आज के समय के कम उम्र कि महिलाएं भी अधिक हार्ट डिजीज की शिकार हो रही हैं। डॉक्टरों की मानें तो पहले हृदय रोग की समस्या अक्सर पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती थी। लेकिन अब महिलाओं का अनुपात बढ़ा है। इतना ही महिलाओं में हृदय रोग के कुछ लक्षण पुरुषों से भिन्न होते हैं। जिसके बारे में अधिकतर महिलाओं को पता नहीं होता है कि क्या देखना है। हृदय रोग विभिन्न प्रकार की हृदय स्थितियों को पर निर्भर करता है। जिसमें कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Coronary Artery Disease), जन्मजात हृदय दोष (Congenital heart defects), दिल का दौरा (Heart Attack)आदि शामिल हैं। पुरूषाें की तुलना में महिलाओं में भी हृदय रोग अधिक तेजी से देखने को मिल रहे हैं। अब सवाल यहां यह है कि क्या महिलाओं में होने वाले हृदय रोग (Heart Problem in women) पुरुषों से अलग हैं? अगर हां, तो इनमें क्या विभिन्नताएं हैं? जानिए महिलाओं में होने वाले हृदय रोग (Heart Problem in women) के बारे में यहां…