के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
कुपोषण एक स्वास्थ्य स्थिति है, जो पोषक तत्व की कमी के कारण होती है। स्वस्थ रहने के लिए भोजन हमें ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है। जब आवश्यक मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते तो शरीर की ठीक तरह से ग्रोथ नहीं हो पाती। इसके साथ ही वजन भी बहुत कम हो जाता है। इसके कारण कई गंभीर परेशानियां जैसे डायबिटीज (Diabetes), हृदय रोग (Heart disease) आदि होने की संभावना रहती है।
गलत खानपान की आदत, खाने में जरूरी पोषक तत्वों के न होने के कारण भी यह समस्या होती है। दुनियाभर में लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर वहां के पर्यावरण और लाइफस्टाइल के कारण इसके होने की संभावना अधिक होती है।
कुपोषण से ग्रसित लोगों में विटामिन (Vitamin), मिनिरल्स (Minerals) और दूसरे पदार्थों की कमी होती है जो शरीर के सही तरह से काम करने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। कुपोषण दो तरह के होते हैं। कुपोषण के कारण (Cause of Malnutrition) निम्नलिखित परेशानियां हो सकती हैं:
और पढ़ें: डायबिटीज के कारण इन अंगों में हो सकता है त्वचा संक्रमण
कुपोषण के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं:
बच्चों में कुपोषण के निम्नलिखित लक्षण नजर आ सकते हैं:
और पढ़ें: मानसिक थकान (Mental Fatigue) है हानिकारक, जानिए इसके लक्षण और उपाय
कुपोषण होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं। जैसे:
पर्याप्त मात्रा में भोजन का सेवन न करना
कुछ लोग पर्याप्त मात्रा में भोजन का सेवन नहीं करते जिस वजह से उन्हें पोषक तत्व नहीं मिल पाते और वे कुपोषण (Malnutrition) के शिकार हो जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित परेशानियां हो सकती है:
डायजेस्टिव डिसऑर्डर (Digestive Disorder)
यदि शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं करता है तो आप जितना भी हेल्दी डायट (Healthy diet) ले लें तब भी कुपोषण को होने से कोई नहीं रोक सकता। डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) संबंधित नीचे बताई गई परेशानियों में शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है:
एल्कोहॉल डिसऑर्डर (Alcohol disorder)
अत्यधिक मात्रा में एल्कोहॉल (Alcohol) को लेने से गैस्ट्र्रिटिस या पैंक्रियाज को दीर्घकालिक नुकसान पहुंच सकता है। इससे भोजन को पचाने, विटामिन को अवशोषित करने और चयापचय को विनियमित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करने में मुश्किल हो सकती है।
मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर (Mental Health Disorder)
डिप्रेशन और दूसरी मेंटल हेल्थ कंडिशन (Mental health condition) में भी कुपोषण होने की संभावना अधिक होती है। एक स्टडी के अनुसार, स्वस्थ व्यक्तियों की तुलना में कुपोषण के शिकार लोगों में अवसाद की दर 4% अधिक थी।
और पढ़ें: Depression: डिप्रेशन क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
यदि किसी इंसान में कुपोषण के लक्षण नजर आते हैं तो सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि इसके पीछे क्या कारण है। इसका कारण क्रोहन रोग (Crohn’s disease), अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis), सीलिएक रोग (celiac disease) आदि हो सकते हैं। डॉक्टर इसे पता लगाने के लिए आपको कुछ टेस्ट कराने के लिए कह सकता है। इनमें से कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर उसका इलाज करेंगे जिससे रोगी के शरीर में पोषक तत्व का लेवल मेंटेन होने लगेगा। डॉक्टर आपको निम्नलिखित टेस्ट कराने की भी सलाह दे सकते हैं:
कुछ उपकरण कुपोषण की पहचान में मदद करते हैं। मालन्यूट्रिशन यूनिवर्सल स्क्रीनिंग टूल (Malnutrition Universal Screening Tool) की मदद से वयस्कों में इसका पता लगाया जाता है।
कुपोषण होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस वजह से डॉक्टर आपकी स्थिति के हिसाब से आपका ट्रीटमेंट करेंगे। यदि डॉक्टर किसी व्यक्ति में कुपोषण डायग्नोज करते हैं तो सबसे पहले वह रोगी की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार ट्रीटमेंट प्लान करते हैं। इसका उपचार कुपोषण की गंभीरता और किसी भी अन्य स्वास्थ्य स्थितियों या जटिलताओं के होने पर निर्भर करता है। ट्रीटमेंट में निम्नलिखित बातें शामिल हो सकती हैं:
नियमित योग से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। नीचे दिए इस वीडियो को क्लिक करें और योग से जुड़ी खास बातों को जानें।
और पढ़ें: Antibiotic Resistance: एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस क्या है?
कुपोषण प्राथमिक स्तर पर है तो इसकी रोकथाम की जा सकती है। कुपोषण की रोकथाम के लिए लोगों को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से अलग-अलग पोषक तत्वों को लेने की आवश्यकता होती है। बड़े वयस्क, छोटे बच्चे, गंभीर या पुरानी बीमारी वाले लोगों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता हो सकती है कि वे उन पोषक तत्वों को प्राप्त करें जिनकी उन्हें जरूरत है। कुपोषण (Malnutrition) की स्थिति यदि बदतर हो गई है तो इसका इलाज घर पर नहीं हो सकता। इसके लिए उन्हें अस्पताल में भरती कराना पड़ता है।
बच्चों के हेल्दी डायट (Healthy diet) उनके मानसिक और शारीरिक विकास दोनों के लिए आवश्यक है।
नीचे दिए इस क्विज में बच्चों के डायट से जुड़े हैं कई सवाल और उनके जवाब।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।