backup og meta

गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे में शामिल करें 5 🥣 चीजें और ये🧘🏻‍♀️ योगासन!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2022

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे में शामिल करें 5 🥣 चीजें और ये🧘🏻‍♀️ योगासन!

    गॉल ब्लैडर (Gallbladder) में स्टोन (Stone) की समस्या आम शारीरिक परेशानियों में से एक है, लेकिन अगर इस आम परेशानी को इग्नोर किया जाए, तो सर्जरी की भी नौवत आ सकती है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centre for Disease Control and Prevention) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार गॉल ब्लैडर में स्टोन की समस्या की वजह से कैंसर का खतरा हो सकता है और व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones) अपनाये जा सकते हैं। हालांकि गॉल्स्टोन के लिए घरेलू उपाय के साथ-साथ डॉक्टर से कंसल्टेशन भी जरूरी माना जाता है।

    और पढ़ें : Gallbladder Stones: पित्ताशय की पथरी क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

    गॉल्स्टोन के लक्षण को कैसे समझें? (Symptoms of Gallstones)

    गॉल्स्टोन की समस्या होने पर निम्नलिखित लक्षण देखे या महसूस किये जा सकते हैं। जैसे:

    • बदहजमी होना।
    • खट्टी डकार आना।
    • पेट फुलने (Bloating) कि समस्या ।
    • एसिडिटी (Acidity) होना
    • पेट में भारीपन महसूस होना।
    • बार-बार उल्टी (Vomiting) आना।
    • जरूरत से ज्यादा पसीना आना
    • दर्द (Pain) महसूस होना।

    ये ऊपर बताये लक्षण गॉल्स्टोन के हो सकते हैं। इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें। अगर आप ऐसे लक्षणों को महसूस कर रहें हैं, तो गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones) को अपना सकते हैं और इसके साथ ही डॉक्टर से भी संपर्क करना ना भूलें।

    और पढ़ें : गैस्ट्रोइंटेराइटिस से हैं परेशान, तो ये दवाईयां दे सकती हैं आपको राहत

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे में क्या-क्या है शामिल? (Home remedies for Gallstones)

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू उपाय में निम्नलिखित चीजों को शामिल किया जा सकता है। जैसे:

    1. हल्दी (Turmeric)

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones)

    गॉल्स्टोन (Gallstones) यानी पित्ताशय की पथरी को दूर करने के लिए हल्दी का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। हल्दी (Turmeric) में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) एवं और एंटीइंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) तत्व स्टोन को तोड़ने में सहायक होते हैं। इसलिए गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे में हल्दी को सबसे पहले नंबर पर रखा जाता है।

    कैसे करें हल्दी का सेवन?

    हल्दी (Turmeric) का सेवन एक गिलास गुनगुने या ताजे पानी के साथ किया जा सकता है। आप हाफ टीस्पून हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

    2. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones)

    एप्पल साइडर विनेगर प्रकृति का एक ऐसा तोहफा है, जिसका इस्तेमाल सेहत और सुंदरता दोनों को निखारने में किया जाता है, लेकिन गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones) के रूप में भी इसे जाना जाता है। गॉल्स्टोन की वजह से होने वाले दर्द को भी दूर करने में यह लाभकारी माना जाता है। यही नहीं एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को भी ना बनने में सहायक होता है।

    कैसे करें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन?

    एक गिलास सेब के रस में एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) का एक बड़ा चम्मच मिलाकर नियमित रूप से दिन में एक बार सेवन करने से जल्द लाभ मिल सकता है।

    3. नाशपाती (Pear)

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones)

    नाशपाती में मौजूद पेक्टिन यौगिक कोलेस्ट्रॉल से बनी पथरी को सबसे पहले सॉफ्ट बनाता है, जिससे स्टोन छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है और फिर यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाता है। नाशपाती (Pear) के सेवन से गॉल्स्टोन की वजह से होने वाली दर्द को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

    कैसे करें नाशपाती का सेवन?

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones) में शामिल नाशपाती (Pear) का सेवन या नाशपाती के जूस का सेवन किया जा सकता है।

    4. पुदीना (Mint)

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones)

    पुदीने (Mint) में मौजूद टेरपिन नामक यौगिक गॉल्स्टोन तकलीफ को दूर करने में सहायक माना जाता है। दरअसल इसमें मौजूद टेरपिन नामक यौगिक स्टोन को तोड़ने में और कमजोर बनाने में मददगार होता है। इसलिए गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones) में पुदीने को शामिल किया गया है।

    कैसे करें पुदीने का सेवन?

    मिंट टी का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। एक कप पानी में पुदीने (Mint) की पत्तियों को उबालें और फिर इस का सेवन चाय की तरह करें।

    और पढ़ें : Peppermint Oil: पुदीना का तेल क्या है? जानिए इसके फायदे और साइड इफेक्ट

    5. नींबू (Lemon)

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones)

    नींबू के रस का इस्तेमाल चेहरे और बालों की रौनक बढ़ाने के लिए हम सभी करते हैं। खाने में सलाद का स्वाद बढ़ाने या नींबू पानी की शिकंजी का भी सेवन खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे में भी नींबू शामिल है। दरअसल नींबू (Lemon) में नैचुरली एसिडिक गुण मौजूद होते हैं, जो स्टोन को ब्रेक करने की क्षमता रखता है।

    कैसे करें नींबू का सेवन?

