व्हील चेयर योग: अपनी डिसेबिलिटी का ना बनने दें रुकावट! हेल्दी रहने के लिए ट्राय करें ये योग
कहते हैं जब दिमाग कमजोर हो, तो परिस्थितियां समस्या बन जाती हैं… जब दिमाग स्थिर होता है, तो परिस्थितियां चुनौती बन जाती हैं… और जब दिमाग मजबूत होता हो, तो परिस्थितियां अवसर बन जाती हैं। आज यह आर्टिकल विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो डिसएब्लिटी के शिकार हैं और व्हील चेयर की मदद से डेली एक्टिविटी करने में पूरी तरह से सक्षम हैं, तो हम आपके लिए खास व्हील चेयर योग (Wheelchair Yoga) से जुड़ी जानकरी लेकर आएं हैं। इन व्हील चेयर योगासन (Wheelchair Yoga) की मदद से फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से फिट रहना संभव हो सकता है।
व्हील चेयर योग में कौन-कौन से योगासन हैं शामिल?
व्हील चेयर योग (Precautions) के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
चलिए व्हील चेयर योगासन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपसे करते हैं शेयर। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
व्हील चेयर योग (Wheelchair Yoga) में कौन-कौन से योगासन हैं शामिल?
व्हील चेयर योगासन में शामिल है-
काउ पोज (Cow pose)
कैट पोज (Cat pose)
साइड स्ट्रेच(Side Stretch)
ट्विस्ट (Twist)
फॉरवर्ड बेंड (Forward Bend)
इगल पोज (Eagle Pose)
हिप स्ट्रेच (Hip Stretch)
लेग स्ट्रेच (Leg Stretch)
व्हील चेयर योगासन की लिस्ट में शामिल हैं ये 8 योग, जिन्हें व्हील चेयर पर बैठकर आसानी से किया जा सकता है। व्हील चेयर योग (Wheelchair Yoga) के बारे में एक-एक कर आर्टिकल में समझते हैं।
व्हील चेयर योग में शामिल काउ पोज के दौरान शरीर के आगे के हिस्सों (Front body) को टारगेट किया जाता है। काउ पोज (Cow pose) व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- सबसे पहले व्हील चेयर पर पीठ (Back) सीधी करके बैठें।
स्टेप 2- अब दोनों हाथों से व्हील चेयर के आर्म को हाथों से टाइटली होल्ड करें।
स्टेप 3- अब सांस लेते हुए चेस्ट को सिर ऊपर की ओर उठाएं।
स्टेप 4- कुछ सेकेंड के लिए बॉडी को इसी पुजिशन में रखें और और फिर सांस छोड़ते हुए नॉर्मल बैठे हुए पुजिशन (Position) में आ जाएं।
काउ पोज व्हील चेयर योग 5 से 7 बार किया जा सकता है।
कैट पोज व्हील चेयर योगासन की मदद से बैक बॉडी को टारगेट करने में मदद मिलती है। व्हील चेयर योग की लिस्ट में शामिल कैट पोज से पीठ को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ-साथ फ्लैक्सिबल बनाने में मदद मिलती है। कैट पोज (Cat pose) व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- सबसे पहले अपने हाथों को अपनी थाई पर रखें या आप चाहें, तो व्हील चेयर के आर्म को भी होल्ड कर सकते हैं।
स्टेप 2- अब सांस लेते हुए बॉडी के ऊपरी और सामने वाले हिस्से को बैंड करें।
स्टेप 3- कुछ सेकेंड के लिए रुकें और सांस छोड़ते हुए सीधे हो जाएं और पीठ सीधी कर लें।
कैट पोज व्हील चेयर योगासन (Cat pose Wheelchair Yoga) को भी 5 से 7 बार किया जा सकता है।
व्हील चेयर योग (Wheelchair Yoga) की लिस्ट में शामिल साइड स्ट्रेंथ योग और एक्सरसाइज दोनों ही है। इस व्हील चेयर योगासन की मदद से बॉडी को फ्लैक्सिबल रखने के साथ-साथ हाथों के स्टैमिना को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साइड स्ट्रेंथ व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- व्हील चेयर पर आराम से बैठ जाएं और अपने दाहिने हाथ को अपनी दाहिने जांघ पर रखें।
स्टेप 2- बाएं हाथ को सेमी सर्कल बनाते हुए दाहिने ओर की कमर की ओर ले जाएं।
स्टेप 3- अब सांस छोड़ते हुए हाथ को नॉर्मल पुजिशन में लाएं।
स्टेप 4- अब इन्हीं स्टेप्स को अपने बाएं हाथ से करें।
साइड स्ट्रेंथ योग को आप 4-4 बार दोनों हाथों से करें।
व्हील चेयर योगासन में शामिल ट्विस्ट को आसानी से किया जा सकता है। ट्विस्ट व्हील चेयर योग (Twist Wheelchair Yoga) बैक यानी पीठ के लिए बेस्ट माना जाता है और इससे अपर एवं लोअर बैक दोनों की तकलीफ दूर सकती है या पीठ को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है। ट्विस्ट व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- व्हील चेयर पर नॉर्मल एवं रिलैक्स होकर बैठ जाएं।
स्टेप 2- अब दोनों हाथों को थाइ पर रखें या कमर पर रखें।
स्टेप 3- अब अपर बॉडी को लेफ्ट एवं राइट साइड से ट्विस्ट करें।
ट्विस्ट व्हील चेयर योग (Twist Wheelchair Yoga) को आप 4 से 5 बार कर सकते हैं। यही नहीं आप कभी भी बैठने के दौरान परेशानी महसूस करें, तो बॉडी को ट्विस्ट कर सकते हैं।
5. फॉरवर्ड बेंड व्हील चेयर योग (Forward Bend wheelchair Yoga)
फॉरवर्ड बेंड व्हील चेयर योग बिल्कुल कैट पोज की तरह ही है। इससे व्हील चेयर योगासन से हिप्स (Hips) और हैमस्ट्रिंग (Hamstrings) को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद मिल सकती है। फॉरवर्ड बैंड व्हील चेयर योग (Forward Bend Wheelchair Yoga) करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- सबसे पहले अपने हाथों को अपनी थाई पर रखें या आप चाहें, तो व्हील चेयर के आर्म को भी होल्ड कर सकते हैं।
स्टेप 2- अब सांस लेते हुए बॉडी के ऊपरी और सामने वाले हिस्से को बैंड करें।
स्टेप 3- फ्रंट बॉडी को बैंड करें और ध्यान रखें कि फेस और घुटने में सिर्फ कुछ ही दूरी हो।
स्टेप 4- कुछ सेकेंड के लिए रुकें और सांस छोड़ते हुए सीधे हो जाएं और पीठ सीधी कर लें।
व्हील चेयर योग की लिस्ट में शामिल इगल पोज कंधे (Shoulder) और पीठ (Back) के लिए लाभकारी माना जाता है। इगल पोज व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- आराम से पीठ सीधी कर बैठ जाएं।
स्टेप 2- अब दोनों हाथों को आपस में ट्विस्ट करें।
स्टेप 3- ट्विस्ट करने के बाद हाथों को अपवर्ड डायरेक्शन में सांस लेते हुए ले जाएं और कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करें।
स्टेप 4- अब सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर लाएं।
इगल पोज व्हील चेयर योग (Eagle Pose Wheelchair Yoga) को 20 से 30 सेकेंड तक कर सकते हैं।
व्हील चेयर पर लगातार बैठे रहने की वजह से बॉडी का पूरा वेट हिप्स पर ही पड़ता है। इसलिए हिप्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए हिप स्ट्रेच व्हील चेयर योग अत्यंत लाभकारी माना जाता है। हिप स्ट्रेच व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- व्हील चेयर पर पीठ सीधी कर बैठें।
स्टेप 2- अब सांस लेते हुए राइट लेग को आराम से उठाते हुए अपने लेफ्ट थाइ पर रखें और रिलैक्स करें।
स्टेप 3- अब स्टेप 2 की प्रक्रिया को अपने राइट लेग से करें। सिर्फ ध्यान रखें की जब पैर को नीचे की ओर ला रहें हैं, तो सांस छोड़ते हुए लाएं।
हिप स्ट्रेच व्हील चेयर योग (Hip Stretch Wheelchair Yoga) आप बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं और आप इस योगासन को दोनों पैरों से 4-4 बार कर सकते हैं।
अब बॉडी के लोअर पार्ट यानी पैरों को मजबूती मिली, इसलिए लेग स्ट्रेच योग करें। इस योगासन से पैरों के जॉइन्ट्स को मजबूती मिलती है। लेग स्ट्रेच व्हील चेयर योगासन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें। जैसे:
स्टेप 1- सबसे पहले पीठ सीधी कर बैठ जाएं।
स्टेप 2- अब अपने लेफ्ट लेग को ऊपर की ओर लाएं और घुटने को बैंड करते हुए तलवे को चेयर पर रखें।
स्टेप 3- इस दौरान आराम से ब्रीदिंग करें।
स्टेप 4- अब इस पूरी प्रक्रिया को राइट लेग से करें।
लेग स्ट्रेच व्हील चेयर योग (Leg Stretch Wheelchair Yoga) आप बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं और आप इस योगासन को दोनों पैरों से 4 से 5 बार कर सकते हैं।
व्हील चेयर योग (Precautions) के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
व्हील चेयर पर योग करने के पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे:
किसी समतल जगह और वैसे जगह पर चेयर रखें जहां पर कोई आपको डिस्टर्ब ना करें।
अब व्हील चेयर पर योग करने से पहले सबसे पहले अपनी व्हील चेयर के व्हील को लॉक करें।
किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करने में लाभ मिलता है।
हेल्दी रहते हैं।
अगर आप व्हील चेयर योग (Wheelchair Yoga) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
सेहतमंद रहने के लिए योग के साथ-साथ हेल्दी डायट फॉलो करना भी बेहद जरूरी है। इसलिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें और जानें कब और क्या खाएं एक्सपर्ट से।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
INTERNATIONAL DAY OF YOGA JUNE 21/https://yoga.ayush.gov.in/Accessed on 02/06/2021
Yoga in a Wheelchair/https://www.expandinglight.org/free/yoga-teacher/advice/wheelchair-yoga.php/Accessed on 02/06/2021
Capturing the Benefits of Wheelchair Yoga/https://www.wheel-life.org/capturing-benefits-wheelchair-yoga/Accessed on 02/06/2021
Precautions/https://temeculaca.gov/DocumentCenter/View/9019/Wheelchair-Yoga/Accessed on 02/06/2021
CENTRAL COUNCIL FOR RESEARCH IN YOGA & NATUROPATHY/http://ccryn.gov.in/Accessed on 02/06/2021
Disabilities/https://www.nhp.gov.in/disease/non-communicable-disease/disabilities/Accessed on 02/06/2021