backup og meta

स्किन लाइटनिंग के 12 घरेलू उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/04/2021

    स्किन लाइटनिंग के 12 घरेलू उपाय

    आज के समय में कौन सुंदर और अट्रैक्टिव नहीं दिखना चाहता। चाहे लड़का हो या लड़की। सभी चाहते हैं कि वे खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए वे ब्यूटी पार्लर में जाकर स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट पर काफी पैसा भी खर्च करते हैं लेकिन, कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी चेहरे को सुंदर बनाया जा सकता है। स्किन लाइटनिंग के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर में जाकर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको चेहरे का रंग साफ करने के कुछ ऐसे ही उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपका दबा हुआ रंग निखर सकता है।

    भोपाल की सखी ब्यूटी क्लिनिक की ब्यूटी एक्सपर्ट स्मिता पराटे कहती हैं कि किसी के डार्क रंग को गोरा तो नहीं किया जा सकता, लेकिन, कुछ आयुर्वेदिक या कहें कि घरेलू उपायों की मदद से दबे हुए रंग को निखारा जा सकता है। यहां स्किन को साफ करने के लिए बताए जा रहे कुछ बेहतरीन उपायों का असर पहले दिन से ही दिखने लगता है। जानते हैं उनके बारें में। 

    और पढ़ें : Vitamin O: विटामिन-ओ क्या है? 

    1. पपीता

    यह फल पाचन को ही अच्छा नहीं करता, बल्कि, चेहरे को भी गोरा बनाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन-ए होता है। ऐसे में, गोरापन पाने के लिए एक पपीता का टुकड़ा पीस लें। इसका गाढ़ा पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। एक घंटे तक यह पेस्ट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। स्किन लाइटनिंग का यह नुस्खा नियमित रूप से दोहराने पर रंग साफ होने लगता है।

    2. शहद

    एक चम्मच शहद लें और इसे चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें व कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने पर चेहरा धो लें। ऐसा कम से कम एक दिन में दो बार करें। दो हफ्ते में ही आपको अपने चेहरे का रंग साफ लगने लगेगा।

    और पढ़ें : स्किन टाइप के लिहाज से घर पर ही बनाएं अपना हैंड वॉश

    3. तुलसी के पत्ते

    तुलसी के कुछ पत्ते लेकर उनका जूस बना लें। इसका हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर रहने दें और फिर गुनगुने से पानी चेहरा धो लें। ऐसा रोज करने से धीरे-धीरे रंग गोरा होने लगता है।

    4. मसूर की दाल

    मसूर की दाल के पाउडर को दूध में मिलाकर रोजाना लगाने से रंग निखरने लगता है।

    5. चंदन और गुलाब जल

    सफेद चंदन को गुलाब जल में मिलाकर रोजाना पेस्ट की तरह लगाने से रंग निखरने लगता है। गुलाब जल से रोजाना चेहरा धोने से रंग निखरने लगता है।

    6. कच्चा दूध

    कच्चे दूध का चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने पर चेहरा धो लें। रंग साफ हो जाएगा।

    7. खीरा

    चेहरे पर खीरे का जूस बनाकर या खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं। थोड़े दिनों में ही रंग निखरने लगेगा।

    8. नींबू

    नींबू का रस चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। ऐसा रोजाना दिन में दो बार करने से रंग गोरा होने लगता है।

    9. टमाटर

    टमाटर को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और रंग निखरने लगेगा। नारियल पानी से चेहरा धोने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं, रंग निखरने लगता है।

    और पढ़ें : स्किन लाइटनिंग क्रीम क्या कोमा के लिए जिम्मेदार हो सकती है ?

    10. आलू

    अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे हैं, तो आलू की स्लाइस लेकर हल्के-हल्के से मसाज करें। रोज ऐसा करने से चेहरे का रंग निखर जाता है। आलू में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल, विटामिन-बी 6, जिंक, विटामिन-सी और फास्फोरस त्वचा में कोलेजन को फिर से बनाने में मददगार होते हैं। इसकी वजह से ही चेहरे के डार्क पैचेज और पिगमेंटेशन को दूर करने में आलू उपयोगी होता है। आलू के टुकड़े को चेहरे पर अच्छी तरह रगड़ें। आप चाहे तो इसका रस निकालकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सूखने पर इसे धो लें। इससे आपकी त्वचा थोड़ी ड्राय हो सकती है इसलिए इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

    12. तरबूज

    तरबूज का छोटा टुकड़ा लेकर चेहरे पर मलें। इसे एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

    13. विटामिन-ई

    विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल स्किन लाइटनिंग घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है। डार्क पैचेज से राहत पाने के लिए इसका उपयोग हर दिन करें। इससे त्वचा ग्लो भी होने लगती है। एक विटामिन ई कैप्सूल लें और इसे काटकर इसके अंदर का ऑयल निकाल लें। फेसवॉश के बाद इसे अच्छी तरह चेहरे पर अप्लाई करें और दो मिनट तक मसाज करें। रात में सोने से पहले ऐसा करें और सुबह उठकर सादे पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

    14. छाछ

    स्किन लाइटनिंग घरेलू उपाय के रूप में हल्दी का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है। छाछ में ब्लीचिंग के गुण होते हैं, जो स्किन को एक से दो टोन तक हल्का करने में मदद करते हैं और डार्क पैचेज को खत्म करते हैं। इसके लिए कुछ दिनों तक साफ चेहरे पर रूई की मदद से इसे लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद सूखने पर इसे सादे पानी से धो लें। कुछ ही वक्त में फर्क महसूस होगा।

    और पढ़ें : जानें मिसकैरिज के बारे में जुड़े मिथ और उनकी सच्चाई

    बेदाग त्वचा पाने के लिए ये करें

    फेस के डार्क पैचेज हटाने के लिए स्किन लाइटनिंग घरेलू उपाय अपनाने के साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करने की जरुरत होती है। नीचे बताई गई इन बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है जैसे-

    • चाय और कॉफी के इस्तेमाल को सीमित करें।
    • सिगरेट और शराब का सेवन न करें।
    • न अधिक नमक और न ही अधिक मीठा खाएं।
    • डायट में ज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें।
    • प्रतिदिन योग और व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें।
    • चेहरे को कम से कम दो बार मेडिकेटेड माइल्ड फेस वॉश से धोएं।
    • सोने और जागने का समय सुनिश्चित करें।
    • समय पर भोजन करने की आदत डालें।
    • खाने में उचित और हेल्दी फूड्स को शामिल करें।

    अगर इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल के बाद आपको थोड़ी भी जलन या खुजली महसूस हो, तो उस होम रेमेडी का इस्तेमाल न करें। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा यदि आपका कोई भी सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

    आप स्किन लाइटनिंग के लिए ये घरेलू उपाय अपनाकर निखरी और बेदाग त्वचा पा सकते हैं। ये तरीके न केवल स्किन लाइटनिंग के लिए बेहतर है, बल्कि त्वचा का निखार बनाए रखने में भी मदद करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 20/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement