
अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर में एसिक्लोफेनाक+रेबेप्राजोल एक्टिव इनग्रीडिएंट्स के रूप में होते हैं। अल्ट्राडे कैप्सूल का प्रयोग दर्द से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। अल्ट्राडे का इस्तेमाल अर्थराइटिस, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए किया जाता है।
दांत, पीठ के निचले हिस्से, कान और गले के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी यह दवा काफी फायदेमंद है। एसिक्लोफेनाक एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है, जो दिमाग में एक विशेष कैमिकल मैसेंजर को ब्लॉक करने का कार्य करती है, जो दर्द और सूजन का कारण बनता है। रेबेप्राजोल एक प्रोटॉन-पंप अवरोधक है, जो एसिक्लोफेनाक की वजह से पेट की लाइनिंग (पेट के अस्तर) को होने वाले नुकसान से बचाती है।
निम्नलिखित समस्याओं में अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर का इस्तेमाल किया जाता है:
[mc4wp_form id=’183492″]
बिना डॉक्टर की इजाजत के स्वयं से इसके डोज में इजाफा या कटौती न करें। बिना डॉक्टर की मंजूरी के इसके डोज में परिवर्तन बिलकुल भी न करें।
अल्ट्राडे का खाली पेट सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। इससे बचने के लिए भोजन के साथ इस दवा का सेवन करें।
हर मरीज के मामले में अल्ट्राडे का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वह आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। दवाइयां का सेवन हमेशा ही सुरक्षित नहीं होता है। अल्ट्राडे के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
अल्ट्राडे निम्नलिखित रूप और स्ट्रेंथ में उपलब्ध है:
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
अल्ट्राडे का डोज मिस हो जाता है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को ना खाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक ना खाएं।
यह भी पढ़ें : Spasmo Proxyvon Plus: स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर का सेवन करने से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
इस दवा का सेवन करने से पहले अल्ट्राडे के फायदों की तुलना इसके नुकसान से अवश्य करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें। निम्नलिखित स्थितियों में इस दवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
निम्नलिखित स्थितियों में इस दवा का सेवन न करें:
उपरोक्त समस्याओं के अलावा भी कुछ ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं, जिनमें इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
अल्ट्राडे कैप्सूल आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। ऐसा होने पर इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए उन सभी दवाइयों की सूची बनाएं, जिनका मौजूदा समय में आप सेवन कर रहे हैं। इस सूची में डॉक्टरी की लिखी हुई, नॉन प्रिस्क्रिप्शन दवा, हर्बल और सप्लिमेंट्स शामिल हैं।
निम्नलिखित दवाइयों के साथ इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए:
उपरोक्त दवाइयों के अलावा भी कुछ ऐसी औषधियां हो सकती हैं, जिनके साथ अल्ट्राडे कैप्सूल रिएक्शन कर सकता है। यदि आप इसके रिएक्शन को लेकर चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें।
अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर का एल्कोहॉल या भोजन के साथ इस्तेमाल करने से दवा का कार्य करने का तरीका प्रभावित हो सकता है। एल्कोहॉल के साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको चक्कर आ सकते हैं या अत्यधिक सुस्ती का अनुभव हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से एल्कोहॉल के साथ इसका सेवन करने से बचें। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
यह दवा आपकी मौजूदा हेल्थ कंडिशन को प्रभावित कर सकती है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। ऐसा होने पर आपकी हेल्थ और भी खराब हो सकती है। इससे बचने के लिए अपनी मौजूदा हेल्थ की विस्तृत जानकारी डॉक्टर से जरूर साझा करें। इससे अल्ट्राडे के संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है।
निम्नलिखित हेल्थ कंडिशन में इस दवा का प्रयोग न करें:
उपरोक्त हेल्थ कंडिशन के अलावा भी कुछ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें अल्ट्राडे कैप्सूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऊपर बताई गई सूची संपूर्ण नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करें।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान अल्ट्राडे कैप्सूल के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। दोनों ही स्थितियों में अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले हमेशा इसके संभावित फायदों और नुकसान की चर्चा अपने डॉक्टर से अवश्य करें।
और पढ़ें :-
Paracetamol : पैरासिटामोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
Chymotrypsin: कायमोट्रिप्सिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
Levofloxacin: लिवोफ्लॉक्सासिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर को स्टोर करने का सबसे बेहतर तरीका है इसे कमरे के तापमान पर रखना। इसे सूर्य की सीधी किरणों और नमी से दूर रखें। दवा को खराब होने से बचाने के लिए आपको अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर को बाथरूम या फ्रीजर में नहीं रखना है। इसे रखने से पहले सबसे बेहतर होगा कि आप दवा के पैकेज पर छपे निर्देशों को पढ़ लें या फार्मासिस्ट से पूछें। सुरक्षा की दृष्टि से सभी दवाइयों को अपने बच्चों और पेट्स से दूर रखें। जब तक कहा ना जाए तब तक सुरक्षा की दृष्टि से आपको अल्ट्राडे कैप्सूल एसआर को टॉयलेट या नाली में नहीं बहाना है। आवश्यकता ना रहने या एक्सपायरी की स्थिति में दवा का समुचित तरीके से निस्तारण जरूरी है। सुरक्षित तरीके से इसका निस्तारण करने के लिए अपने फार्मासिस्ट से सलाह लें।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता है।
और पढ़ें:-
Gastroscopy : गैस्ट्रोस्कोपी कैसे होती है?
Vitamin A : विटामिन ए क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Rabeprazole SODIUM/
https://www.webmd.com/drugs/2/drug-17504/rabeprazole-oral/details/ Accessed on 14-05-2020
Aceclofenac + Rabeprazole Pharmacology/https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/2899/aceclofenac-rabeprazole/Accessed on 14-05-2020
Aceclofenac 100 mg film-coated Tablets/
https://www.medicines.org.uk/emc/product/4240/smpc/Accessed on 14-05-2020
ALTRADAY OVERDOSE/
https://www.ndrugs.com/?s=altraday&t=overdose/Accessed on 14-05-2020
Current Version
25/05/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shikha Patel