backup og meta

ब्रोकली (Broccoli) के फायदे, उपयोग और नुकसान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/12/2020

    ब्रोकली (Broccoli) के फायदे, उपयोग और नुकसान

    ब्रोकली (Broccoli) एक हरी सब्जी है। यह दिखने में लगभग फूलगोभी के जैसी ही होती है बस इसका रंग हरा होता है। अगर आप फिटनेस या बॉडी बिल्डिंग के ओर अपना मन बना रहें हैं, तो शायद आप इसके गुणों के बारे में पहले से जानते होंगे। ब्रोकली विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है, जो लोग शरीर का फैट घटाकर लीन मसल्स बढ़ाना चाहते हैं, उनके डायट में ज्यादातर ब्रोकली शामिल होती है, क्योंकि यह शरीर का हर तरीके से विकास करने में सक्षम है। वजन बढ़ाने या घटाने के अलावा भी ब्रोकली के फायदे कई हैं। तो आइए जानते हैं ब्रोकली के फायदे, ब्रोकली को कैसे अपने रेग्यूलर डायट में शामिल करें? ब्रोकली के फायदे के  साथ-साथ इस आर्टिकल में सझेंगे ब्रोकली के साइड इफेक्ट्स क्या हैं? सबसे पहले जानलेते हैं ब्रोकली क्यों सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है?

     ब्रोकली (Broccoli) क्यों है सेहत के लिए लाभकारी? 

    नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार ब्रोकली में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-ए और विटामिन-सी समेत कई अन्य पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

    और पढ़ें : विटामिन-सी कितना फायदेमंद, जानिए पूरा ज्ञान 

    ब्रोकली (Broccoli) के फायदे क्या हैं?

    ब्रोकली के फायदे-Benefits of Broccoli

    ब्रोकली के संतुलित मात्रा में सेवन से निम्नलिखित शारीरिक लाभ मिल सकते हैं। जैसे:

    तनाव करने में मददगार है ब्रोकली

    ब्रोकली (Broccoli) में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट पूरे शरीर में सेल्स और टिश्यू को सपोर्ट करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि ब्रोकली में मौजूद ग्लूकोराफेनिन नामक यौगिक पाचन के दौरान एंटीऑक्सिडेंट सल्फोराफेन में बदल जाता है। वहीं एक और अन्य अध्ययन में पाया गया कि सल्फोराफेन ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होने के साथ-साथ तनाव और अन्य बीमारियों से भी लड़ने में आपकी मदद करता है। 

    सूजन की परेशानी होती है दूर 

    जानवरों पर किए गए कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि ब्रोकली (Broccoli) में कई ऐसे बायो- एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो सूजनरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं। स्मोकिंग करने वाले एक समूह पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया कि ब्रोकली खाने से शरीर में होने वाले सूजन में कुछ कमी आई। इससे यह साबित होता है कि ब्रॉकली सूजन को कम करने और उसे रोकने का प्रभाव रखती है। 

    और पढ़ें : रेड वाइन पीना क्या बना सकता है हेल्दी, जानिए इसके हेल्थ बेनीफिट्स

    कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में मददगार ब्रोकली 

    कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि ब्रोकली (Broccoli) जैसी सब्जियों में कई कैंसर रोधी गुण मौजूद होते हैं। ब्रोकली में कई ऐसे बायो- एक्टिव तत्व होते हैं, जो पुराने रोगों के कारण होने वाले सेल्स डेमेज को रोकते हैं। कई अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि ब्रोकली खाने से स्तन और गर्भाशय के कैंसर से बचाव हो सकता है। 

    और पढ़ें : क्या आप जानते हैं दूध से एलर्जी (Milk Intolerance) का कारण सिर्फ लैक्टोज नहीं है?

    [mc4wp_form id=’183492″]

    हड्डियों और जोड़ों की समस्या होती हैं दूर 

    हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन के की आवश्यकता होती है। यह दोनों ही ब्रोकली (Broccoli) में भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। कई अध्ययनों में यह साबित किया गया है कि ब्रोकली में मौजूद विटामिन के और कैल्शियम मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं। इसलिए ब्रोकली का सेवन हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसे कई अन्य जटिल रोगों से बचा सकता है। कैल्शियम के साथ ही ब्रोकली (हरी गोभी) में मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है

    और पढ़ें : क्या ब्राउन शुगर से ज्यादा हेल्दी है स्टीविया? जानें स्टीविया के फायदे और नुकसान

    कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है बैलेंस 

    कई सारे खाद्य पदार्थों की तरह, ब्रोकली (Broccoli) घुलनशील फाइबर से परिपूर्ण होती है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्रोकली में मौजूद फाइबर डाजेस्टिव ट्रैक्ट में पित्त एसिड के साथ बांधने में मदद करते हैं । इससे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालना आसान हो जाता है।

    दांतों के लिए फायदेमंद है ब्रोकली

    ब्रोकली के फायदे में शामिल है दांतों की परेशानी। अगर आपको दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है, तो ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन-के, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो दांतों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।

    आंखों के लिए फायदेमंद है ब्रोकली

    शरीर के हर हिस्से की देखभाल जितनी जरूरी है, उतनी ही आंखों की देखभाल भी। अगर आवश्यकता अनुसार बॉडी को न्यूट्रिशन न मिले, तो आंखें कमजोर हो सकती हैं, जिसका नतीजा देखने की क्षमता पर पड़ता है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार ब्रोकली (Broccoli) में मौजूद ल्यूटिन और जियाजैंथिन आंखों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से आंखों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

    याददाश्त होती है अच्छी

    ब्रोकली के फायदे याददाश्त को बढ़ाने में भी मिलती है। रिसर्च के अनुसार ब्रोकली के सेवन में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है, जो याददाश्त बढ़ाने में सहायक है। बच्चों के भी याददाश्त को बढ़ाने में ब्रोकली बेहद लाभकारी माना जाता है।

    और पढ़ें : दालचीनी के फायदे : पिंपल्स होंगे छू-मंतर और बढ़ेगी याददाश्त

    प्रेग्नेंसी में ब्रोकली के फायदे

    प्रेग्नेंसी में बॉडी को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन मिले, इसका विशेष ख्याल रखा जाता है। दरअसल अगर गर्भवती महिला को पोषण की कमी होगी, तो इसका नेगेटिव प्रभाव गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों पर पड़ सकता है। लेकिन में विटामिन, सल्फोराफेन और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा प्रेग्नेंट लेडी के लिए लाभकारी होते हैं। हालांकि अगर प्रेग्नेंट लेडी को ब्रोकली (Broccoli) के सेवन से कोई परेशानी महसूस होती है, तो न खाएं या उन्हें ब्रोकली का सेवन करना चाहिए या नहीं इसकी सलाह डॉक्टर से जरूर लें।

    डायबिटीज में फायदेमंद है ब्रोकली

    डायबिटीज पेशेंट्स को कई सारी खाने-पीने की चीजों की मनाही होती है, क्योंकि शरीर पर उसका नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। एनसीबीआई के रिसर्च के अनुसार ब्रोकली (Broccoli) में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, ब्लड ग्लूकोज और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को करने में सहायक होते हैं। वहीं इसमें मौजूद फायबर भी डायबिटीज पेशेंट्स के लिए सहायक होते हैं।

    सेक्शुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद है ब्रोकली

    पुरुषों में सेक्शुअल हेल्थ को फिट बनाये रखने के लिए ब्रोकली फायदेमंद है। दरअसल इसमें मौजूद विटामिन-सी और लाइकोपीन पुरुषों के लिए लाभकारी माना जाता है, जिससे पुरूषों की सेक्शुअल लाइफ बेहतर होती है।

    ग्लोइंग स्किन के लिए ब्रोकली के फायदे

    ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हमसभी कई नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रोकली में छुपा है ग्लोइंग स्किन पाने का सीक्रेट। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार ब्रोकली में मौजूद विटामिन-सी और सल्फोराफेन त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसलिए इसका सेवन शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ जवां-जवां बनाये रखने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।

    और पढ़ें : पालक से शिमला मिर्च तक 8 हरी सब्जियों के फायदों के साथ जानें किन-किन बीमारियों से बचाती हैं ये

    ब्रोकली (Broccoli) का सेवन कैसे करें?

    ब्रोकली के फायदे-Benefits of Broccoli

    ब्रोकली का सेवन निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे:

    • ब्रोकली की सब्जी बनाई जा सकती है।
    • अगर आपको नॉनवेज जैसे चिकन या अंडा पसंद है, तो आप इसमें ब्रोकली मिलाकर बना सकते हैं।
    • आप अगर सूप पीने के शौकीन हैं, तो आप ब्रोकली का सूप बना सकते हैं।
    • इस ग्रीन वेजिटेबल को सिर्फ बॉयल या स्टीम करके भी खा सकते हैं।
    • पास्ता या नूडल्स को हेल्दी बनाने के लिए उसमें ब्रोकली मिक्स कर सकते हैं।
    • आप सलाद में भी ब्रोकली को मिक्स कर खा सकते हैं।

    ब्रोकली (Broccoli) पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इसके अलावा भी ब्रोकली कई तरह से आपको फायदे पंहुचा सकती है। हालांकि ध्यान रखें कि अच्छा स्वास्थ्य किसी एक फूड प्रोडक्ट से प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए संतुलित आहार का सेवन करें और अपने आहार में सब्जियां, फल, दूध, मेवे इत्यादि का शामिल करें।

    और पढ़ें : वीगन और वेजिटेरियन डायट में क्या है अंतर?

    सेहत के लिए ब्रोकली के फायदे तो कई हैं, लेकिन इससे बॉडी को साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

    ब्रोकली (Broccoli) के साइड इफेक्ट्स

    • ब्रोकली फाइबर रिच फूड है, ये तो आप समझ ही गए होंगे। लेकिन बॉडी में अगर फायबर की मात्रा ज्यादा हो जाये तो डायजेशन की समस्या के साथ-साथ पेट से जुड़ी अन्य परेशानी शुरू हो सकती है। इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में करें।
    • ब्रोकली के सेवन से आपको एलर्जी हो सकती है, क्योंकि हर व्यक्ति के शारीरिक रचना अलग-अलग होती है।
    • प्रेग्नेंसी में ब्रोकली के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    अगर आप ब्रोकली (Broccoli) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर अपना सवाल पूछ सकते हैं या विशेषज्ञों से भी सलाह ले सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Aamir Khan द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/12/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement