गर्मियां आते ही बाजार में चारो ओर हरे- पीले आम दिखाई देने लगते हैं। रस पके आम खाने में बड़े स्वादिष्ट लगते हैं। गर्मियों में इनकी आवक के साथ ही घर- घर में आम से बने व्यंजन बनने लगते हैं। जैसे कि आम रस, आम की चटनी, आम पापड़ इत्यादि। यह फल जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही यह स्वास्थ्यवर्धक भी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में आपको आम क्यों खाने चाहिए। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आम के फायदे (Benefits of mango) जानने के बाद इस फल के लिए आपका प्यार कई गुना बढ़ जाएगा।
जानिए आम के फायदे (Benefits of mango)
कैंसर से लड़ने में मदद करता है आम
क्या आप जानते हैं यह छोटा सा फल कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का मुकाबला करने में सक्षम है। शोधों में पाया गया है कि आम में कई ऐसे एंटी–ऑक्सिडेंट होते हैं जो किसी अन्य फल और सब्जियों में नहीं पाए जाते। आम में पाए जाने वाले एस्कॉर्बिक एसिड, टेरपीनोइड्स, कैरोटिनॉइड पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व कैंसर-निरोधक गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर को स्तन कैंसर, पेट के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और ल्यूकेमिया से बचाते हैं। इसलिए कैंसर में आम के फायदे (Benefits of mango) बहुत हैं।
त्वचा के लिए आम के फायदे (Benefits of mango) हैं बहुत
त्वचा शरीर का सबसे बड़ा अंग है और इसका ख्याल रखने के लिए हम तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। आम खाने के अनेक फायदों में से एक फायदा यह भी है कि यह त्वचा को अंदर से साफ करता है। आम बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए से भरपूर होते हैं, और एक जर्मन अध्ययन के अनुसार, ये कैरोटीनॉयड त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।
आम को खाने के अलावा अपने शरीर पर आम का स्क्रब लगाने से आपकी त्वचा मुलायम और चिकनी होगी। आम के गूदे को मसल लें। फिर उसमें शहद और दूध मिला लें। इस स्क्रब से 10 से 15 मिनट तक अपने शरीर का मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धुल दें।
आम के फायदे (Benefits of mango) से बढ़ती है इम्यूनिटी
आम में विटामिन सी, ए और अन्य सभी प्रकार के कैरोटेनॉइड उपलब्ध होते हैं। विटामिन सी से भरपूर होने के अलावा आम जिंक का भी एक अच्छा स्रोत है, जो कि इम्यूनिटी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आम से गर्मी को शांत करने में सहायता मिलती है। कई महत्वपूर्ण विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होने के कारण यह शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेटेड करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि आम शरीर को लू का मुकाबला करने के लिए सक्षम बनाता है। यह भी एक कारण है कि इसे गर्मियों में ज्यादा पसंद किया जाता है।
आम में मौजूद उच्च लौह तत्व एनीमिया के रोगियों के लिए एक प्राकृतिक वरदान है। साथ ही, महिलाएं अपने शरीर में आयरन के स्तर और कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के लिए आम का सेवन कर सकती हैं।
पाचन में हैं आम के फायदे (Benefits of mango)
गर्मियों में जब आम आता है और अगर किसी का पेट खराब है तो लोग उसे आम खाने से मना करते हैं। ऐसा करना गलत है। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार फूड एंड फंक्शन जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि आम में डायट्री पेक्टिन पाया जाता है, जो कि पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आम अपाचन और एसिडिटी को भी कम करने में मदद करता है। आम में पाए जाने वाले पाचक एंजाइम पाचन तंत्र को ठीक कर के भूख लगने में भी मददगार साबित होते हैं।
और पढ़ें : क्या आप कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर हैं अवेयर ?
आंखों की सेहत के लिए आम के फायदे (Benefits of mango)

आंखों की सेहत के लिए भी आम के कई फायदे हैं। आम में दो तरह के एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, ल्यूटिन और जिआक्सेंथिन। ये दोनों एंटीऑक्सिडेंट आंखों की रेटिना और दिमाग का कनेक्शन ठीक से बनाए रखता है, जिसके कारण आंखों की रोशनी कमजोर नहीं होती है। मैंगो विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत भी है।
मुंहासों के लिए घरेलू इलाज है आम

मुंहासों के लिए आम के फायदे जान कर आप हैरान रह जाएंगे। कल तक आप जिस आम को आप मुंहासों की वजह मान रहे थे आम के फायदे V जानने के बाद उसी मैंगो को खाने लगेंगे। आम के गूदे को निकाल कर उसका पेस्ट बना लें और उसे लगभग 10 मिनट तक अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। 10 मिनट बाद आम के इस पेस्ट को गुनगुने पानी से धुल लें। आम का मास्क लगाने से आपके चेहरे की त्वचा के बंद छिद्र खुल जाते हैं। जिससे मुंहासे के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया और कारक उससे बाहर निकल जाते हैं। इस कारण से मुंहासे होने की प्रक्रिया कम या बंद हो जाती है।
और पढ़ें : क्या हाथ धोना वाकई अच्छी आदत है, अगर आप जानते हैं इस बारे में तो खेलें क्विज
वजन घटाने में भी हैं आम के फायदे (Benefits of mango)

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आम का सेवन नियमित रूप से करने से आप अपने शरीर में कसाव महसूस करेंगे। आम खाने से एक तो पाचन दुरुस्त रहता है और दूसरी चीज कैलोरी भी बर्न होती है। आप आपका अतिरिक्त वेट के कम करन में मददगार साबित हो सकता है।
डायबिटीज को कंट्रोवल करता है आम

आम मीठा है तो क्या हुआ डायबिटीज में आम के फायदे (Benefits of mango) है। जो लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं, वो हमेशा फलों को खाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। तो ये बात जान लीजिए कि आम को आप आराम से खा सकते हैं। इसके अलावा आम की पत्ती का सेवन कर से डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं। आम की 5-6 पत्तियां पानी में डाल कर रात में उबाल लें। फिर पत्तियों को बिना छाने ही पूरी रात के लिए पानी में छोड़ दें। सुबह उठ कर खाली पेट ही उस पानी को छान कर पी लें। इससे आपका शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा।
अब तो आप समझ ही गए होंगे आम टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है। इसलिए इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। गर्मियों में आम खाकर आप इन सभी लाभों को प्राप्त कर सकते हैं। हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।