
Fears Before Delivery: हर गर्भवती महिला को डिलिवरी को लेकर डर सताता है। अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान मन में डिलिवरी की कठिनाइयों के ख्याल आने लगते हैं। एक नई जिंदगी का इस दुनिया में आने का पूर्वानुभव न हो तो मन में डर वाकई लाजमी है। इसके बावजूद डिलिवरी नॉर्मल हो ये हर महिला चाहती है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। नॉर्मल डिलिवरी में लेबर पेन को लेकर भावी मां अनुभवी महिलाओं और डॉक्टर से बातचीत करती है, जिससे कि वो जान सकें कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। महिलाओं में डिलिवरी को लेकर डर और नार्मल डिलिवरी से जुड़े कई भ्रम होते हैं। आज हम आपको डिलिवरी से जुड़े तथ्य बताने वाले हैं ताकि आप बिना किसी भ्रम और डर के प्रेग्नेंसी का खुशनुमा एहसास कर सकें। तो आइए जानते डिलिवरी को लेकर डर सताए तो क्या करें?
डिलिवरी को लेकर डर सता रहा है तो प्रेग्नेंसी के समय डॉक्टर के संपर्क में रहना जरुरी है, ताकि ये पता चल सके कि डिलिवरी नार्मल होगी या सिजेरियन होने की संभावना है। जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि ज्यादातर महिलाएं नॉर्मल डिलिवरी को चुनती है, लेकिन कई मामलों में डॉक्टर प्रेग्नेंट महिला को नॉर्मल डिलिवरी की संभावना कम ही बताते हैं, साथ ही कई सुझाव भी देते हैं, जिससे नॉर्मल डिलिवरी की मुश्किलें कम की जा सकें। प्रेग्नेंट महिला को डॉक्टर से डिलिवरी को लेकर निम्न सवाल पूछना चाहिए ताकि यदि मन में डिलिवरी को लेकर डर (Fears Before Delivery) हो तो वे दूर किए जा सकें। तो आइए जानते हैं कि डिलिवरी को लेकर डर सताए तो अपने डॉक्टर से कौन से सवाल पूछने चाहिए।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट लेडीज;. गर्भावस्था में पीठ दर्द होने पर इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम
सवाल -1 नॉर्मल डिलिवरी के दौरान क्या होगा?
सवाल -2 डॉक्टर से पूछें कि डिलिवरी के लिए अस्पताल कब जाना होगा?
सवाल -3 क्या होगा यदि मुझे गर्भावस्था के 40 सप्ताह बाद भी प्रसव पीड़ा नहीं होती है?
सवाल -4 नॉर्मल डिलिवरी में कितना दर्द (Labor pain) होगा?
सवाल -5 डिलिवरी के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है?
सवाल -6 क्या मुझे दर्द से राहत के लिए दवा दी जाएगी?
सवाल -7 एक बार डिलिवरी का दर्द (Labor pain) शुरू होने के बाद डिलिवरी में कितना समय लगेगा?
सवाल -8 नॉर्मल डिलिवरी होने की संभावना कितनी हैं?
सवाल -9 नॉर्मल डिलिवरी करने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज मदद कर सकती है?
सवाल -10 शिशु के लिए मुझे अपने साथ क्या लाने की आवश्यकता है?
सवाल -11 क्या मुझे बच्चे के लिए कपड़े लाने की जरूरत है?
सवाल -12 मैं बच्चे को कब स्तनपान करा सकती हूं? क्या होगा अगर मेरे ब्रेस्ट में पर्याप्त दूध प्रोड्यूस नहीं हुआ?
यह भी पढ़ें- एमनियॉटिक फ्लूइड क्या है? गर्भ में पल रहे शिशु के लिए के लिए ये कितना जरूरी है?
अगर आप गर्भवती हैं और आपको डिलिवरी को लेकर डर सता रहा है तो यहां पर हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो न सिर्फ डिलिवरी को लेकर डर दूर करेंगे बल्कि नॉर्मल डिलिवरी की संभावना भी बढ़ाएंगे। तो आइए जानते हैं डिलिवरी को लेकर डर दूर करने के उपाय-
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी वेट कैलक्युलेटर
जब कोई महिला पहली बार प्रेग्नेंट होती है तो उसके मन डिलिवरी को लकर डर रहता है, ऐसे में आप डॉक्टर से जरूरी सलाह लेकर इस डर को दूर कर सकती हैं। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Care during labour and birth https://www.bettersafercare.vic.gov.au/resources/clinical-guidance/maternity-ehandbook/care-during-labour-and-birth (12/01/2020)
Labor and delivery, postpartum care https://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/labor-and-delivery/basics/labor-and-delivery/hlv-20049465 (12/01/2020)
Tokophobia: The Women with an Extreme Fear of Pregnancy and Childbirth https://www.healthline.com/health/tokophobia-fear-of-pregnancy-birth (12/01/2020)
Giving birth: What to pack in your hospital bag https://www.babycenter.com/packing-for-the-hospital-or-birth-center (12/11/2019)
Ultimate Hospital Bag Checklist for Mom and Baby https://www.babylist.com/hello-baby/what-to-pack-in-your-hospital-bag (12/11/2019)
Current Version
07/03/2020
sudhir Ginnore द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Sanket Pevekar
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar