backup og meta

गर्भावस्था में आप अखरोट का सेवन करें, लेकिन जानिए किन बातों का रखें ध्यान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/08/2021

    गर्भावस्था में आप अखरोट का सेवन करें, लेकिन जानिए किन बातों का रखें ध्यान

    अगर आप गर्भवती हैं तो आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था में प्रवेश करते ही होने वाली मां को अक्सर यह सलाह दी जाती है इस समय उसे क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करनी चाहिए। दरअसल हर किसी की इस बारे में राय व सलाह अलग होती है। तो ऐसे में अक्सर महिलाएं परेशान हो जाती हैं कि प्रेग्नेंसी में कौन-सी चीज खाना उनके लिए सुरक्षित है और कौन-सी चीज नहीं। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है अखरोट। जिसे लेकर भी महिलाएं दुविधा में रहती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान अखरोट (Walnuts during pregnancy) खाना चाहिए या नहीं, तो पढ़िए यह आर्टिकल और पाइए अपने सवालों के जवाब। 

    गर्भावस्था के दौरान अखरोट (Walnuts during pregnancy) खाना सुरक्षित है या नहीं

    सबसे पहले हम आपके मन से आपकी इस दुविधा को समाप्त कर देते हैं कि इसे प्रेग्नेंसी के दौरान खाना चाहिए या नहीं। आप अखरोट को इस दौरान खा सकती हैं और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। अखरोट में पर्याप्त न्यूट्रिशन होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन (Vitamin), मिनरल , प्रोटीन, फाइबर (Fiber) आदि भी होते हैं। अगर आप गर्भवती हैं तो अखरोट और अपने अन्य खाने-पीने के बारे में अपने डॉक्टर से अवश्य पूछ लें। क्योंकि अखरोट को कब खाना है और कितनी मात्रा में खाना है। इस बारे में ध्यान रखना आवश्यक है। जानिए गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं:

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पानी का सेवन गर्भवती महिला और शिशु के लिए कैसे लाभकारी है?

    गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने के फायदे (Benefits of Walnuts during pregnancy)

    ओमेगा-3 (Omega 3) से भरपूर

    अखरोट में अन्य मेवों की तुलना में अधिक ओमेगा-3 (Omega 3) और ओमेगा-6 (Omega 6) होता है। ओमेगा 3 में एक फैट होता है, जिसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (Alpha Linoleic Acid) कहा जाता है। यह एक ऐसा जरूरी फैट है जो आपके आहार में अवश्य होना चाहिए। ओमेगा-3 और ओमेगा-6  होने वाली मां और शिशु दोनों के लिए लाभदायक है। यह शिशु के दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। फैटी एसिड (Fatty acid) दिमाग की कोशिकाओं की मूवमेंट को उत्तेजित करता है,और भ्रूण के दृष्टि विकास में भी मदद करता है। यानी अखरोट खाने से आपके शिशु का मस्तिष्क और आंखें दोनों तेज होंगे।

    अच्छी नींद (Sleep) लाने में सहायक

    मेलाटोनिन हार्मोन गर्भावस्था के दौरान बहुत आवश्यक है, खासतौर पर गर्भावस्था के अंतिम महीनों में, जब होने वाली मां को अच्छी नींद (Sleep) आने में समस्या होती है। गर्भावस्था के दौरान अखरोट (Walnuts during pregnancy) खाने से यह हार्मोन खून में उत्तेजित होता है। ऐसे में इस समय में अच्छी नींद आती है। नींद पूरी होने से गर्भवती मां चिंता, तनाव और अन्य कई समस्याओं से बच सकती है और उसे आराम मिलता है।

    अवसाद (Depression) से बचाव

    सही आहार से अवसाद को दूर होने में मदद मिलती है। गर्भावस्था के दौरान चिड़चिड़ापन, तनाव या अवसाद होना बहुत ही सामान्य है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) और अल्फा- लिनोलेनिक एसिड का अच्छा स्रोत है जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यानी गर्भवस्था के दौरान अखरोट खाने से दिमाग शांत होता है और अवसाद से बचाव होता है।

    वजन न बढ़ें (Weight gain) 

    गर्भवती महिलाएं अक्सर यह शिकायत करती हैं कि गर्भावस्था (Pregnancy) में उनका वजन बढ़ गया है। अखरोट में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिसे खाने से पेट भर जाता है। इसके कारण आप लंबे समय तक भूख महसूस नहीं करते और आपका वजन भी नहीं बढ़ता। अखरोट खाने से भी आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, अगर आपको गर्भावस्था के दौरान भूख लगे। तो आप अन्य स्नैक्स की जगह थोड़े से अखरोट खा लें। इससे आपको न केवल पर्याप्त नुट्रिएंट मिलेंगे बल्कि साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

    और पढ़ें:  गर्भावस्था के दौरान बच्चे के वजन को बढ़ाने में कौन-से खाद्य पदार्थ हैं फायदेमंद?

    दिल (Heart) के लिए लाभदायक

    अखरोट में अर्जीनाइन होता है, जो एक अमीनों एसिड है और ब्लड वेसल्स (Blood vessels) को आराम दिलाता है। यह बात साबित हो चुकी है कि दिन में थोड़ा-सा अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol level) कम रहता है। जिससे दिल के रोगों का जोखिम भी कम हो जाता है। 

    कॉपर की पर्याप्त मात्रा

    अखरोट में पर्याप्त मात्रा में कॉपर होता है। जो रेड ब्लड सेल को बनाने के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही यह टिश्यू को सुधारने में भी मददगार है। गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी कॉपर जरूरी है। यानी गर्भावस्था के दौरान अखरोट (Walnuts during pregnancy) खाना बेहद फायदेमंद है। यही नहीं, अखरोट फोलिक एसिड का भी अच्छा स्त्रोत है। जो शिशु में न्यूरल ट्यूब दोष और जन्मजात विकृतियों के जोखिम को कम करता है।

    और पढ़ें: क्या आप जानते हैं गर्भावस्था के दौरान शहद का इस्तेमाल कितना लाभदायक है?

    इम्युनिटी बढ़ाए (Strong immunity) 

    गर्भावस्था में होने वाली मां की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। जिससे वो जल्दी ही कई रोगों का शिकार जल्दी बन सकती है। ऐसे में उसे ऐसी चीजों को खाना चाहिए जो इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक हों। अखरोट उन्हीं में से एक है। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, न्यूट्रिएंट और अन्य पोषक तत्व के कारण होने वाली मां की इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे गर्भावस्था में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    अन्य लाभ

  • अखरोट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जिससे गर्भवती महिला की पाचन क्रिया सही रहती है और पेट संबंधी कई समस्याओं जैसे कब्ज, गैस आदि से राहत मिलती है।
  • अखरोट खाने से खून का प्रवाह ठीक रहता है, जो मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
  • गर्भावस्था में अखरोट खाने से उच्च ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
  • मैंगनीज बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है। ऐसे में अगर आप गर्भावस्था के दौरान अखरोट (Walnuts during pregnancy) खाती हैं तो गर्भ के बच्चों को मैंगनीज सही मात्रा में मिलता है और उसकी हड्डियों का विकास सही से होता है। 
  • न्यू मॉम के लिए सेल्फ केयर, बॉडी इमेज और पेरेंटिंग हैक्स आदि जानिए इस वीडियो के माध्यम से

    गर्भावस्था में अखरोट खाते हुए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

    • इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
    • सादे अखरोट ही खाएं, बाजार में नमक या कैरेमल युक्त अखरोट मिलते हैं, उन्हें खाने से बचे।
    • अखरोट को सही तरीके से खाएं।  यानी, जब भोजन के कुछ समय बाद आपको भूख लगती है तो अनहेल्दी स्नैक्स की जगह अखरोट खाएं। ऐसे करना आपके लिए फायदेमंद है।

    और पढ़ें:  मोटापा और गर्भावस्था: क्या जन्म लेने वाले शिशु के लिए है खतरनाक?

    गर्भावस्था में अखरोट के क्या नुकसान हैं (Side effects of Walnuts during pregnancy)

    किसी भी चीज का अधिक सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अखरोट के साथ भी यही है। अगर गर्भावस्था में आप इसका जरूरत से अधिक सेवन करेंगे। तो आपको यह समस्याएं हो सकती हैं:

    • पेट संबंधी समस्याएं
    • अधिक मात्रा में इसे खाने से आयरन के अवशोषण में बाधा आ सकती है और एनीमिया होने की संभावना बढ़ सकती है। 
    • क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती है, ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। 
    • अधिक मात्रा में अखरोट खाने से प्रसव के दौरान रक्तस्राव की संभावना भी बढ़ सकती है।
    • गर्भावस्था के दौरान अखरोट (Walnuts during pregnancy) का सेवन करने से कुछ लोगों को हलकी एलर्जी हो सकती है। लेकिन, अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो त्वचा में रैशेस, होंठों का सूजन, खारिश, चक्कर आना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आपको मेवों से एलर्जी है, तो आपको अखरोट खाने से बचना चाहिए। अगर नहीं है तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/08/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement