अभिनेता ऋतिक रोशन की बॉडी, मसल्स और सिक्स पैक एब्स का हर कोई दीवाना है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में ही यह साबित कर दिया था कि न केवल डांस और अभिनय बल्कि बॉडी के मामले में भी उसका कोई जवाब नहीं है। अधिकतर लोगों का यह मानना होता है सेलिब्रिटीज को बॉडी और मसल्स बनाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती क्योंकि उन्हें पास इसके सभी साधन और सुविधाएं होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। सेलिब्रिटीज पर खुद को हमेशा फिट रखने का अधिक दबाव होता है। इसके लिए उन्हें मेहनत के साथ-साथ कई त्याग भी करने पड़ते हैं। अगर आप ऋतिक रोशन के फैन हैं तो आज हम आपको ऋतिक रोशन के कुछ बॉडी मसल्स सीक्रेट बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।
आप भी जानिए ऋतिक रोशन मसल्स सीक्रेट
ऋतिक रोशन हमेशा नई तकनीक या स्टाइल को अपनाने के लिए तैयार रहते हैं। वह दुनिया भर में फिटनेस के ट्रेंड को फॉलो करते हैं और फिटनेस व बॉडी बिल्डिंग से संबंधित अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं को पढ़ते हैं। नए फिटनेस ट्रेंड उनके दिमाग को तरोताजा बनाते हैं। यही नहीं, इससे वो अपनी ट्रेनिंग में भी उत्साहित रहते हैं। जिम में ऋतिक अपनी रोजाना की दिनचर्या का अच्छी तरह से पालन करते हैं।
ऋतिक रोशन मसल्स सीक्रेट – जानिए उनका वर्कआउट रुटीन क्या है
ऋतिक रोशन की मसल्स, बॉडी और एब्स का राज है उनका वर्कआउट। उनका वर्कआउट रुटीन इस प्रकार का होता है।
आर्म्स की मसल्स की मजबूती और बाइसेप्स और ट्राइसेप्स के लिए ऋतिक रोशन यह एक्सरसाइज करते हैं।
- डंबल (बाइसेप्स मसल्स के लिए) और ट्राइसेप्स पुल पुश डाउन (ट्राइसेप मसल्स के लिए)।
- बारबेल कर्ल (आर्म्स की स्ट्रेंथ और साइज के लिए), लाइन ट्राइसेप एक्सटेंशन कंसंट्रेशन कर्ल्स (बाइसेप के मसल्स के लिए) और ओवरहेड ट्राइसेप मसल्स (ट्राइसेप के लिए)।
- हैमर डंबल कर्ल (बाहरी बाइसेप्स और ऊपरी फोरआर्म), ट्राइसेप किक बैक (ट्राइसेप के लिए) और रिवर्स कर्ल (बाहरी फोरआर्म, कलाई की मजबूती के लिए)।
- रिस्ट कर्ल (अंदरूनी फोरऑर्म के लिए)।
चेस्ट की एक्सरसाइज (मंगलवार)
- प्लेन बेंच प्रेस (छाती के लिए) और डंबल फ्लाई (छाती के बाहरी मसल्स के लिए)।
- इंक्लाइन डंबल प्रेस (ऊपरी छाती) और क्रॉस पुल ( छाती के मसल्स, साइज और मजबूती के लिए)।
- डिक्लाइन फ्लैश (निचली छाती) और पुल्लोवेर्स (पसलियों और अच्छे पॉश्चर के लिए)।
- चिन अप्स (यह कमर के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है)।
- डंबल रोइंग (टांग और कमर के निचले हिस्से के लिए और नीचे की मसल्स को मजबूती देने के लिए )।
- रिंग पुल (रीढ़ की हड्डी को स्थिरता देने के लिए और पूरी कमर के लिए अच्छी कसरत है)।
- साइड लेटरल (सामने और बीच की कंधे की मसल्स के लिए)।
- फ्रंट राइसेस (सामने के हिस्से के लिए)।
- टी कप्स (सामने के कंधे के मसल्स के लिए)।
- डंबल प्रेस (पूरे कंधे के लिए)।
- लेग एक्सटेंशन (टांगों और टांगों के सामने वाले मसल्स के लिए)
- फ्री स्क्वैट्स (टांगों को शक्ति और आकर देने के लिए)
- लंज (कूल्हों को शेप देने के लिए, कैलोरीज कम करने के लिए)
- लेग कर्ल्स (टांग की मसल्स के लिए)
- गुड मॉर्निंग (कमर के निचले हिस्से के लिए ऋतिक की पसंदीदा एक्सरसाइज)
- हाइपर एक्सटेंशन (कमर के निचले हिस्से की मजबूती के लिए )
- काफ एक्सरसाइज (काफ मसल्स के लिए)
चार दिन इन व्यायामों को करने के बाद ऋतिक रोशन पांचवें दिन आराम करते हैं और उसके बाद फिर से इन्हीं व्यायामों से शुरुआत करते हैं। ऋतिक रोशन मसल्स सीक्रेट में य भी आता है।
व्यायाम के साथ-साथ खाने-पीने को लेकर भी ऋतिक रोशन जागरूक रहते हैं। उनकी रोज की डायट इस प्रकार रहती है।
चार अंडो का सफेद भाग, दो ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक, मेवे, कॉर्न फ्लैक्स दूध के साथ और फल।
और पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम
हरी सब्जियां, दाल, सलाद, प्रोटीन शेक, दो रोटी, चिकन।
छे अंडों का सफेद भाग, सब्जियां, चिकन, केला।
अपना एक इंटरव्यू देते हुए ऋतिक रोशन ने अपनी फिटनेस के बारे में लिए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में भी बताया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि वो अपने खानपान में प्रोटीन को काफी महत्व देते हैं। इसके अलावा, जानिए ऋतिक रोशन मसल्स बनाने के लिए और क्या करते हैं।
और पढ़ें : बच्चों के लिए पिलाटे एक्सरसाइज हो सकती है फायदेमंद, बढ़ाती है एकाग्रता
ऋतिक रोशन मसल्स सीक्रेट – जानिए उनके वर्कआउट टिप्स
हम में से बहुत से अक्सर ट्रेडमिल को कार्डियो एक्सरसाइज का हिस्सा मानते हैं। या कभी-कभी वर्कआउट के दौरान हम घायल हो जाते हैं और ट्रेडमिल पर नहीं चल सकते। और कुछ बार हम ट्रेडमिल पर दौड़ने के मूड में नहीं होते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हम कार्डियो एक्सरसाइज नहीं कर सकते। ऋतिक रोशन का मानना है कि ट्रेडमिल के अलावा हमारे पास कार्डियो करने के बहुत से विकल्प है।
ऋतिक रोशन का मानना है कि एक चोट का मतलब सिर्फ इतना है कि आपने सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं लिया। जैसा कि ऋतिक रोशन कहते हैं एक्सरसाइज करते हुए गलतियां करना सामान्य है लेकिन उसके बाद आपको वापस जिम में जाना है, सही तरीके से ट्रेनिंग लेना है। शुरूआत हमेशा धीरे-धीरे करें और फिर समय के साथ स्टेमिना बढ़ जाता है।
- ऋतिक के अनुसार बदलाव शरीर की मांग है। रोजाना या हर दूसरे दिन अपनी वर्कआउट रुटीन को बदलें।
- कसरत करने से पहले स्ट्रेच करें और अगर आपका शरीर न चाहे, तो बहुत अधिक वजन न उठाएं।
- अच्छी नींद लें।
- रोजाना दो शरीर के भागों की एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज के बाद वो 500-1000 बार रस्सी कूदते हैं।
तो ये थे ऋतिक रोशन बॉडी मसल्स सीक्रेट। इसके अलावा, ऋतिक रोशन रोज सुबह एक घंटा कार्डियो और आधा घंटा स्ट्रेच और एब्स एक्सरसाइज करते हैं। वो लगभग 15 सालों से लगातार वर्कआउट कर रहे हैं। इसलिए, उनका मेटाबोलिज्म हाई है और वो एक्सरसाइज पर पूरा ध्यान देते हैं। ऋतिक ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में काम करने के लिए दो महीने कसरत नहीं की थी। दो महीने में उन्होंने लगभग आठ किलो वजन अधिक किया था। उस समय उन्होंने हर तरह का जंक फूड खाया जैसे पिज्जा,समोसा, मिठाई। लेकिन, ऋतिक अपने वर्कआउट को लेकर बहुत ही गंभीर हैं। ऋतिक एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे स्कीइंग और वॉटर स्पोर्ट आदि में भी बहुत दिलचस्पी लेते हैं।