backup og meta

वसाबी की ज्यादा मात्रा से महिला को हुआ ब्रोकन हार्ट सिन्ड्रोम

वसाबी की ज्यादा मात्रा से महिला को हुआ ब्रोकन हार्ट सिन्ड्रोम

वसाबी (Wasabi) क्या है?

वसाबी एक तरह की औषधि है, जिसे जापानी हॉरसरेडिश के नाम से भी जाना जाता है। इसकी जड़ का प्रयोग खाने में मसाले के रूप में किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए वसाबी के फायदे बहुत हैं। स्वाद में ये बहुत तीखा होता है और यह जापान में काफी आसानी से मिल सकता है। विटामिन और मिनिरल से भरपूर वसाबी कई स्वास्थय संबंधी परेशानियों से बचाने में सहायक हो सकता है। वसाबी में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीजियम, सोडियम और जिंक होने के साथ ही इसमें फोलेट, विटामिन-ए, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी भी होते हैं, जो कई तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इस फल से जुड़े रिसर्च अभीभी किये जा रहे हैं।

और पढ़ें: क्यों बादाम को भिगोकर खाने की दी जाती है सलाह? जानें भीगे हुए बादाम के फायदे

कुछ सब्जियां या फल एक जैसे दिखते हैं जिन्हें अगर गलती से खा लिया जाए तो आपकी सेहत के लिए महंगा पड़ सकता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में ऐसा ही कुछ कहा गया है। एक 60 साल की महिला ने वसाबी को एवोकाडो समझकर खा लिया। टेस्ट में अलग-अलग होने के बावजूद भी महिला ने वसाबी को एवोकैडो समझकर ज्यादा मात्रा में खा लिया जिसकी वजह से महिला के हार्ट-फंक्शन ही बिगड़ गया।

[mc4wp_form id=”183492″]

दरअसल, 60 वर्षीय महिला एक शादी में गई हुई थी। वहां मौजूद कई तरह की डिशेस में उसने वसाबी को एवोकाडो समझकर थोड़ी ज्यादा मात्रा में खा लिया। उसके थोड़ी देर बाद ही उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। डॉक्टर के पास ले जाने पर पता चला कि वसाबी की ज्यादा मात्रा लेने से उसे ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी (takotsubo cardiomyopathy) हो गया है। इसे ब्रोकन हार्ट सिन्ड्रोम (broken heart syndrome) के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह सिंड्रोम आमतौर पर ज्यादा उम्र की महिलाओं में अचानक आए भावनात्मक या शारीरिक तनाव के कारण होता है। हालांकि, महिला की अभी स्वाथ्य स्थिति सही है।

और पढ़ें: भारत में हृदय रोगों (हार्ट डिसीज) में 50% की हुई बढोत्तरी

वसाबी

और पढ़ें: वेट लॉस डायट प्लान में शामिल करें ये 5 इंडियन रेसिपीज, पांच दिन में घटेगा वजन

वसाबी सेहत के लिए कैसे लाभदायक है?

इसके सेवन सेहत को निम्नलिखित फायदा हो सकता है। जैसे-

वसाबी के फायदे: वजन रहता है संतुलित

इस फल के पत्ते में गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। चूहों पर किये गये रिसर्च के अनुसार पत्ते के सेवन से एक्स्ट्रा फैट में कमी आई है। अभी भी इससे जुड़े रिसर्च जारी हैं।

वसाबी के फायदे: हड्डियां होती हैं मजबूत

जानवरों पर किये गये रिसर्च के अनुसार इसमें मौजूद पी-हाइड्रोक्सीसिनेमिक एसिड (HCA) हड्डियों के निर्माण में सहायक होते हैं और हड्डियों को टूटने से बचाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार यह कैल्शियम की तरह काम करता है।

वसाबी के फायदे: ब्रेन के लिए है अच्छा

इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है। रिसर्च के अनुसार ये फल न्यूरोडिजेनेरेटिव डिसऑर्डर जैसे पार्किसंस जैसी बीमारियों से बचा सकता है। दिमाग को स्वस्थ्य रखने में सहायक हो सकता है।

और पढ़ें: 30 प्लस वीमेन डायट प्लान में होने चाहिए ये फूड्स, एनर्जी रहेगी हमेशा फुल

वसाबी के फायदे: कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा होता है कम

वसाबी में एंटीकैंसर प्रॉपर्टीज मौजूद होते हैं। अभी भी इससे जुड़े शोध जारी हैं जिससे ये पता चल पाया है की कैंसर जैसे रोगों से बचाने में इसका उपयोग किया जा सकता है।

वसाबी के फायदे: इम्यून सिस्टम हो सकता है स्ट्रॉन्ग

वसाबी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी मौजूद होती है। यह इंफेक्शन, इंजुरी और प्रदूषण से बचाने में सहायक होता है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है की क्या यह मनुष्यों के इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बना सकता है और बीमारियों से बचा कर रख सकता है।

वसाबी के फायदे: दिल को रखता है स्वस्थ्य

इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां दूर रह सकती हैं। इसमें एंटी-हाइपरकोलेस्ट्रॉलेमिक (hypercholesterolemic) प्रॉपर्टीज होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकती है।

वसाबी के फायदे: साइनस की परेशानियों को करे दूर

वसाबी में गैस कंपोनेंट्स होते हैं जो नाक के रास्ते से साइनस के लिए शक्तिशाली प्रतिक्रिया का कारण बनते हैं। ये निमोनिया और इन्फ्लूएंजो को होने से रोकता है। इसकी गंध बहुत तेज होती है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह बहुत असरदार होती है। ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है जो मौसमी एलर्जी से पीड़ित होते हैं।

वसाबी के फायदे: सांस सम्बंधित समस्या होती है दूर

वसाबी में गैस कंपोनेंट्स होते हैं जो नाक के रास्ते से साइनस के लिए शक्तिशाली प्रतिक्रिया का कारण बनते हैं। ये निमोनिया और इन्फ्लूएंजो को होने से रोकता है। इसकी गंध बहुत तेज होती है लेकिन,  स्वास्थ्य के लिए यह बहुत असरदार होती है। ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है जिन्हें मौसम बदलने के साथ एलर्जी की समस्या होती है।

वसाबी के फायदे: जवां दिखने में करता है आपकी मदद

इसमें मौजूद एंटी-एजिंग एंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व स्किन पर ग्लो लाने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बों को भी हटाने में मदद करता है।

ज्यादा मात्रा हो सकती है खतरनाक

जानकर हैरानी होगी कि वसाबी की अधिक मात्रा का सेवन निश्चित रूप से आपको थोड़ा स्ट्रेस दे सकता है। कई रिसर्च से पता चलता है कि व्यस्कों को एक टेबलस्पून वसाबी खाने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन, एक चम्मच से ज्यादा इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि, इसकी उपयुक्त खुराक कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि उम्र, हेल्थ-कंडीशन या अन्य स्थितियां। हालांकि, अभी वसाबी के लिए खुराक की एक उपयुक्त मात्रा के निर्धारण के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। ध्यान रखें कि प्राकृतिक उत्पाद हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं, इसलिए किसी भी हर्बल प्रोडक्ट को किसी भी रूप में लेने से पहले लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता है। इसके उपयोग से पहले अपने फार्मासिस्ट या डॉक्टर से परामर्श करें।

और पढ़ें: कई गुणों से भरपूर है रोजमेरी हर्ब, जानें इसके 5 अद्भुत फायदे

वसाबी का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

वसाबी के सेवन से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे-

  • अगर आपको किसी खाने की चीज से एलर्जी है तो इसका सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के सलाह बिना इसके सेवन करने की गलती बिल्कुल न करें।
  • ब्लीडिंग डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों का इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है तो उसके 15 दिन पहले से ही इसे न खाएं और सर्जरी के बाद भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

इसके साथ ही वसाबी से सेवन से साइड इफेक्ट भी हो सकता है।

  • पेट खराब (लूज मोशन) की समस्या हो सकती है
  • डायरिया होने का भी खतरा बना रहता है
  • इसके सेवन से उल्टी हो सकती है
  • ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या बढ़ सकती है
  • वसाबी में एसिडिक तत्व भी होते हैं। इसके ज्यादा सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

वसाबी से जुड़े रिसर्च अभी जारी हैं लेकिन, अगर वसाबी से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।

[embed-health-tool-bmi]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Wasabi Root/https://fruitsandveggies.org/Accessed on 28/12/2019

Antibacterial Activities of Wasabi against Escherichia coli O157:H7 and Staphylococcus aureus/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5030237/Accessed on 28/12/2019

6 Wonderful Benefits Of Wasabi/https://www.organicfacts.net/Accessed on 28/12/2019

Inflammation, Infectious Triggers, and Parkinson’s Disease/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/30837941/Accessed on 28/12/2019

Inhibitory effects of Japanese horseradish (Wasabia japonica) on the formation and genotoxicity of a potent carcinogen, acrylamide./https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/27670634/Accessed on 28/12/2019

Current Version

30/09/2021

Shikha Patel द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील

Updated by: [email protected]


संबंधित पोस्ट

क्या आप फूड बोर्न डिजीज और फूड प्वाइजनिंग को एक समझते हैं, जानें दोनों में अंतर

पाइल्स में डायट पर ध्यान देना होता है जरूरी, इन फूड्स का करें सेवन


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/09/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement