backup og meta

कौन से हो सकते हैं छाती में अचानक और तेज दर्द के कारण?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/04/2022

    कौन से हो सकते हैं छाती में अचानक और तेज दर्द के कारण?

    छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) होना चिंता और परेशानी की वजह हो सकता है। यह चेस्ट पेन किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकती है जैसे हार्ट अटैक और लंग्स प्रॉब्लम आदि। लेकिन, अगर यह छाती में दर्द जितनी तेज और अचानक होती है, उतनी ही तेजी से ठीक हो जाए और इसके अलावा आपको कोई भी लक्षण नजर न आए, तो इसे हानिरहित माना जाता है। आज हम जानकारी देने वाले हैं छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) के बारे में , जो एकदम ठीक भी हो जाती है। आइए, जानें इस समस्या के कारणों और उपचार के बारे में।

    छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) के क्या हो सकते हैं कारण?

    छाती में तकलीफ होना जिसमें हल्की दर्द, दबाव और बर्निंग फीलिंग, शार्प स्टैबिंग दर्द और गर्दन व कंधे में दर्द आदि शामिल है, किसी के लिए भी परेशानी भरा हो सकता है। चेस्ट पेन के कई अंडरलायिंग डिजीज कारणों से भी हो सकती है। आइए जानते हैं छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) के कारणों के बारे में, जो दर्द एकदम गायब हो सकती है।

    और पढ़ें: सीने में दर्द के कारण (Chest pain causes) हैं कई, कहीं आपका कारण इनमें से तो नहीं?

    हार्ट अटैक (Heart attack)

    हार्ट अटैक की समस्या आमतौर पर तब होती है जब ब्लड क्लॉट की वजह से हार्ट तक ब्लड फ्लो ब्लॉक हो जाता है। ब्लड के बिना टिश्यूज तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है और वो नष्ट हो जाते हैं। हार्ट अटैक की स्थिति में डल, स्टैबिंग, अचानक और शार्प चेस्ट पेन होती है। यह दर्द छाती में सेंटर या लेफ्ट में होती है। यह दर्द शरीर के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकती है। इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हैं:

    • छाती में टाइटनेस या प्रेशर
    • स्वेटिंग
    • अचानक जी मिचलाना या उल्टी आना

    छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) होना हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर कुछ ही देर में ठीक हो जाती है और फिर से वापस हो सकती है। यह एक मेडिकल एमरजेंसी है। इसके लक्षण नजर आने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है। इसका ट्रीटमेंट हार्ट अटैक के कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है। दवाइयों से भी ब्लड क्लॉट फार्मेशन को कम किया जा सकता है। लेकिन, कुछ लोगों को सर्जरी की जरूरत भी हो सकती है।

    और पढ़ें: जानिए हार्ट अटैक के बाद क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

    छाती में अचानक और शार्प दर्द: हार्टबर्न (Heartburn)

    हार्टबर्न भी एक चेस्ट पेन है, जो तब होती है जब स्टमक एसिड पेट से बाहर लीक हो जाता है और अन्नप्रणाली में वापस चला जाता है। अन्नप्रणाली यानी फूडपाइप वो ट्यूब है जो मुंह और पेट को जोड़ती है। इस रोग में अधिकतर लोग छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) का अनुभव करते हैं। यह दर्द गर्दन तक फैल सकती है। इसके कुछ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे:

    • पेट में गड़बड़ होना
    • पेट के भरे होने का अहसास होना और ब्लोटिंग
    • अधिक गैस और बर्पिंग
    • खट्टा स्वाद आना खासतौर पर बर्पिंग के बाद

    आमतौर पर हार्टबर्न चिंता का विषय नहीं है। लेकिन, इस समस्या के बार-बार होना  गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (Gastroesophageal reflux disease) का लक्षण हो सकता है। इस रोग से पीड़ित लोगों को ओवर-द-काउंटर या डॉक्टर की सलाह के बाद दवाइयों की आवश्यकता हो सकती है, जैसे:

    • एंटासिड (Antacids)
    • एच2 ब्लॉकर्स (H2 blockers)
    • प्रोटोन  पंप इन्हिबिटर्स (Proton pump inhibitors)

    और पढ़ें: Causes Of Heartburn And Nausea: क्या हैं हार्टबर्न और नौसिया के कारण?

    पैनिक अटैक्स (Panic attacks)

    गंभीर एंग्जायटी और पैनिक अटैक्स छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) का कारण हो सकते हैं। यह मेंटल हेल्थ कंडिशन बिना किसी कारण के भी हो सकती हैं और कई लोगों को यह पैनिक अटैक एक स्ट्रेसफुल और इमोशनल इवेंट के बाद हो सकते हैं। इसके अन्य कुछ लक्षण यह हैं:

    • छाती में बेचैनी
    • पल्पिटेशन्स
    • चोकिंग का अनुभव होना
    • सांस लेने में समस्या होना
    • असामान्य रूप से ठंड या गर्मी का अहसास होना
    • पसीना आना
    • कंपकंपी
    • चक्कर आना
    • पेट में समस्या
    • जी मिचलाना

    इसके साथ ही आपको अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। कुछ टिप्स को अपना कर पैनिक अटैक की स्थिति में रोगी शांत रह सकता है, जैसे:

    • स्लो और डीप ब्रीदिंग
    • पोजीटिव, पीसफुल और रिलैक्सिंग टेक्निक्स पर फोकस करना

    याद रखें कि यह स्थिति जानलेवा नहीं है, इसलिए कुछ समय के बाद यह समस्या खुद ही ठीक हो जाती है।

    छाती में अचानक और शार्प दर्द, Sudden and Sharp Chest Pain

    और पढ़ें: Cheston Cold: चेस्टन कोल्ड क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

    छाती में अचानक और शार्प दर्द: प्रीकॉर्डियल कैच सिंड्रोम (Precordial Catch Syndrome)

    प्रीकॉर्डियल कैच सिंड्रोम (Precordial Catch Syndrome) एक आम कंडिशन है, जो अधिकतर बच्चों और युवाओं को होती है। हालांकि, यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि यह परेशानी चेस्ट में मसल्स स्पाज्म या पिंच्ड नर्व के कारण होती है। इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हैं:

    • छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) होना, जो तीस सेकंड से तीन मिनटों तक रह सकता है।
    • सांस लेने में समस्या हो सकती है।
    • यह दर्द बिना किसी अन्य लक्षण के जल्दी ठीक हो सकता है।
    • यह दर्द अक्सर रेस्ट करते हुए और पोस्चर में बदलाव के बाद होती है।
    • स्ट्रेस और एंग्जायटी के पीरियड के दौरान में भी यह समस्या हो सकती है।

    इस कंडिशन का कोई नकारात्मक हेल्थ इफेक्ट नहीं होता है, ऐसे में इसमें किसी भी तरह के उपचार की भी जरूरत नहीं होती है।

    और पढ़ें: Chest Pain: सीने में दर्द क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

    मसल स्ट्रेन या बोन पेन (Muscle strain or bone pain)

    मसल या बोन प्रॉब्लम्स से छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) हो सकता है। ऐसा मसल्स या बोन्स में चोट लगने या नील पड़ने के कारण हो सकता है। यही नहीं, इसके कारण चेस्ट वॉल्स की मसल में स्प्रेन भी हो सकता है। चेस्ट मसल और बोन स्ट्रेन के कारण छाती में दर्द हो सकता है। चेस्ट वॉल्स मसल्स और बोन्स में इन कारणों से भी डैमेज हो सकता है:

    इसके अलावा भी इसके अन्य कारण हो सकते हैं। इसके कारणों के अनुसार इन कंडिशंस का उपचार किया जाता है।

    और पढ़ें: मसल्स स्ट्रेन, नेक और बैक पेन में राहत दिला सकती है डीप टिशू मसाज!

    लंग प्रॉब्लम्स (Lung problems)

    लंग और ब्रीदिंग प्रॉब्लम्स अचानक और शार्प चेस्ट पेन का कारण बन सकती हैं। कुछ लंग प्रॉब्लम्स गंभीर हो सकती हैं। अगर आपको कुछ अन्य लक्षण भी नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, जैसे:

    लंग कंडिशंस जो चेस्ट पेन का कारण बन सकती है, वो इस प्रकार हैं:

    और पढ़ें: मुझे सीने में कसाव क्यों महसूस होता है? जानिए चेस्ट टाइटनेस के कारणों के बारे में…

    इसके साथ ही कुछ छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) होने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे:

    • एंजाइना (Angina)
    • शिंगल्स रोग (Shingles Disease)
    • गॉलब्लेडर इंफ्लेमेशन या गॉलस्टोन्स (Gallbladder inflammation or gallstones)
    • पैंक्रियाज इंफ्लेमेशन (Pancreas inflammation)
    • स्वालोइंग डिसऑर्डर (Swallowing disorders)

    और पढ़ें: Prinzmetal Angina: चेस्ट पेन हो सकता है प्रिंजमेटल एंजाइना का संकेत, जानिए इस समस्या के बारे में विस्तार से

    यह तो थी छाती में अचानक और शार्प दर्द (Sudden and Sharp Chest Pain) के बारे में जानकारी। अगर आप छाती में ऐसे दर्द का अनुभव करें जो एकदम से ठीक हो रही हो और फिर से हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर इस समस्या का निदान करेंगे और उसके बाद आपको सही उपचार की सलाह देंगे। आमतौर पर यह समस्या सामान्य होती है। लेकिन, यह किसी गंभीर समस्या जैसे हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। अगर इसके बारे में आपके मन में कोई भी सवाल है तो तुरंत डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/04/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement