अगर बात की जाए फिट बॉडी की, तो अधिकतर लोगों के मन में मॉडल्स का नाम ही आता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि फिट रहने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और कई चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन, इनमें जेनेटिक्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यानी, इन लोगों की हाइट और राइट प्रोपोरशंस के लिए जेनेटिक्स जिम्मेदार होते हैं। इसके साथ ही उनके लिए सही डायट लेना और वर्कआउट करना भी जरूरी है। आज हम बात करने वाले हैं मॉडल्स डायट (Models diet) के बारे में। यह डायट विदेशों में बेहद प्रचलित है और फिट रहने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। मॉडल्स डायट (Models diet) के साथ ही उनके डाइट प्लान और एक्सरसाइज आदि के बारे में भी जान लेते हैं।
मॉडल्स डायट (Models diet) : पाएं पूरी जानकारी
क्या आप जानते हैं कि मॉडल्स फिट और सही प्रोपोरशन में रहने के लिए क्या खाते हैं? अन्य डायट प्लान्स के विपरीत, मॉडल्स डायट (Models diet) में कोई भी गाइडलाइन्स नहीं होती हैं। ईटिंग पैटर्न्स और वर्कआउट रूटीन के आधार पर इस डायट में मल्टीपल वर्जन हो सकते हैं, जिनका पालन यह मॉडल्स करती हैं। इस प्लान की अधिकतर वैरिएशंस में रिफायंड कार्ब्स, प्रोसेस्ड फूड्स और एडेड शुगर का सेवन न करना और फल, सब्जियों और हेल्दी फैट्स के साथ ही प्रोटीन आदि का सेवन करना शामिल है। इसके कुछ वर्जन्स में कैलोरीज इंटेक का कम सेवन करना भी शामिल है। यही नहीं, इसमें इंटरमिटेंट फास्टिंग की सलाह भी दी जाती है, जिसमें दिन में फूड इंटेक को सीमित मात्रा में करना शामिल है। एक्सरसाइज, इस प्लान का अन्य की कॉम्पोनेन्ट है। एक्टिविटीज जैसे योग, हाईकिंग, बॉक्सिंग, इंडोर साइकिलिंग आदि को प्लान में शामिल किया जा सकता है।
और पढ़ें: Sensory Diet: जानिए क्या है सेंसरी डायट और क्यों है यह बच्चों के लिए आवश्यक?
मॉडल्स डायट (Models diet): कैसी रहती है?
जैसा कि पहले ही बताया गया है कि मॉडल अपने खानपान का खास ख्याल रखती हैं। ऐसी रहती है उनकी अपनी डायट:
कुछ मॉडल्स अपनी दिन की शुरुआत ऐसी ब्रेकफास्ट से करती हैं, जो प्रोटीन और फैट्स में उच्च मात्रा में होते हैं। जबकि, कुछ मॉडल्स ऐसा ब्रेकफास्ट लेती हैं, जिनमें कार्बोहायड्रेट अधिक हो। उनके ब्रेकफास्ट के विकल्प में यह सब शामिल है:
- ओटमील
- अंडे और एवोकाडो टोस्ट
- प्रोटीन स्मूदी
- फ्रेश फ्रूट्स और ग्रीक योगर्टस
मॉडल्स डायट(Models Diet) में लंच (Lunch)
अगर बात की जाए इन मॉडल्स के लंच की तो इस डायट में वो लीन प्रोटीन और बहुत सी फ्रेश और कुक्ड वेजिटेबल आदि को शामिल करती हैं। उनका लंच इस प्रकार का होता है:
- चिकन सलाद के साथ ब्राउन राइस या क्विनोआ और फ्रेश वेजिटेबल
- ग्रिल्ड चिकन
- ग्रिल्ड फिश के साथ फ्रेश और बॉयल्ड वेजिटेबल
अधिकतर मॉडल्स अपने डिनर को हल्का रखती हैं। खासतौर पर जो अपने दिन की शुरुआत फिलिंग ब्रेकफास्ट से करना चाहती हैं। अपने डिनर में वो इन चीजों को शामिल करती हैं:
- वेजिटेबल सूप
- लीन प्रोटीन के साथ सलाद जैसे चिकन या फिश
- फ्रेश वेजिटेबल सलाद
- सुशी
- रोस्टेड वेजिटेबल के साथ चिकन
यह तो था इन मॉडल्स का डायट प्लान। अब जानते हैं किन चीजों को खाना और किन को अवॉयड करना चाहिए?

और पढ़ें: बच्चों के लिए कीटो डायट : कब जरूरी हो जाता है इसे फॉलो करना?
फूड जिनका सेवन करना चाहिए या अवॉयड करना चाहिए?
मॉडल्स डायट (Models diet) के अनुसार ऐसा फूड को खाने और अवॉयड करने का कोई स्पेसिफिक सेट नहीं है। लेकिन, अगर आप उनकी तरह फिट रहना चाहिए, तो आपको कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए, जबकि कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए, जानें इन फूड्स के बारे में:
फूड्स जिनका सेवन करना चाहिए
यह मॉडल्स न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होल फूड्स का सेवन करती हैं जिनमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन आदि शामिल है। वो अपनी डायट में इन फूड्स को शामिल करती हैं:
- सब्जियां: ब्रोकोली, गोभी, टमाटर, पालक,गाजर आदि
- फल: बेरीज,सेब, संतरे, प्लम, आड़ू आदि
- प्रोटीन्स: पोल्ट्री, सीफ़ूड, लीन मीट, अंडे
- साबुत अनाज: क्विनोआ, ब्राउन राइस, ओट्स आदि
- नट्स: वॉलनट, बादाम, पिस्ता, काजू आदि
- सीड्स: चिया सीड्स, पम्पकिन सीड्स, हेम्प सीड्स, फ्लेक्स सीड्स आदि
- फलियां: चने, बीन्स, दालें आदि
- हेल्दी फैट्स: कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल, एवोकाडो आदि
फूड्स जिन्हें करें नजरअंदाज
हालांकि अधिकतर मॉडल इस बात का ध्यान रखती हैं, कि वो किसी भी फूड को अपनी डायट से पूरी तरह से न एलिमिनेट करें। लेकिन, वो कुछ खास फूड्स को सीमित मात्रा में लेती हैं। यह फूड्स इस प्रकार हैं:
- प्रोसेस्ड फूड्स: चिप्स, कुकीज, फास्ट फूड, बेक्ड गुड्स, कैंडी
- रिफाइंड ग्रेन्स: सफेद पास्ता, सफेद ब्रेड, सफेद चावल आदि
- शुगर: शुगर, हनी और चीजी युक्त चीजें
- एल्कोहॉल: वाइन, बियर, कॉकटेल्स आदि
- स्टार्ची वेजिटेबल: स्वीट पोटैटो, आलू, कॉर्न आदि
- हाय शुगर फल: पाइनएप्पल, केले, आम, अंगूर
यह तो थी जानकारी मॉडल्स डायट (Models diet) के बारे में। अब जानते हैं कि सभी मॉडल्स डायट (Models diet) प्लान में कॉमन कौन सी चीजें हैं?
और पढ़ें: Foods During Stomach Flu: स्टमक फ्लू में कैसी होनी चाहिए डायट, पाएं जानकारी!
मॉडल्स डायट (Models diet) प्लान में कॉमन कौन सी चीजें हैं?
हालांकि सभी मॉडल्स की डायट अलग-अलग होती है। लेकिन, कुछ चीजें उनमें एक जैसी होती हैं, जो इस प्रकार हैं:
- मॉडल्स अधिक से अधिक प्रोटीन और सब्जियों का सेवन करती हैं।
- वो अपने आहार में कार्बोहायड्रेट्स की तुलना में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन को शामिल करती हैं। वो आमतौर पर कार्बोहायड्रेट्स को सुबह लेती हैं। जिन कार्बोहायड्रेट्स का सेवन करती हैं उनमें स्वीट पोटैटो, ब्राउन राइस, ओटमील आदि शामिल हैं।
- यह मॉडल्स मॉडरेशन में खाती हैं। वो हमेशा हेल्दी स्नैक्स का ही सेवन करती हैं जैसे फल, नट्स, प्रोटीन बार आदि।
मॉडल्स डायट (Models diet) में यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। सही आहार के साथ ही वो नियमित एक्सरसाइज भी करती हैं। आइए जानें इस बारे में।
और पढ़ें: एक्ने में डायटरी बदलाव (Dietary changes help acne) क्या दिला सकता है समस्या से छुटकारा?
मॉडल्स के लिए सही डायट के साथ ही नियमित फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। अधिकतर मॉडल्स हफ्ते में तीन से पांच बार एक्सरसाइज करती हैं और उनका वर्कआउट सेशन आमतौर पर एक घंटे का होता है। वो अपने वर्कआउट में यह सब शामिल है:
और पढ़ें: अगर आप प्रेग्नेंसी की कर रही हैं तैयारी, तो जानें इस दौरान कौन सी एक्सरसाइजेज करने से हो सकता है फायदा!
मॉडल्स के लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी चीज है। लेकिन, एक्सरसाइज के लिए कंसिस्टेंसी का होना बेहद जरूरी है। उम्मीद है कि मॉडल्स डायट (Models diet) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। मॉडल्स डायट (Models diet) एक प्रोग्राम है, जिसे विक्टोरिया सीक्रेट के कई मॉडल्स के ईटिंग पैटर्न और व्यायाम रूटीन की नकल करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्लान ईटिंग हेल्दी, न्यूट्रिएंट डेंस फूड्स को एनकरेज करने और रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी को प्रमोट करने करने में लाभदायक है। इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी लाभदायक है।
आप हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।