नवजात शिशु की मालिश के लाभ पाने के लिए, तेल का उपयोग करना माता-पिता के लिए मालिश को आसान बना सकता है, और अपके बच्चे को अधिक आराम भी महसूस हो सकता है। लेकिन किस तेल का इस्तेमाल किया जाए इसको लेकर सबूत ज्यादा नहीं हैं कि बच्चे की मालिश के लिए किस तेल का उपयोग करना सबसे अच्छा है। यहां तेलों की एक सूची दी गई है और उनके बारे में बताया गया है।
अक्सर बच्चे की मालिश के लिए सूरजमुखी के तेल की सिफारिश की जाती है, लेकिन हाल के शोधों ने सुझाव दिया है कि इससे बच्चे के बाद के स्किन बैरियर फंग्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह केवल एक छोटा परीक्षण था, हालांकि सही जोखिम पता करने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता है।
इस तेल के इस्तेमाल करने से शिशुओं के त्वचा को कितना लाभ मिलता है इसको लेकर कोई प्रामाणिक तथ्य तो अभी तक नहीं मिला है, लेकिन कुछ माता-पिता कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का उपयोग करना पसंद करते हैं, जो खाना पकाने के तेल के लिए अलग तरीके से निर्मित होता है और इसमें कम अशुद्धियां होती हैं।
और पढ़ें:Sweet Almond: मीठा बादाम क्या है?
अपने उच्च ओलिक एसिड की वजह से बच्चे की मालिश के लिए जैतून का तेल का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे बच्चे की त्वचा रूखी होने के कारण उसकी कुछ परतें बन सकती हैं।
यह एक विकल्प है यदि आपके बच्चे की सूखी या रूखी हुई त्वचा है, क्योंकि वे त्वचा की समस्याओं, जैसे कि सूजन और एक्जिमा के इलाज के लिए प्रभावी और सुरक्षित पाए गए हैं। तो यह एक विकल्प हो सकता है।
पॉलीअनसैचुरेटेड वसा में वनस्पति तेल
पॉलीअनसैचुरेटेड वसा में वनस्पति तेल आपके बच्चे की त्वचा पर जेंटल हो सकते हैं।
सरसों का तेल त्वचा एक विषैला प्रभाव डाल सकता है, जिससे नाजुक त्वचा पर जलन और नुकसान होने की संभावना हो सकती है।
और पढ़ें:बस 5 रुपये में छूमंतर करें सर्दी-खांसी, आजमाएं ये 13 घरेलू उपाय
मूंगफली के तेल में प्रोटीन होता है,जो बच्चे के त्वचा के लिए अच्छा होता है। लेकिन इससे एलर्जी हो रही है या नहीं इसका ध्यान रखना जरूरी है।