आंखों की समस्या में लाभकारी होता है रोज वॉटर (Rose water is beneficial in the problem of eyes)
जिस तरह से गुलाब की पत्तियां स्किन के लिए लाभकारी होती हैं, ठीक उसी तरह से रोज वॉटर के भी बहुत से फायदे होते हैं। आंखों में लालिमा आने पर गुलाब जल या रोज वॉटर का यूज किया जा सकता है। अगर आंख में सूखापन लग रहा है तो भी गुलाब जल का प्रयोग किया जा सकता है। एक्यूट डाइसैरोसाइटिस (acute dacryocystitis) की समस्या में भी रोज वॉटर फायदेमंद होता है। 10 से 50 परसेंट रोज ऑयल भी होता है। रोज ऑयल का यूज फूड इंडस्ट्री में अधिक किया जाता है। कुछ लोगों को रोज वॉटर से समस्या भी हो सकती है। रोज वॉटर से जलन की समस्या, लालिमा की समस्या हो सकती है।
रोज वॉटर में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है, इसलिए ये घाव, जलन और कट में लगाने से राहत मिलती है। घाव में रोज वॉटर लगाने से घाव जल्दी भरता है। रोज वॉटर इंफेक्शन से बचाने का काम भी करता है। रोज वॉटर एरोमाथैरिपी की हेल्प से सिरदर्द की समस्या में राहत और माइग्रेन में राहत मिलती है। गुलाब का आप जिस भी तरह से यूज करें, उससे पहले किसी जानकार से पूछ जरूर लें। गुलाब का कई तरह से प्रयोग किया जाता है, आपको जिस तरह से गुलाब का प्रयोग करना हो, आप कर सकते हैं। अगर आपको गुलाब का प्रयोग स्किन के लिए करना है तो स्किन में एक बार टेस्ट करके जरूर कर लें। कई बार लोगों को किसी भी चीज से एलर्जी हो सकती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और गुलाब के फायदे से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।