और पढ़ें: सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) आसन के ये स्टेप्स अपनाकर पाएं अच्छा स्वास्थ्य
3. वेट लॉस योग – धनुरासन
वेट लॉस के लिए धनुरासन करें। धनुरासन करने से वजन कम होता है और साथ ही शरीर भी सही शेप में आ जाता है। यही नहीं, यह आसन करने से पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इस आसन में शरीर धनुष की तरह लगता है, इसलिए इस आसन को धनुरासन कहा जाता है। ये एक बेहतरीन वेट लॉस योग है।
धनुरासन कैसे करें?
- धनुरासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के सहारे किसी दरी या चटाई पर लेट जाएं।
- अपने पैरों को पीछे की तरफ से मोड़ें और अपने सिर की तरफ ले कर जाए।
- अब अपने हाथों को पीछे ले जाएं और अपनी एड़ियों को पकड़ने की कोशिश करें।
- अपने कंधों को भी ऊपर उठाएं। साथ में सांस लें और छोड़ें।
- लगभग 30 सेकेंड से लेकर एक मिनट तक ऐसे ही रहें।
- फिर अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं और कुछ देर बाद फिर से इसे दोहराएं।
4. वेट लॉस योग – उत्कटासन
उत्कटासन को चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह पूरे शरीर को सुडौल बनाने और वजन कम करने के लिए अच्छा आसन है। इस आसन को करते हुए पुजिशन कुर्सी की तरह लगती है इसलिए, इसे चेयर पोज कहा जाता है। ये एक फायदेमंद वेट लॉस योग पोज है।
और पढ़ें : लाफ लाइंस से छुटकारा दिलाएंगी ये एक्सरसाइज
उत्कटासन कैसे करें?
- उत्कटासन को करने के लिए किसी मैट पर सीधा होकर खड़े हो जाएं।
- दोनों पैरों को एक दूसरे के नजदीक रखें और हाथों को भी सीधा रखें।
- अब गहरी सांस लें और दोनों हाथों को ऊपर आसमान की तरफ ले कर जाएं और सिर के ऊपर ले जा कर नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
- अब अपने घुटनों को मोड़ कर अपने हिप्स को इस तरह से मोड़ें जैसे नीचे बैठ रहे हों।
- इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें।
- इस तरह से आपकी पुजिशन से कुर्सी का आभास होगा।
- आप इस आसन में अपने हिप्स को फर्श के पास लाने की कोशिश करें।
- जब तक आप इस आसन में रह सकते हैं तब तक रहें।
- इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।