कर सकती हैं या फिर बाजार में नेल आर्ट के लिए काफी सारे टूल्स उपलब्ध हैं जिन्हें प्रयोग करना बेहद आसान होता है। इनकी मदद से नेल आर्ट डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है।
    • नेल्स डेकोरेशन के लिए आप नेल आर्ट एसेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- कलरफुल स्टोन, ग्लिटर आदि। डिजाइन पूरी होने के बाद इसे सूखने दें और आखिरी में शाइनर का उपयोग करें ताकि नाखूनों में नेचुरल शाइन दिखाई दे।

    और पढ़ें : ब्यूटी एक्सपर्ट का दिया हुआ ये मंत्रा अपना कर दें एजिंग को मात

    नेल पॉलिश के प्रकार

    नेल आर्ट करने के लिए मार्केट में कई तरह की नेल पॉलिश मौजूद हैं। आप इनमें से चुनाव कर सकती हैं। जैसे-

    1.क्रीमी नेल पॉलिश

    अगर क्लासिक नाखून चाहिए, तो क्रीमी नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें। इस प्रकार की नेल पॉलिश सबसे लोकप्रिय होती है। इसमें शेड्स के भी ढेरों विकल्प आपको मिल सकते हैं।

    और पढ़ें : आइब्रो मेकअप अभी तक नहीं किया? तो जरूर पढ़ें ये आर्टिकल

    2.मैट नेल पॉलिश

    मैट नेल पॉलिश साल के किसी भी मौसम में अच्छी लगती है। इसके रंग में चमक नहीं होती है लेकिन, यह नाखूनों को आकर्षक लुक देती है। टीनएजर्स की यह पहली पसंद भी होती है।

    3.शिमर नेल पॉलिश

    इस तरह की नेल पॉलिश चमकदार होती है। अगर किसी पार्टी में जाना है तो यह सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

    4.जेल नेल पॉलिश

    जेल नेल पॉलिश का इस्तेमाल नेल आर्ट में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसे आप किसी भी मौके पर लगा सकती हैं। साथ ही अन्य प्रकार की पॉलिश की तुलना में यह अधिक समय तक टिका रहता है। आमतौर पर यह नाखूनों का रिच लुक देता है।

    इसके अलावा, आप एअरब्रश, नेल एक्सटेंशन और डिजिटल नेल आर्ट और नेल पॉलिश को भी ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, यह खर्चीले हो सकते हैं। साथ ही, इन्हें आप घर पर भी नहीं ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपके सैलून में जाने की आवश्यकता हो सकती है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 05/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement