फ्लू वैक्सीन इन्फ्लुएंजा संक्रमण वायरस से बचाने में मदद करती है और इसे हर वर्ष लगवाना चाहिए। फ्लू के टीके सभी के लिए जरूरी हैं। जैसा कि छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर (Weak Immunity)हाेती है, उनमें फ्लू से उच्च जोखिम माने जाते हैं। बड़े बच्चों की अपेक्षा छोटे बच्चों में इसके होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए, इस घातक वायरस के लिए फ्लू वैक्सीन (Flu Vaccine) बच्चाें के लिए बहुत जरूरी है। इससे उनकी जान सुरक्षित रहती है।
इसके अलावा, फ्लू वैक्सीन बच्चों में कोराेना (Corona) के खतरों को भी कम करने के साहयक है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बाद, तीसरी लहर (Third Wave for child) बच्चों के लिए आ सकती है। तो ऐसे में यदि बच्चों को अगर फ्लू शॉट लगा रहेगा, तो उनमें कोरोना का संकम्रण इतना ज्यादा प्रभावित नहीं करता है, यानि की जान का जोखिम कम होता है।
बच्चों के लिए फ्लू और कोविड वैक्सीन के बारे में जानने से पहले सभी का फ्लू वैक्सीन के बारे में भी जानना जरूरी है। बच्चों में कोविड के बढ़ रहे COVID मामलों में लगातार वृद्धि चिंता काफी चिंता का विषय है। इसके अलावा, अभी भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बच्चे पूरी तरह से वायरस से सुरक्षित हैं या नहीं। कई अध्ययन से यह भी पता चलता है कि पहली लहर ने 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित किया था , दूसरी लहर ने युवा पीढ़ी को प्रभावित किया है। दूसरे लहर सबसे अधिक वयस्कों को टीकाकरण (Vaccination of adults) भी हुआ है, तो यह उम्मीद की जा सकती है कि बच्चों को तीसरी लहर में अधिक जोखिम हो सकता है। इसलिए, उन तरीकों को देखने की तत्काल आवश्यकता है, जिनके द्वारा हम बच्चों की रक्षा कर सकते हैं या जिससे वो कम से कम प्रभावित होते हैं।बच्चों में कोराेना (Corona in children’s) के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए बच्चों में भी टीकाकरण (Vaccination in children) जरूरी है। इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (Indian Academy of Pediatrics) के अनुसार पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों को वार्षिक फ्लू शॉट (Flu shot) देने की आवश्यकता है। अमेरिका में महामारी के दौरान किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन बच्चों को फ्लू के दौरान इन्फ्लुएंजा वैक्सीन का टीका लगाया गया था, उनमें COVID19 से संक्रमित होने का खतरा कम पाया गया था।
और पढ़ें: कोरोना में सेल्फ मेडिकेशन हो सकता है खतरनाक, सलाह के बाद ही करें इनका इस्तेमाल!
कई पेरेंट्स के मन में यह सवाल होता है कि किन बच्चों में दो फ्लू वैक्सीन (Child Need Two Flu Vaccines) की जरूरत होती है? इसका जवाब है कि 8 साल से कम उम्र के बच्चे, जिन्हें पहले कभी फ्लू का वैक्सीनेशन नहीं हुआ हो, उन्हें अपने पहले साल में दो टीकों की आवश्यकता हाेती है। इन दोनो वैक्सीनेशन को कम से कम 28 दिनों के अंतराल में किया जाना चाहिए। इस उम्र के बच्चों में दो फ्लू वैक्सीन (Child Need Two Flu Vaccines) इसलिए जरूरी है, क्योंकि पहला टीका शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और दूसरा शरीर को इन्फ्लूएंजा वायरस के प्रति एंटीबॉडी विकसित करने में मदद करता है। इस वैक्सीनेशन के बाद छोटे बच्चों के इन्फ्लूएंजा वायरस के होने का खतरा कम होता है। यदि आपके बच्चे को पहले कभी फ्लू का टीका नहीं लगा है यानि कि एक ही टीका लगा है, तो यह असरदार नहीं होगा उनमें। क्योंकि, दूसरे टीकेकरण के दो सप्ताह बाद प्रतिरक्षा और फ्लू वायरस से सुरक्षा विकसित होती है।