Figwort: फिगवॉर्ट क्या है?
परिचय
फिगवॉर्ट (Figwort) क्या है?
फिगवॉर्ट एक औषधिय पौधा है। इसका साइंटिफिक नाम Scrophularia है। फिगवॉर्ट Scrophulariaceae प्रजाति का पौधा है। यह पौधा 200 किस्म की नस्लों में पाया जाता है। शरीर में मूत्र की मात्रा बढ़ाने और यूजन करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस औषधि का इस्तेमाल कभी-कभी त्वचा की स्थितियों जैसे एक्जिमा, खुजली, सोरायसिस, बवासीर, सूजन और दाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल devil’s claw के विकल्प के रूप में भी किया करते हैं, क्योंकि इसमें दो जड़ी-बूटियों में समान रसायन पाए जाते हैं।

इसमें अमीनो एसिड, फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, सैपोनिन, फाइटोस्टेरॉल, कार्डियक ग्लाइकोसाइड, शतावरी, फैटी एसिड, डायोसिन के तत्व पाए जाते हैं। इस जड़ी बूटी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज के लिए मलहम, चाय, काढ़े, कैप्सूल और टिंचर के रूप में किया जा सकता है। इसका पौधा बारहमासी होता है और 50 से 100 सेमी तक ऊंचा होता है।
उपयोग
फिगवॉर्ट (Figwort) का इस्तेमाल किस लिए होता है?
- लोग फिगवॉर्ट को वॉटर पिल (water pill) के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। यह यूरिन प्रोडक्शन को बढ़ाकर पेट फूलने की स्थिति में राहत देता है।
- कई बार एग्जिमा (eczema), खुजली, सोरायसिस, बवासीर, सूजन और लालिमा पड़ने जैसी समस्याओं में इसे सीधे ही त्वचा पर लगाया जाता है। वहीं, कुछ लोग फिगवॉर्ट का इस्तेमाल डेविल्स क्लॉ के विकल्प के रूप में भी इसका इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि दोनों में ही समान केमिकल्स होते हैं।
- कान के दर्द के लिए इसका बाहरी रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
- यह रेबीज के उपचार में भी इस्तेमाल किया जाता है।
- इसका उपयोग टॉन्सिलर हाइपरटोनी और क्रॉनिक टॉन्सिलिटिस के उपचार में भी किया जाता है।
- बवासीर के साथ-साथ इसका इस्तेमाल दाद, खुजली, सूजन और खरोंच के सूजन के लिए भी किया जा सकता है।
- यह मासिक धर्म के दौरान भी दर्द से राहत दिलाता है।
- इसका उपयोग शरीर के डिटॉक्स को बाहर करने के लिए भी किया जाता है।
- इसका उपयोग ट्यूमर और सूजन के उपचार के लिए भी किया जाता है।
- इसकी पत्तियों से बने टिंचर का उपयोग शरीर की सुस्ती और कब्ज की समस्या के उपचार के लिए भी किया जाता है।
फिगवॉर्ट (Figwort) कैसे कार्य करता है?
इसके कार्य करने के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें। हालांकि, कुछ ऐसे शोध हैं, जो बताते हैं कि फिगवॉर्ट में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जो सूजन कम करते हैं।
यह भी पढ़ें: स्किन एलर्जी से राहत पाने के 4 आसान घरेलू उपाय
सावधानियां और चेतावनी
फिगवॉर्ट (Figwort) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?
फिगवॉर्ट को ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इसे गर्मी और नमी से दूर रखें।
- हाइपरसेंसिविटी रिएक्शन के लेकर इसे मॉनिटर करें। यदि इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो इसका सेवन बंद कर दें और एंटीहिस्टामाइन या अन्य उपयुक्त थेरिपी लें।
- ब्लड प्रेशर और पल्स को मिलाकर कार्डिएक स्टेटस को मॉनिटर करें। पल्स गिरने पर ध्यान दें। कार्डिएक से संबंध समस्याओं से पीड़ित लोगों को फिगवॉर्ट का सेवन नहीं करना चाहिए।
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
फिगवॉर्ट (Figwort) कितना सुरक्षित है?
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में दोनों ही स्थितियों में फिगवॉर्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चों को फिगवॉर्ट नहीं देना चाहिए। हाइपरसेंसिविटी से पीड़ित लोगों को फिगवॉर्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को कार्डिएक समस्याएं हैं, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
साइड इफेक्ट्स
फिगवॉर्ट (Figwort) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं ?
फिगवॉर्ट से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी फिगवॉर्ट के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
रिएक्शन
यह भी पढ़ें: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचने के 8 घरेलू उपाय
फिगवॉर्ट (Figwort) से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?
फिगवॉर्ट आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
- फिगवॉर्ट वॉटर पिल्स (डाइयूरेटिक दवाइयों) के साथ रिएक्शन करके बॉडी में लीथियम के स्तर को असंतुलित कर सकता है।
इसके साथ ही यह निम्नलिखित प्रोडक्ट्स के साथ रिएक्शन कर सकता है:
- एंटिआरयथमिक्स (Antiarrhythmics), बीटा ब्लॉकर्स, कार्डिएक ग्लायकोसाइड्स दवाइयां
- एंटीडायबिटीज दवाइयां
- कार्डिएक ग्लायकोसाइड औषधियां
फिगवॉर्ट को कैसे स्टोर करें?
इस औषधि को कभी भी सूर्य की रोशनी या नमी वाली जगह में स्टोर नहीं करना चाहिए। इसे स्टोर करने के लिए कमरे के तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे बाथरूम या फ्रीज में स्टोर न करें। ध्यान रखें कि, इस औषधि का इस्तेमाल तभी तक करना चाहिए, जब तक यह डॉक्टर द्वारा निर्देश किया गया हो। औषधि का इस्तेमाल न होने पर इसका इस्तेमाल न करें। अगर यह एक्सपायर हो गया हो, तो इसका सेवन करना तुंरत बंद कर दें। इस्तेमाल न होने पर इस औधषि को कभी भी सीधे कूड़ेदान में न फेंके और न ही इसे किसी खुली नाली या टॉयलेट में फ्लश करें। इससे पर्यावरण को नुकसान हो सकता है। इसके सुरक्षित और उचित निपटारे के लिए इसके पैक पर दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ें और अपने डॉक्टर से इस बारे में उचित सलाह लें।
यह भी पढ़ेंः जानिए कौन-सा ब्यूटी प्रोडक्ट कब होगा एक्सपायर
डोसेज
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
फिगवॉर्ट (Figwort) का सामान्य डोज क्या है?
फिगवॉर्ट का डोज उसके निम्नलिखित रूपों पर निर्भर करता है:
- फ्लूड एक्स्ट्रैक्ट: 2-8 ml (1:1) दिन में दो बार
- इनफ्यूजन (Infusion): 2-8 g औषधि प्रतिदिन
- घोल: 2-4 ml (1:5 डायल्युशन) दिन में दो बार
- टॉपिकल (Topical): एक सोक या अनिवार्य होने पर कंप्रेस करके लगाएं
हर मरीज के मामले में फिगवॉर्ट का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। फिगवॉर्ट के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
फिगवॉर्ट (Figwort) किन रूपों में उपलब्ध है?
फिगवॉर्ट निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
- फ्लूड एक्सट्रैक्ट
- सोक (soak)
- घोल
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
और पढ़ें:-
सर्दी-जुकाम की दवा ने आपकी नींद तो नहीं उड़ा दी?
परिवार की देखभाल के लिए मेडिसिन किट में रखें ये दवाएं
पेट में जलन कम करने वाली दवाईयों को लगाना होगा वॉर्निंग लेबल