backup og meta

एक्टोपिया कोर्डिस...जब न्यूली बॉर्न बेबी का हार्ट हो जाता है डिस्लोकेट!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/12/2021

    एक्टोपिया कोर्डिस...जब न्यूली बॉर्न बेबी का हार्ट हो जाता है डिस्लोकेट!

    दिल से जुड़ी कई बीमारियों के बारे में हम सभी पढ़ते हैं, लेकिन कुछ बीमारियां रेयर होती हैं। ऐसी ही एक हार्ट डिजीज है एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis)। चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल कोलोराडो (Children’s Hospital Colorado) द्वारा पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार 126,000 बच्चों में एक बच्चे को एक्टोपिया कोर्डिस की समस्या होती है। रेयर डिजीज की लिस्ट में शामिल एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis), एक्टोपिया कोर्डिस के कारण और इससे जुड़े कई अन्य सवालों का जवाब इस आर्टिकल में जानेंगे।

  • एक्टोपिया कोर्डिस क्या है?
  • एक्टोपिया कोर्डिस के कारण क्या हैं?
  • एक्टोपिया कोर्डिस के लक्षण क्या हैं?
  • एक्टोपिया कोर्डिस का निदान कैसे किया जाता है?
  • एक्टोपिया कोर्डिस का इलाज कैसे किया जाता है?
  • एक्टोपिया कोर्डिस के फैक्ट्स क्या हैं?
  • चलिए अब एक-एक कर एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) से जुड़े इन सवालों के जवाब जानते हैं।

    एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) क्या है?

    एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis)

    यूके के इंटरनैशनल सोसायटी ऑफ अल्ट्रासाउंड इन ऑब्सटेट्रिक्स गायनोकोलॉजी (International Society of Ultrasound in Obstetrics and Gynecology) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एक्टोपिया कोर्डिस रेयर डिसऑर्डर की लिस्ट में शामिल है। वहीं एक्टोपिया कोर्डिस जन्मजात दोष भी है। एक्टोपिया कोर्डिस होने की स्थिति में हार्ट चेस्ट कैविटी (Chest Cavity) की जगह पर ना होकर वहां से हटकर होता है। इस डिसऑर्डर के शिकार बच्चे का सर्वाइवल रेट कम माना जाता है, लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी ने एक्टोपिया कोर्डिस के इलाज (Treatment for Ectopia cordis) की प्रक्रिया एवं ठीक तरह से देखरेख कर इस परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।

    अगर एक्टोपिया कोर्डिस को सामान्य शब्दों में समझें, तो नवजात शिशु का हृदय अपने स्थान पर ना होकर वहां से अलग होता है और गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान इस डिसऑर्डर की जानकारी मिल जाती है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) की जानकारी नहीं मिलती है, तो नवजात के जन्म के बाद ही इस हार्ट कंडिशन की जानकारी मिल जाती है। एक्टोपिया कोर्डिस के अलग-अलग टाइप भी हो सकते हैं।

    एक्टोपिया कोर्डिस के प्रकार-

  • सर्वाइकल (Cervical)
  • थोरेसिक (Thoracic)
  • थोरैकोएब्डॉमिनल एक्टोपिया (Thoracoabdominal ectopia)
  • एब्डोमिनल एक्टोपिया (Abdominal ectopia)
  • एक्टोपिया कोर्डिस की समस्या क्यों होती है, यह आगे समझेंगे।

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में पानी का सेवन गर्भवती महिला और शिशु के लिए कैसे लाभकारी है?

    एक्टोपिया कोर्डिस के कारण क्या हैं? (Cause of Ectopia cordis)

    एक्टोपिया कोर्डिस के मुख्य कारणों की जानकारी अभी भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे क्रोमोसोमल एब्नॉर्मलटिस (Chromosomal abnormalities) से भी जोड़कर देखा जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (American Heart Association) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एमनीओटिक सेक (Amniotic sac) के प्रेग्नेंसी के शुरुआती अवस्था में ही डैमेज होने की स्थिति में एक्टोपिया कोर्डिस की समस्या शुरू होती है। ऐसी स्थिति को एमनीओटिक बैंड सिंड्रोम (Amniotic Band Syndrome) कहते हैं। वहीं अगर फीटल डेवलपमेंट (Fetal development) के दौरान अगर ब्रेस्टबोन (Breastbone) का विकास ठीक तरह से ना होने की स्थिति भी एक्टोपिया कोर्डिस की संभावना को बढ़ाता है। ब्रेस्टबोन को मेडिकल टर्म में स्टर्नम (Sternum) भी कहा जाता है। एक्टोपिया कोर्डिस की स्थिति कभी-कभी प्रेग्नेंसी के दौरान किसी खास ड्रग्स के दुष्परिणाम स्वरूप भी वजह से हो सकती है।

    नोट: प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी दवाओं का सेवन गर्भवती महिला को अपनी मर्जी से नहीं करना चाहिए। अगर आप पहले से किसी दवा का सेवन कर रहीं हैं, तो इसकी जानकारी अपने हेल्थ एक्सपर्ट को जरूर दें।

    और पढ़ें : बच्चे का साइज कैसे बढ़ता है गर्भावस्था के दौरान?

    नवजात शिशु में एक्टोपिया कोर्डिस के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Ectopia cordis)

    नवजात शिशु के जन्म के तुरंत बाद ही एक्टोपिया कोर्डिस को आसानी से समझा जा सकता है, क्योंकि हार्ट चेस्ट कैविटी में ना होकर बाहर की ओर होता है। इसके अलावा निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं। जैसे:

    • बच्चे को क्लिफ्ट पैलेट (Cleft palate) होना।
    • लंग्स का ठीक तरह से डेवलप (Undeveloped Lungs) ना होना।
    • स्पाइनल (Spinal) से जुड़ी समस्या होना।

    इन लक्षणों के अलावा एक्टोपिया कोर्डिस की समस्या से पीड़ित लोगों में बैक बॉन (Back bone) से जुड़ी हुई समस्या भी देखी जा सकती है।

    और पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में रोना गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हो सकता है खतरनाक?

    नवजात शिशु में एक्टोपिया कोर्डिस की स्थिति क्यों कॉम्प्लिकेटेड मानी जाती है? (Complication of Ectopia cordis)

    एक्टोपिया कोर्डिस की समस्या की वजह से निम्नलिखित शारीरिक परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे:

    इनमें से कोई एक परेशानी भी शिशु की तकलीफ को और ज्यादा बढ़ाने के लिए काफी है। इसलिए अगर शिशु में एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) की समस्या है, तो इसका जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जाता है। डॉक्टर्स की टीम एक्टोपिया कोर्डिस के ट्रीटमेंट के पहले बॉडी चेकअप (Body checkup) भी करती है।

    और पढ़ें :  क्यों नवजात शिशुओं को ज्यादा परेशान करती है हायपरविस्कोसिटी सिंड्रोम की समस्या?

    एक्टोपिया कोर्डिस का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Ectopia cordis)

    प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर या दूसरे ट्राइमेस्टर में एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) की जानकारी डॉक्टर को मिल जाती है। दरअसल प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के अलग-अलग स्टेज में अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) की जाती है और उसी दौरान एक्टोपिया कोर्डिस डायग्नॉस किया जाता है। अगर किसी कारण से प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) डायग्नॉस नहीं किया जाता है, तो बच्चे के जन्म के साथ ही एक्टोपिया कोर्डिस की जानकारी मिल जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हार्ट अपने एक्चुअल प्लेस पर ना होकर शरीर के बाहरी त्वचा से जुड़ा होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) एवं डॉप्लर (Doppler) की मदद से एक्टोपिया कोर्डिस की जानकारी मिल जाती है। वहीं प्लेन रेडियोग्राफ (Plain Radiograph) की सहायता से हार्ट के एब्नॉर्मल लोकेशन की भी जानकारी प्रेग्नेंसी के दौरान मिल सकती है।

    और पढ़ें : गर्भावस्था के दौरान बेटनेसोल इंजेक्शन क्यों दी जाती है? जानिए इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स

    नवजात शिशु में एक्टोपिया कोर्डिस का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Ectopia cordis)

    एक्टोपिया कोर्डिस होने पर सर्जरी की मदद ली जाती है और हार्ट को ड्रेसिंग के सहायता से कवर किया जाता है। इस दौरान बच्चे को इंफेक्शन (Infection) से बचाने के लिए एंटीबायोटिक (Antibiotic) दी जाती है। सर्जरी से पहले डॉक्टर शिशु के हार्ट की भी चेकअप (Heart checkup) करते हैं। अगर नवजात शिशु एक्टोपिया कोर्डिस के साथ-साथ किसी अन्य हार्ट डिजीज (Heart disease) का भी शिकार है, तो ट्रीटमेंट के दौरान इसे भी ध्यान रखा जाता है। दरअसल शिशु अगर एक्टोपिया कोर्डिस के साथ-साथ किसी अन्य हार्ट डिजीज का भी शिकार है, तो बच्चे की स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है।

    और पढ़ें : Ventricular septal defect: वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (जन्मजात हृदय दोष) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

    बेबी डिलिवरी के बाद महिलाएं मानसिक परेशानियों का शिकार हो सकती हैं। इसलिए मेंटल स्ट्रेस को दूर रखने का क्या है आसान तरीका जानिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर।

    और पढ़ें : Ventricular septal defect: वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (जन्मजात हृदय दोष) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

    एक्टोपिया कोर्डिस के फैक्ट्स (Facts of Ectopia cordis)

    टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल (Texas Children’s Hospital) द्वारा पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एक्टोपिया कोर्डिस से जुड़े फैक्ट्स निम्नलिखित हैं। जैसे:

    • 1 मिलियन बच्चों में सिर्फ 8 बच्चों में एक्टोपिया कोर्डिस की समस्या देखी गई है।
    • नवजात लड़कियों की तुलना में नवजात लड़कों में एक्टोपिया कोर्डिस की समस्या देखी जाती है।

    शिशु को अगर एक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) है, तो ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, क्योंकि इसका इलाज किया जा सकता है। अगर आप एक्टोपिया कोर्डिस या एक्टोपिया कोर्डिस के इलाज या सर्जरी से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हमारे हेल्थ एक्सपर्ट आपके सवालों का जवाब देंगे। हालांकि अगर आपके शिशु को ट्रंएक्टोपिया कोर्डिस (Ectopia cordis) की समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट बच्चे की पूरी हेल्थ कंडिशन (Babies health condition) को ध्यान में मेडिकेशन या सर्जरी का निर्णय लेते हैं।

    नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकरी जानने के लिए नीचे दिए इस क्विज को खेलिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 23/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement