महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय काफी उथल-पुथल भरा होता है। महिलाओं को मासिक धर्म में पीरियड्स क्रैंप (डिसमेनोरीया), मूड स्विंग्स, थकान आदि का सामना करना पड़ता है, जो कि काफी शारीरिक और मानसिक कष्ट पहुंचाते हैं। कोई भी महिला पीरियड्स क्रैंप (Period Cramps) के समय को याद नहीं करना चाहेगी और यह समस्या महिलाओं के लिए इसलिए भी परेशानी का कारण बनती हैं कि उन्हें इस भयंकर दर्द के साथ घर के दैनिक काम या ऑफिस में जाकर सामान्य रूप से काम करना होता है। कितना मुश्किल है दर्द के साथ चेहरे पर मुस्कान लेकर रोजाना की तरह काम करना। खैर, इन्हीं समस्याओं को समझते हुए और महिलाओं के इस दर्द को कुछ हद तक कम करने के लिए हम लेकर आए हैं पीरियड्स क्रैंप (Period Cramps) के लिए कुछ एक्सरसाइज की जानकारी, जो आपके लिए काफी काम आ सकती हैं।