इन शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए नक्स वोमिका (Nux Vomica) का सेवन किया जा सकता है, लेकिन बिना हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट किये इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए, क्योंकि बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर इसके डोज को प्रिस्क्राइब करते हैं। नक्स वोमिका के फायदे के साथ-साथ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इस आर्टिकल में आगे समझेंगे इससे जुड़े साइड इफेक्ट्स के बारे में।
और पढ़ें : Irritable bowel syndrome (IBS): इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए? (Side effects of Nux Vomica)
अगर बिना किसी हेल्थ एक्सपर्ट के इसका सेवन किया गया, तो इसके कई शारीरिक नुकसान हो सकते हैं, जो गंभीर भी हो सकते हैं। जैसे:
अगर किसी व्यक्ति को लिवर डिजीज है, तो उन्हें नक्स वोमिका का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे लिवर डैमेज (Liver damage) का खतरा हो सकता है। अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा या लंबे वक्त तक किया गया, तो इससे गंभीर समस्या हो सकती है। जैसे:
- बेचैनी महसूस होना
- एंग्जायटी की समस्या
- चक्कर आना
- लिवर फेलियर
- सांस लेने में परेशानी महसूस होना
- दौड़े पड़ना
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार नक्स वोमिका का न्यूरोलॉजिकल साइड इफेक्ट्स बेहद गंभीर होता है। इसलिए जबतक डॉक्टर प्रिस्क्राइब ना करें, तबतक इसके पिल्स, पाउडर जैसे सप्लिमेंट और रॉ नक्स वोमिका का सेवन नहीं करना चाहिए।
नोट: गर्भवती महिला (Pregnant lady) या स्तनपान (Breastfeeding) करवाने वाली महिलाओं को नक्स वोमिका का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर पहले से इसका सेवन कर रहीं हैं, तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें।
और पढ़ें : गर्भवती महिलाएं प्रेग्नेंसी में हेयरफॉल के कारणों और घरेलू उपाय को जान लें
नक्स वोमिका का डोज कितना होना चाहिए? (Dose for Nux Vomica)
औषधीय दवाओं में शामिल नक्स वोमिका पेशेंट की उम्र, हेल्थ एवं और शारीरिक स्थितियों को देखते हुए डॉक्टर इसके सेवन की सलाह देते हैं। हालांकि अभी भी नक्स वोमिका से जुड़े रिसर्च जारी हैं, जिससे इसका और ज्यादा लाभ मिल सके। यह हमेशा ध्यान रखें कि नैचुरल प्रॉडक्ट्स सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। अगर आप नक्स वोमिका (Nux Vomica) के सेवन से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।