और पढ़ें : रोज करेंगे योग तो दूर होंगे ये रोग, जानिए किस बीमारी के लिए कौन-सा योगासन है बेस्ट
वृक्षासन करने के फायदे क्या हैं?
वृक्षासन के फायदे इस प्रकार हैं:
शरीर का संतुलन बनाने में मददगार
वृक्षासन शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करने वाला आसन है। इस आसन को करते हुए शरीर का बैलेंस बनाना बेहद आवश्यक होता है। जब आप अपने शरीर का बैलेंस बनाने में अपने ध्यान को केंद्रित करते हैं, तो इससे हमारे मस्तिष्क को भी फायदा मिलता है।
रीढ़ की हड्डी होती है मजबूत
इस आसन में पेड़ की तरह स्थिर खड़ा होना पड़ता है। एक ही जगह पर सीधा खड़े होने के कारण रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। यह आसन स्नायुबंधन, कूल्हों और टखने को मजबूत करता है। पैरों के मांसपेशियों को मजबूत बनाने में यह अहम भूमिका निभाता है और साथ ही साथ पैरों को शक्तिशाली भी बनाता है। ऐसा भी माना जाता है कि वृक्षासन नियमित करने से गठिया का दर्द और इसमें होने वाली सुन्नता की समस्या से राहत मिल सकती है।
घुटनों के लिए फायदेमंद
घुटनों के दर्द से जो पीड़ित होते हैं, उनके लिए यह आसन बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना इसे करने से घुटनों के दर्द से छुटकारा मिलता है। यही नहीं, एड़ियों के दर्द को दूर करने के लिए भी यह योगासन फायदेमंद है। यह एड़ियों के लचीलेपन को बढ़ाकर मोच आदि होने की संभावना को कुछ हद तक कम करने में मदद करता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
मन की बढ़ती है एकाग्रता