    सुबह-सुबह खाली पेट नींबू (Lemon) पानी का सेवन किया जा सकता है।

    और पढ़ें : गर्म पानी के साथ शहद और नींबू लेने से बढ़ती है इम्युनिटी, जानें इसके फायदे

    ये ऊपर बताये 5 खाने-पीने की चीजें आसानी से मिल जाती हैं, जो आपके लिए गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे हैं। अब भले ही ये आसानी से मिल जाती हों या किसी भी बीमारी को दूर भगाने की क्षमता हो इनमें, लेकिन यह हमेशा ध्यान रखें कि इनका सेवन अगर जरूरत से ज्यादा हो जाए तो भी यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आपको गॉल्स्टोन (Gallstones) की समस्या है और आप गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे को आजमाना चाहते हैं, को डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    होम रेमेडीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकरियां शेयर की जा रही हैं नीचे दिए इस क्विज में। आपभी क्विज खेलिए और जानिए आपकी जानकारी कितनी है सटीक 🙂

    और पढ़ें : प्रोटीन का पाचन और अवशोषण शरीर में कैसे होता है? जानें प्रोटीन की कमी को दूर करना क्यों है जरूरी

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे में शामिल करें 🧘🏻‍♀️ योग (Yoga as home remedies for Gallstones)

    गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones)

    पित्ताशय की पथरी का घरलू इलाज करने के लिए अपने दिनचर्या में निम्नलिखित योगासन शामिल करें। जैसे:

    1. सर्वांगासन (Sarvangasana)- गॉलब्लैडर (Gallbladder) को हेल्दी रखने के लिए सर्वांगासन योग नियमित करने से लाभ मिल सकता है।

    2. शलभासन (Salabhasana)- पाचन तंत्र (Digestive system) या पेट संबंधी बीमारियां से बचने के लिए शलभासन लाभकारी माना जाता है। इस योगासन से कब्ज (Constipation) की तकलीफ भी दूर हो सकती है। यह आसन शरीर में अम्ल और क्षार को बैलेंस रखने में कारगर माना जाता है। पेशाब संबंधी परेशानियों को भी इस आसन से दूर किया जा सकता है।

    धनुरासन (Dhanurasana)- पेट की मांसपेशियों, पेट से जुड़ी तकलीफों एवं पित्ताशय की थैली (Gallbladder) को मजबूत बनाने में धनुरासन बेहद कारगर योगासनों में से एक है।

    भुजंगासन (Bhujangasana)- भुजंगासन की मदद से पेट के निचले हिस्से के सभी अंगों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। वहीं इस योगासन से उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है। नियमित दिनचर्या में शामिल भुजंगासन पाचन तंत्र (Digestive system) एवं मूत्र मार्ग (Urinary tract) की तकलीफों को दूर कर यौन शक्ति (Sex power) को भी बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

    पाचनतंत्र (Digestive system), लिवर (Liver), गॉलब्लैडर (Gallbladder) एवं पेट के निचले हिस्से (Lower abdomen) को मजबूत बनाने और ठीक तरह से कार्य करने में ये 4 योगासन बेहद लाभकारी माने जाते हैं। अगर आपको गॉल्स्टोन की समस्या है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर आप इन योगासनों को अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

    नोट: अगर आप पहली बार योग की शुरुआत कर रहें हैं, तो योगा एक्सपर्ट से इन आसनों को करने का सही तरीका समझें और फिर योग की शुरुआत करें।

    और पढ़ें : स्ट्रेस इंड्यूस्ड गैस्ट्राइटिस: तनाव के कारण होने वाले गैस्ट्राइटिस के लक्षणों और उपचार के बारे में जानें

    योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहीं हैं योग एवं फिटनेस एक्सपर्ट प्रमिला खूबचंदानी नीचे दिए इस वीडियो लिंक में। वीडियो पर क्लिक करें और जानिए योग करने का सही तरीका और योगासनों से जुड़ी खास जानकारी।

    और पढ़ें : Digestive Health Issues : जानिए क्या है पाचन संबंधी विकार और इससे जुड़ी खास बातें

    डॉक्टर से कब कंसल्टेंशन है जरूरी?

    निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से जरूर मिलें। जैसे:

    • पेट में तेज दर्द (Pain) होना (दर्द के कारण आपको बैठने में तकलीफ हो)।
    • त्वचा (Skin) और आंखों (Eye) का पीला पड़ना।
    • पेट दर्द के साथ-साथ बुखार (Fever) आना।
    • ठंड लगकर बुखार आना।
    • उल्टी (Vomiting) आना।

    अगर आप गॉल्स्टोन या गॉल्स्टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Home remedies for Gallstones) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। हमारे हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे। हालांकि अगर आप गॉल्स्टोन (Gallstones) की समस्या से पीड़ित हैं, विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हेल्थ एक्सपर्ट आपके हेल्थ को ध्यान में रखकर आपको आवश्यक दवा प्रिस्क्राइब कर सकते हैं और आपके लिए गॉल्स्टोन के लिए घरेलू उपाय कौन-कौन से लाभकारी हो सकती है, इसकी भी जानकारी आपसे शेयर करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement