किसी बीच के किनारे ट्रिप प्लान करने से पहले कुछ तैयारी पहले करनी पड़ती है। सबसे पहले ट्रैवल किट बनाना जिसमें आपकी जरूरत का सामान रखा जाता है। बीच के किनारे सबसे जरूरी है सनस्क्रीन क्रीम जो आपको टैनिंग से बचा सकती है।
किसी बीच के किनारे ट्रिप प्लान करने से पहले कुछ तैयारी पहले करनी पड़ती है। सबसे पहले ट्रैवल किट बनाना जिसमें आपकी जरूरत का सामान रखा जाता है। बीच के किनारे सबसे जरूरी है सनस्क्रीन क्रीम जो आपको टैनिंग से बचा सकती है।

मैं बीच के किनारे ट्रिप के लिए जा रहीं हूं, क्या आप बता सकते हैं कि मुझे कौन से एसपीएफ वाला सनस्क्रीन क्रीम इस्तेमाल करना चाहिए जो मुझे टैनिंग से बचा सकता है?
कोई भी सनस्क्रीन क्रीम 100 प्रतिशत सुरक्षा नहीं देता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अल्ट्राहाई एसपीएफ, एसपीएफ 30 और 50 से ज्यादा आपकी स्कीन की सुरक्षा करेगा ऐसा नहीं है। इसलिए एसपीएफ 30 और 50 के सनस्क्रीन क्रीम आपको टैनिंग से बचा सकते हैं।
बेहतर फायदे के लिए आप कम एसपीएफ वाला सनस्क्रीन क्रीम धूप में जाने से 15 मिनट पहले लगा सकते हैं जो हर दो घंटे में दोबारा लगाया जा सकता है। अगर आप पानी में जा रहें हैं तो हर 40 मिनट में आपको दोबारा सनस्क्रीन क्रीम लगाना होगा।
ये भी जान लें कि सिर्फ सनस्क्रीन क्रीम आपकी पूरी सुरक्षा नहीं देगा इसलिए आपको उसके साथ धूप के चश्मे का इस्तेमाल करना होगा, साथ ही हैट, पूरे आस्तीन की शर्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है।
[mc4wp_form id=’183492″]
हां, बेसल सेल कार्सिनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, और मेलेनोमा जैसे 5 मिलियन से अधिक त्वचा कैंसर का इलाज हर साल किया जाता है। इनमें से कई त्वचा के कैंसर को सूरज की किरणों से खुद की सुरक्षा करके रोका जा सकता था।
विशेषज्ञों से अपनी सलाह लें। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (एएडी) ने कहा है कि आप इन सनस्क्रीन क्रीम का उपयोग कर सकते हैं जिससे आप धूप की किरणों से खुद को बचा सकते हैंः
और पढ़ेंः स्किन केयर की चिंता इन्हें भी होती है, पढ़ें पुरुष त्वचा की देखभाल से जुड़े फैक्ट्स

हर किसी को सनबर्न से बचना चाहिए और सभी को सनस्क्रीन क्रीम की जरूरत होती है। सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलट किरणें स्किन एजिंग, त्वचा कैंसर का कारण और आंखों की परेशानी से जुड़ा हुई हैं।
जो लोग सनबर्न के लिए सबसे अधिक जोखिम पर है वो हैः
यहां तक कि डार्क स्किन वाले लोगों को भी त्वचा कैंसर का खतरे होता हैं। अमेरिकेन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (American Academy of Dermatology, AAD) के अनुसार जो लोग बहुत अधिक सूरज की किरणों में रहते हैं वह चाहें गोरे हो या काले उनमें त्वचा कैंसर के विकास का खतरा होता है। कम उम्र में एक गंभीर सनबर्न एक अडल्ट के रूप में कैंसर होने का जोखिम बढ़ा सकता है।
और पढेंः अब टैनिंग हटाने नहीं, कराने के लिए सलून पहुंच रहे लोग
अल्ट्रावॉयलट A (UVA) और अल्ट्रावॉयलट B (UVB) दोनों सूर्य की किरणों से खुद को बचाना जरूरी है। त्वचा कैंसर और त्वचा की उम्र बढ़ना मुख्य रूप से यूवीए किरणों का परिणाम है।
सनबर्न मुख्य रूप से यूवीबी रेडिएशन के कारण होता है। सनस्क्रीन क्रीम उत्पाद जो कि एफडीए द्वारा निर्धारित ब्रॉड स्पेक्ट्रम टेस्ट को पास करते हैं और यूवीए और यूवीबी किरणों से रक्षा करते हैं उन्हें “ब्रॉड स्पेक्ट्रम’ के रूप में लेबल करने की परमिशन है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन क्रीम चुनें जिसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) 30 या उससे अधिक हो। यह आपकी त्वचा को धूप की किरणों से बचाता है और इससे होने वाले नुकसान को भी कम करता है।
और पढ़ेंः धूप से चेहरा काला हो गया है? अपनाएं सनबर्न के ये घरेलु उपचार
कुल मिलाकर त्वचा के नुकसान को रोकने का सबसे अच्छा तरीका धूप में अपना समय सीमित करना है। आप जितना कम धूप में जाते हैं उतना ही ज्यादा आप त्वचा की परेशानियों से बचे रहते हैं। अगर आप सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच धूप में नहीं जाते हैं तो आपको स्किन की परेशानी कम होगी।
इसके अलावा:
सन प्रोटेक्शन फैक्टर (SPF) वैल्यू सनबर्न प्रोटेक्शन के सनस्क्रीन लेवल को बताता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और सनस्क्रीन क्रीम से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
What’s Better at the Beach: Sunscreen or an Umbrella?/https://health.clevelandclinic.org/whats-better-beach-sunscreen-umbrella/ Accessed on 6/12/2019
Evaluation of a sunscreen during a typical beach period/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3146092/
Accessed on 6/12/2019
Which sunscreen should I use?/https://www.medicalnewstoday.com/articles/306838 Accessed on 6/12/2019
Ask the Expert: Does a High SPF Protect My Skin Better?/https://www.skincancer.org/blog/ask-the-expert-does-a-high-spf-protect-my-skin-better/ Accessed on 6/12/2019
Current Version
21/02/2022
Lucky Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nikhil deore