अंग्रेजी आईवी (English Ivy) ज्यादातर यूरोप और वेस्टर्न एशिया में होने वाली बेल है। इसके पत्ते दवाई बनाने के काम आते हैं। यह कॉमन आईवी या हेदरा हेलिक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह सर्दियों की ऋतु में और सूरज की कम रोशनी में पनपने वाला पौधा है। इसका फैमिली नाम Araliaceae है। सन् 1727 की शुरुआत में यूरोपीय उपनिवेशवादियों ने सबसे पहले अंग्रेजी आईवी के गुणों के बारे में पता किया था।

अंग्रेजी आईवी बेल की पत्तियों में ग्लाइकोसाइड हेदेरिन होता है। अगर इसकी पत्तियों का इस्तेमाल डायरेक्ट मौखित तौर पर किया जाए, तो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या, दस्त लगना, सांस लेने में कठिनाई महसूस होना, दौरा पड़ना, बुखार होना, चक्कर आना या मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या आ सकती है। इसलिए इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। इसके सुरक्षित सेवन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।
प्राचीन ग्रीस में प्राचीन ग्रीस में, इसका इस्तेमाल नशे को रोकने और सूजन को कम करने के लिया किया जाता था। हालांकि, मौजूदा समय में चिकित्सक इसका इस्तेमाल दमा, ब्रोंकाइटिस, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD), सूजन कम करने और गठिया का उपचार के लिए करते हैं।
अंग्रेजी आईवी का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में होता है:
इसके अलावा अंग्रेजी आइवी का उपयोग नीचे बताई गई समस्याओं में भी किया जाता है
यह एक हर्बल सप्लिमेंट है और कैसे काम करता है, इसके संबंध में अभी कोई ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, कुछ शोध यह बताते हैं कि अंग्रेजी आईवी बलगम की ग्रंथि को असर करता है और इसे श्वसन मार्ग से बाहर धक्का मारता है। इसके कारण जिन लोगों को श्वसन में कोई भी तकलीफ होती है, उनके फेफड़ों का कार्य ठीक हो जाता है। इसकी एंटी-ऑक्सिडेंट असर भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: दांतों की समस्या को दूर करने के लिए करें ये योग
हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम अंग्रेजी दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरूरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से त्वचा पर रिएक्शन आ सकता है।
अंग्रेजी आईवी के एक्सट्रैक्ट वाला खासी का सिरप एक हफ्ते के लिए दिन में तीन बार लेना ज्यादातर सभी के लिए सुरक्षित है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: यदि आप प्रेग्नेंट हैं,तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसके इस्तेमाल से गर्भपात के जोखिम बढ़ सकते हैं।
बच्चों के लिएः इसके इस्तेमाल से बच्चों को उल्टी या डायरिया की समस्या के साथ-साथ तंत्रिका से संबंधी स्वास्थ्य स्थितियां हो सकती हैं।
खांसी के दौरानः अंग्रेजी आईवी के एक्सट्रैक्ट वाला खासी का सिरप 10 दिन के लिए दिन में तीन बार लेना ज्यादातर सभी के लिए सुरक्षित होता है।
एलर्जी का खतराः इसके पत्तों को सिर्फ छूने से ही त्वचा संबंधित किसी तरह की एलर्जी हो सकती है।
जान जाने का जोखिमः इसका मौखिक रूप से इस्तेमाल करना भी मृत्यु का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें: क्यों होता है रीढ़ की हड्डी में दर्द, सोते समय किन बातों का रखें ख्याल
ज्यादातर किस्सों में आइवी सुरक्षित है। कभी कभी इससे कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं,जो इस प्रकार हैं:
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ेंः पेट दर्द हो या सिर दर्द सोंठ बड़े काम की चीज है जनाब!
अंग्रेजी आइवी के आपकी मौजूदा चिकित्सा परिस्थिति पर या दवा पर क्या प्रभाव हो सकते हैं, इस बारे में अभी कोई शोध उपलब्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें: आंत में ऐंठन की समस्या कर सकती है बुरा हाल
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प ना मानें। किसी भी दवा या सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
अंग्रेजी आइवी निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकता है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
और पढ़ें:-
इन घरेलू उपायों से करें प्रेग्नेंसी में होने वाले एनीमिया का इलाज
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएँ ये घरेलू उपाय
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Everything You Want to Know About English Ivies. https://www.healthline.com/health/5-fast-facts-english-ivy. Assessed on 13 January, 2020.
English ivy: berry good for birds. https://www.theguardian.com/lifeandstyle/gardening-blog/2015/feb/19/english-ivy-berry-good-for-birds. Assessed on 13 January, 2020.
ENGLISH IVY. https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-465/english-ivy. Assessed on 13 January, 2020.
6 Impressive Benefits Of Ivy. https://www.organicfacts.net/health-benefits/other/ivy.html. Assessed on 13 January, 2020.
At this time of year, ivy provides a valuable source of food and shelter for UK wildlife. http://www.bbc.com/earth/story/20141008-why-should-i-love-ivy. Assessed on 13 January, 2020.
Current Version
14/01/2020
lipi trivedi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Chetan Pipaliya
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar