बेबी के लिए चीज (Cheese for baby) वैसे तो फायदेमंद होता है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आगर आपकी फैमिली में किसी को डेयरी इंटॉलरेंस (Dairy intolerance) की समस्या है, तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में बच्चों को गाय के दूध या फिर अन्य दूध से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। अगर बच्चे को दूध से एलर्जी है, तो उसे चीज का सेवन करने के बाद ब्लोटिंग, पेट में दर्द या फिर गैस की समस्या भी हो सकती है। एलर्जी की समस्या होने पर बच्चे के चेहरे, होंठ या फिर गले में सूजन आ सकती है। अगर चीज का सेवन करने के बाद आपको बच्चे में ऐसे कोई भी लक्षण नजर आएं, तो आपको तुरंत डॉक्टर को बताना चाहिए और जांच करानी चाहिए।
बेबी के लिए चीज का चयन करने से पहले जान लें इसके फायदे
बेबी के लिए चीज का चयन करने से पहले आपको इसके फायदे के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आपका बच्चा 6 से 8 महीने का है, तो अपने बच्चे को एक दिन में केवल 1 से 2 औंस चीज ही दें। आप बच्चे को प्रोटीन के लिए अन्य फूड्स भी दे सकते हैं। फुल फैट कॉटेज चीज अच्छा कैल्शियम (Calcium) सोर्स है। इसमें साथ ही में प्रोटीन (Protein) और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। अगर आप बच्चे को आधा कप चीज देते हैं, तो आपके बच्चे को 12 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगी। चीज बच्चे को विटामिन ए, विटामिन बी12 (Vitamin b12), राइबोफ्लेविन के साथ ही जरूरी फैट भी प्रदान करता है। छह माह बाद जब बच्चा खाना शुरू करता है, तो भी उसे जरूरी पोषक तत्वों के लिए दूध का सेवन जरूर कराना चाहिए। आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें: जानें आपके बेबी के लिए कौन सा बेस्ट फॉर्मूला मिल्क है, साथ ही देने की सही विधि भी
ऐसे कराएं अपने बच्चे को चीज का सेवन
बच्चे को चीज देने के दौरान आपको उसके शेप पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सात से आठ माह के बच्चे खाने को ठीक तरह से चबा नहीं पाते हैं और उसे पूरा खाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपको चीज क्यूब देने की भूल बिल्कुल नहीं करनी है वरना वो बच्चे के गले में अटक सकता है और उसे समस्या हो सकती है। आपको मोजेराला चीज को मेल्ट करके बच्चे को देना चाहिए। साथ ही अगर आप क्यूब चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह से किसी भी फूड के ऊपर डालकर मेल्ट कर लें। आप एग योक के ऊपर चीज को मेल्ट करके या फिर ग्रिल्ड चीज सैंडविच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पास्ता डिशेज में भी चीज को डाला जा सकता है। आप चाहे तो कॉटेज चीज (Cottage cheese) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं क्योंकि ये सॉफ्ट होती है और बच्चों के लिए इसे खाना आसान होता है। आप सब्जियों या फिर फलों की प्यूरी में कॉटेज चीज डाल सकते हैं। आपके बेबी को चीज का स्वाद पसंद आएगा।
और पढ़ें: क्या छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद होता है बादाम का दूध?
चीज का सेवन बेबी को करा रहे हैं, तो पहले थोड़ी मात्रा का ही इस्तेमाल करें। आप धीरे-धीरे मात्रा बढ़ा सकते हैं। बच्चों को स्वाद लेने दें और आपको फिर समझ आ जाएगा कि वो चीज को एंजॉय कर रहे हैं या फिर नहीं। सबसे बेहतर तो यही है कि आप बच्चे को चीज का सेवन कराने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) से इस संबंध में राय जरूर लें। अगर डॉक्टर आपको मना करे, तो बेहतर होगा कि बच्चे को चीज का सेवन न कराएं। बच्चे को किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर चीज के लिए मना भी कर सकते हैं।
डॉक्टर से परामर्श के बाद ही बेबी के लिए चीज (Cheese for baby) का इस्तेमाल करिए। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता। इस आर्टिकल में हमने आपको बेबी के लिए चीज (Cheese for baby) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंग।