कोविड-19 महामारी के फैलने के बाद दुनिया भर में तबाही सी मची हुई है। देश और दुनिया में हवाई सेवाओं पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। भारत में कई विदेशी यात्री हैं, जो अपने देश जाना चाहते हैं, लेकिन लॉकडाउन के बाद हवाई यात्रा बंद हो जाने से नहीं जा सकते। ऐसे भी दूसरे लोग हैं, जो देश में ही एक जगह से दूसरे जगह जाना चाहते हैं, लेकिन वे भी कोरोना लॉकडाउन के बाद बंद हुई हवाई यात्रा के कारण फंसे पड़े हैं। दरअसल सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन लगाया और अब ऐसा लगता है कि जल्द ही लॉकडाउन से लोगों को छुटकारा मिलने वाली है। ऐसे में क्या आप लॉकडाउन खत्म होने के बाद हवाई सफर पर जा रहे हैं। अगर आपका जवाब हां हैं, तो यह जरूर जान लीजिए कि हवाई यात्रा में कोरोना वायरस से कैसे बचें।
कोरोना लॉकडाउन के बाद हवाई यात्राःपहले देश के 10 बड़े हवाई अड्डों से शुरू हो सकती है यात्रा
अगर आप सोच रहे हैं कि लॉकडाउन खुलने के बाद सभी हवाई अड्डों को एक ही बार में खोल दिया जाएगा, तो आप गलत सोच रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद पहले देश के 10 हवाई अड्डों को खोला जाएगा। इसके बाद दूसरे एयरपोर्ट की सेवाओं या अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को चालू किया जा सकता है।