स्टेप 2- अब सांस लेते हुए बॉडी के ऊपरी और सामने वाले हिस्से को बैंड करें।
स्टेप 3- फ्रंट बॉडी को बैंड करें और ध्यान रखें कि फेस और घुटने में सिर्फ कुछ ही दूरी हो।
स्टेप 4- कुछ सेकेंड के लिए रुकें और सांस छोड़ते हुए सीधे हो जाएं और पीठ सीधी कर लें।
फॉरवर्ड बेंड को 5 से 7 बार किया जा सकता है।
और पढ़ें : बद्ध पद्मासन: जानिए इस योगासन को करने का सही तरीका, फायदा और सावधानियां
6. इगल पोज व्हील चेयर योग (Eagle Pose wheelchair Yoga)
व्हील चेयर योग की लिस्ट में शामिल इगल पोज कंधे (Shoulder) और पीठ (Back) के लिए लाभकारी माना जाता है। इगल पोज व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- आराम से पीठ सीधी कर बैठ जाएं।
स्टेप 2- अब दोनों हाथों को आपस में ट्विस्ट करें।
स्टेप 3- ट्विस्ट करने के बाद हाथों को अपवर्ड डायरेक्शन में सांस लेते हुए ले जाएं और कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करें।
स्टेप 4- अब सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर लाएं।
इगल पोज व्हील चेयर योग (Eagle Pose Wheelchair Yoga) को 20 से 30 सेकेंड तक कर सकते हैं।
7. हिप स्ट्रेच व्हील चेयर योग (Hip Stretch wheelchair Yoga)
व्हील चेयर पर लगातार बैठे रहने की वजह से बॉडी का पूरा वेट हिप्स पर ही पड़ता है। इसलिए हिप्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए हिप स्ट्रेच व्हील चेयर योग अत्यंत लाभकारी माना जाता है। हिप स्ट्रेच व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- व्हील चेयर पर पीठ सीधी कर बैठें।
स्टेप 2- अब सांस लेते हुए राइट लेग को आराम से उठाते हुए अपने लेफ्ट थाइ पर रखें और रिलैक्स करें।
स्टेप 3- अब स्टेप 2 की प्रक्रिया को अपने राइट लेग से करें। सिर्फ ध्यान रखें की जब पैर को नीचे की ओर ला रहें हैं, तो सांस छोड़ते हुए लाएं।
हिप स्ट्रेच व्हील चेयर योग (Hip Stretch Wheelchair Yoga) आप बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं और आप इस योगासन को दोनों पैरों से 4-4 बार कर सकते हैं।
और पढ़ें : साइनस (Sinus) को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई
8. लेग स्ट्रेच व्हील चेयर योग (Leg Stretch wheelchair Yoga)
अब बॉडी के लोअर पार्ट यानी पैरों को मजबूती मिली, इसलिए लेग स्ट्रेच योग करें। इस योगासन से पैरों के जॉइन्ट्स को मजबूती मिलती है। लेग स्ट्रेच व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- सबसे पहले पीठ सीधी कर बैठ जाएं।
स्टेप 2- अब अपने लेफ्ट लेग को ऊपर की ओर लाएं और घुटने को बैंड करते हुए तलवे को चेयर पर रखें।
स्टेप 3- इस दौरान आराम से ब्रीदिंग करें।
स्टेप 4- अब इस पूरी प्रक्रिया को राइट लेग से करें।
लेग स्ट्रेच व्हील चेयर योग (Leg Stretch Wheelchair Yoga) आप बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं और आप इस योगासन को दोनों पैरों से 4 से 5 बार कर सकते हैं।
व्हील चेयर योग (Precautions) के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
व्हील चेयर पर योग करने के पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे:
- किसी समतल जगह और वैसे जगह पर चेयर रखें जहां पर कोई आपको डिस्टर्ब ना करें।
- अब व्हील चेयर पर योग करने से पहले सबसे पहले अपनी व्हील चेयर के व्हील को लॉक करें।
- योगासन के दौरान सांस लेने और सांस छोड़ने की प्रक्रिया ठीक तरह से पूरी करें।
- योगासन के दौरान ब्रीदिंग पर ध्यान दें।
- खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद योग ना करें।
- अगर आपको कोई हेल्थ कंडिशन है, तो पहले डॉक्टर और योगा एक्सपर्ट से सलाह लें और फिर योग की शुरुआत करें।
- योगासन के दौरान अगर कोई परेशानी महसूस हो, तो योग ना करें।
इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।
और पढ़ें : Social Anxiety Disorder : सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर क्या है?
व्हील चेयर योग के फायदे क्या हैं? (Benefits of Wheelchair Yoga)
व्हील चेयर पर योग करने से आपको निम्नलिखित फायदे मिल सकते हैं। जैसे:
- बॉडी का स्ट्रेंथ बेहतर होता है।
- बॉडी फ्लैक्सिबल होती है।
- लंग्स ठीक तरह से काम करता है।
- नींद अच्छी आती है।
- तनाव एवं एंग्जाइटी दूर होती है।
- किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करने में लाभ मिलता है।
- हेल्दी रहते हैं।
अगर आप व्हील चेयर योग (Wheelchair Yoga) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
सेहतमंद रहने के लिए योग के साथ-साथ हेल्दी डायट फॉलो करना भी बेहद जरूरी है। इसलिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें और जानें कब और क्या खाएं एक्सपर्ट से।
https://www.youtube.com/watch?v=uomITEoCYBY&t=1012s